Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निशुल्क ग्रीष्मकालीन चित्रकला एवं कथक नृत्य का प्रशिक्षण रज़ा फाउंडेशन द्वारा रज़ा कला वीथिका में आयोजित किया गया प्रशिक्षण

मंडला – रज़ा फाउंडेशन द्वारा मंडला जिले में चित्रकारी व भारतीय शास्त्रीय नृत्य व संगीत के क्षेत्र में लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में रज़ा फाउंडेशन द्वारा रजा कला वीथिका में निशुल्क ग्रीष्मकालीन चित्रकला एवं कथक नृत्य का प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। इसमें मंडला जिले के जाने-माने चित्रकार अशोक सोनवानी चित्रकला का प्रशिक्षण दे रहे हैं तो दिल्ली कथक केंद्र से प्रशिक्षित नृत्यांगना रानू  चंद्रौल कथक नृत्य का प्रशिक्षण प्रतिभागियों को दे रही हैं। चित्रकला प्रशिक्षण शाम 5:00 बजे से 7:00 बजे तक और कथक नृत्य का प्रशिक्षण सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक दिया जा रहा है। रज़ा फाउंडेशन के सदस्य संजीव चौबे ने बताया कि जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद मंडला के सहयोग से रज़ा कला वीथिका में ग्रीष्मकालीन चित्रकला एवं का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण जुलाई माह तक नियमित रूप से जारी रहेगा। इसके अलावा प्रतिभागियों की रूचि को देखते हुए इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। जुलाई माह में सैयद हैदर रज़ा की पुण्यतिथि के अवसर पर रज़ा फाउंडेशन द्वारा मंडला में रज़ा स्मृति के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Related posts

मंडला कलेक्टर  के बेहतर एवं त्वरित  वन अधिकार दावों के निराकरण करने पर सीएम ने की प्रशंसा श्री चैहान ने जिले में संवेदनशीलता के साथ पट्टा वितरण के लिए कलेक्टर को दी बधाई

Reva India News

कलेक्टर ने ली समय सीमा बैठक, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

Reva India News

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बांटी गई राशि

Reva India News

Leave a Comment