Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पीएम स्वनिधि योजना से मोहम्मद अकील को मिला 10 हजार का ऋण

मण्डला 25 मई 2022

मण्डला जिले के अंतर्गत तहसील नैनपुर के मोहम्मद अकील स्वयं काम-धंधा शुरू करना और आगे बढ़ाना चाहते थे। इसके लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने मोहम्मद अकील को सहारा दिया। उन्हें पहली बार बगैर ब्याज के 10 हजार रूपये का ऋण इस योजना से मिला। मोहम्मद कहते हैं कि पीएम स्वनिधि योजना में मिले ऋण से उन्हें बहुत मदद मिली है। अब उनकी किराने की दुकान अच्छे से चल रही है। दुकान अच्छे से चलने के कारण उन्हें परिवार के जीवन-यापन में सहायता मिल रही है। मोहम्मद अकील प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में मिली सहायता के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।

Related posts

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत संवेदीकरण कार्यशाला संपन्न

Reva India News

राजस्थान से रायपुर जा रहे वाहन से पकड़े गए खाद्य जांच उपरांत अमानक पाए गए

Reva India News

कांग्रेस के मंच पर भाजपा प्रत्याशी फगन सिंह कुलस्ते की तस्वीर

Reva India News

Leave a Comment