पंचायत निर्वाचन के तीसरे चरण में शामिल निवास, नारायणगंज और बीजाडांडी क्षेत्र का कलेक्टर एवं एसपी ने किया दौरा
मण्डला 20 जून 2022
त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के अंतर्गत निवास, नारायणगंज, बीजाडांडी में तीसरे चरण के तहत निर्वाचन संपन्न होना है। कलेक्टर हर्षिका सिंह एवं एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने सोमवार को इन तीनों क्षेत्रों का विस्तृत दौरा किया। कलेक्टर ने नारायणगंज, निवास तथा बीजाडांडी के अलग-अलग स्थानों पर बनाए जा रहे स्ट्राँग रूम का जायजा लिया। उन्होंने नारायणगंज में कन्या स्कूल, बीजाडांडी में उत्कृष्ट विद्यालय, निवास में माध्य.शाला परिसर में स्ट्राँग रूम की व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने कहा कि स्ट्राँग रूम में सुरक्षा व्यवस्था संबंधी सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करें। इसी प्रकार साफ सफाई, बिजली व्यवस्था भी पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नारायणगंज कन्या स्कूल परिसर में निर्वाचन वाहनों के परिवहन एव पार्किंग के लिए ग्राउंड में आवश्यक तैयारी करें।
कलेक्टर ने नारायणगंज में कन्या छात्रावास, बीआरसी भवन और उत्कृष्ट विद्यालय, निवास में कस्तूरबा बालिका छात्रावास, महाविद्यालय छात्रावास एवं बीजाडांडी में उत्कृष्ट विद्यालय में मतदान कर्मियों के रुकने के लिए बनाये गए अलग-अलग भवनों एवं छात्रावासों में बनाई जा रही व्यवस्था के संबंध में भी दौरा किया। उन्होंने कहा कि मतदानकर्मियों के रुकने के लिए ऐसी ट्राइबल एवं एसडीएम निवास तथा संबंधित अधिकारी आवश्यक व्यवस्था करें। कलेक्टर ने कहा कि मतदान कर्मियों के लिए सामग्री वितरण, मतगणना आदि के संबंध में जरूरी व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करें। उन्होंने मतदानकर्मियों के सामग्री वितरण, बैठक व्यवस्था आदि के संबंध में ईईपीआईयू को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि मतदानकर्मियों की रात्रि रुकने संबंधित सभी जरूरी व्यवस्थाओं के अंतर्गत बिजली, पानी, भोजन, गद्दे आदि की समय रहते व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने निवास एसडीएम को निर्देशित किया कि मतदान, मतगणना एवं परिवहन से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं को गंभीरतापूर्वक एवं समयपूर्व पूरा करें।
संवेदनशील मतदान केंद्रों की ली जानकारी
कलेक्टर ने एसडीएम निवास से निवास अनुविभाग के अंतर्गत चयनित किए गए संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि संवेदनशील मतदान केंद्रों के सेक्टर अधिकारियों से समन्वय बनाते हुए उन स्थानों में कानून व्यवस्था सहित अन्य निर्वाचन संबंधी गतिविधियों पर नजर रखें एवं व्यवस्थाएं पुख्ता करें। पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था आदि के संबंध में जरूरी निर्देश दिए।
मेडीकल कॉलेज के मास्टर प्लान पर हुई बैठक
मण्डला 20 जून 2022
योजना भवन में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने मेडीकल कॉलेज के निर्माण के संबंध में बैठक ली। बैठक में मेडीकल कॉलेज के निर्माण संबंधी मास्टर प्लान पर विस्तृत चर्चा हुई। कलेक्टर ने मेडीकल कॉलेज के लिए पहुंचमार्ग, प्रमुख मार्गों से संपर्क, निर्माण सामग्री पहुंचाने तथा अप्रोच रोड के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि मेडीकल कॉलेज निर्माण के संबंध में अलग-अलग विभागों के निर्धारित दायित्वों के संबंध में वरिष्ठ अधिकारी शासन स्तर से भी समन्वय बनाएं। बैठक में मेडीकल कॉलेज के नक्शे के अनुसार कार्ययोजना पर चर्चा की गई। बैठक में एडीएम मीना मसराम, जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड, सीएमएचओ डॉ. श्रीनाथ सिंह, मेडिकल कॉलेज के प्रतिनिधि, जीएम, आर्किटेक्ट श्री बंसल, जल आयोग के प्रतिनिधि तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने निर्देश जारी
प्रातः 6 बजे से जिला स्तरीय कार्यक्रम इनडोर स्टेडियम में
मण्डला 20 जून 2022
21 जून अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के संबंध में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देश जारी कर दिए हैं। जारी निर्देशानुसार जिला, निकाय, जनपद एवं वि०ख० स्तर पर उक्त योग दिवस का आयोजन किया जाना है। इसी तारतम्य में जिला स्तर पर इनडोर स्टेडियम में योग दिवस का आयोजन किया जायेगा। इसके लिए जिला स्तर पर समिति गठित की गई है जिसमें अपर कलेक्टर, अति.मुं.कार्य. अधिकारी जिला पंचायत मण्डला, सहा0 आयुक्त आदिमजनजाति कार्य विभाग, मुख्य नगरपालिका अधिकारी मण्डला, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद, जिला खेल अधिकारी, डीपीसी एवं एपीसी सर्व शिक्षा अभियान, जिला शिक्षा अधिकारी एवं श्री मुकेश पाण्डे हैं। यह समिति कार्यक्रम स्थल पर समस्त आवश्यक तैयारियां जैसे- मंच, टेन्ट, गद्दे, मेट, पेयजल आदि की उपलब्धता सुनिश्चित कराएंगी तथा कार्यक्रम स्थल पर एकसाथ लगभग 1000 लोगों के साथ योगासन करने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
साथ ही इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पतंजलि एवं अन्य एनजीओ तथा शिक्षा व खेल विभाग से जुड़े प्रशिक्षकों के माध्यम से योगासन का प्रदर्शन कराए जाने की व्यवस्था की जाये। स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा अधिक से अधिक बच्चों को कार्यक्रम से संयोजित किया जाये तथा कार्यक्रम में एकरूपता हेतु कलर कोड भी निर्धारित किया जाये। समस्त मुख्य नगरपालिका अधिकारियों द्वारा सतत् रूप से अपने निकायों में पर्याप्त एनांउसमेंट कराते हुए उक्त योग दिवस कार्यक्रम हेतु बड़ी संख्या में आम नागरिकों को कार्यक्रम में शामिल हेतु आमंत्रित करें। सभी निकायों द्वारा उक्त कार्यक्रम पार्क, सार्वजनिक स्थलों, नर्मदा तटों पर आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। जिला एवं वि0ख0 स्तरीय कार्यक्रम हेतु निर्धारित मिनिट-टू-मिनिट कार्यक्रम के अनुरूप कार्यक्रम संपादित किया जायेगा। साथ ही कार्यक्रम के दौरान प्रसारण हेतु एलईडी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाये, सभी कार्यक्रम स्थलों पर प्रसारित कार्यक्रम को देखने, सुनने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। जिले की सभी 490 पंचायतों में योग दिवस का आयोजन किया जाना है। इस हेतु मु०कार्यअधिकारी जिला पंचायत समस्त मु०कार्य0अधि0 जनपदों के साथ सामंजस्य स्थापित कर उक्त कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित कराएंगी। जिला शिक्षा अधिकारी, डीपीसी सर्व शिक्षा अभियान एवं एसीटीडब्लू यह सुनिश्चित करेंगे कि शासन के निर्देशानुसार सभी शालाओं में योगासन का कार्यक्रम आयोजित किया जाये।
जिला आयुष अधिकारी एवं अति० मुख्य कार्य0 अधिकारी जिला पंचायत एवं मु०कार्य० अधिकारी जनपद बिछिया आपस में सामंजस्य स्थापित कर रामनगर में उक्त योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित करेंगे। जिला स्तरीय एवं वि०ख० स्तरीय कार्यक्रम में एसईएनएसई के अन्तर्गत प्रातः 8:30 से 9 बजे के बीच में ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत स्तर पर दौड़ का आयोजन किया जाये। साथ ही 9 बजे सभी मतदान केन्द्रों के पास मतदान हेतु शपथ का आयोजन भी किया जाये। सभी संबंधित अधिकारीगण एवं आयोजनकर्ता वर्तमान में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के दौरान प्रभावशील आचार संहिता का भलिभांति अनुसरण करेंगे साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन भी सुनिश्चित करेंगे।
प्रथम चरण निर्वाचन के लिए नियुक्त सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण 21 को
मण्डला 20 जून 2022
अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार त्रि-स्तरीय आम चुनाव 2022 के जारी कार्यक्रम अनुसार पंचायत आम चुनाव को सुचारू रूप से निर्वाचन कार्य को संपन्न कराने के लिए प्रथम चरण के मतदान 25 जून के लिए नियुक्त किए गए सेक्टर ऑफीसरों का निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जारी कार्यक्रम के तहत 21 जून को दोपहर 12:30 बजे से बिछिया, मवई तथा नैनपुर क्षेत्र के लिए नियुक्त सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण जिला योजना भवन में आयोजित किया गया है। यह प्रशिक्षण जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा दिया जाएगा। प्रशिक्षण की व्यवस्था के लिए एसी ट्राईबल श्री तेकाम तथा क्षेत्र संयोजक रंजीत गुप्ता को निर्देशित किया गया है।
प्रथम चरण की मतदान प्रक्रिया के प्रशिक्षण के लिए मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त
मण्डला 20 जून 2022
अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने त्रि-स्तरीय आम चुनाव 2022 के जारी कार्यक्रम अनुसार पंचायत आम चुनाव को सुचारू रूप से निर्वाचन कार्य को संपन्न कराने के लिए नियुक्त किए गए एवं किये जाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों का निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण देने के लिए अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त किया गया है, सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग उक्त प्रशिक्षण के प्रभारी अधिकारी होंगे। अपने स्टॉफ से समन्वय कर कार्य संपादित करेंगे। जारी आदेश के तहत बिछिया विकासखंड के अंतर्गत एसडीएम बिछिया नोडल अधिकारी नियुक्त है। बिछिया विकासखंड में कन्या शिक्षा परिसर बिछिया में 23 जून को प्रशिक्षण आयोजित किए गए हैं। इसके लिए सहा.प्रा.रा.दु.महा.वि. मंडला एसएस ज्योतिषी, सहा.प्रा.महा.वि.बिछिया शंकरलाल, सहा.प्राध्या.बिछिया दिनेश चित्रीव, सहा.प्राध्या.रा.दुर्गा.महा.वि.मंडला पीएल झारिया, सहा.प्राध्या.बिछिया रोहणी कोष्ठा, स.प्रा.शास.महा. अंजनिया राजकुमार सिंगौर, सहा.प्राध्या.शा.महा.वि.अंजनिया नवीन हरदहा, सहा.प्राध्या.महा.वि.मंडला अरविंद कुमार ठाकुर, सहा.प्रा.महा.वि. बिछिया राजेश्वरी मरकाम, क्रीडा अधिकारी शा.उ.मा.वि.बम्हनी डॉ. विवेक जयसवाल, सहा.प्राध्या.रा.दु.महा.वि. मंडला डॉ. नवीन तेकाम एवं ग्रंथपाल महा.वि.बिछिया डॉ. ओम प्रकाश झारिया को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार मवई विकासखंड के लिए सीईओ जनपद मवई को नोडल बनाया गया है। मवई जनपद के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम 23 जून को मॉडल उ.मा.वि. मवई में आयोजित किया गया है जिसके लिए सहा.प्राध्या.शास.महा.वि. एसपी झारिया, ग्रंथपाल रा.दु.महा.मंडला एसआर बघेल, प्रशि.अधि.आईटीआई मंडला महेन्द्र सिंगौर, सहा.प्राध्या.दुर्गा.शास.महा.वि.मंडला डॉ. बी.एल. झारिया, प्रशि.अधि.आईटीआई मंडला राजेश सरोते, सहा.प्राध्या.रा.दु.महा.मंडला रजनीश मिश्रा, ग्रंथपाल शास.महा.वि.मंडला डी.के. रोहितास, सहा.प्रा.मंडला डॉ. सुदामा प्रसाद धूमकेती, क्रीडा अधिकारी रा.दु.महा.मंडला डॉ. गुलबहार खान तथा सहा.प्रा.महा.वि. मवई अर्चना डेनियन को मास्टर ट्रेनर्स बनाया गया है। नैनपुर विकासखंड के लिए सीईओ जनपद नैनपुर को नोडल बनाया गया है। नैनपुर जनपद के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम 23 जून को उत्कृष्ट उ.मा.वि. नैनपुर में आयोजित किया गया है जिसके लिए सहा.प्रा.महा.वि.नैनपुर प्रियंका चक्रवर्ती, सहा.प्रा.शा.महा.वि.नैनपुर एमके बघेल, बीआरसी नैनपुर दिलीप शरणागत, सहा.प्रा.महा.वि. नैनपुर रवीन्द्र चैहान, सहा.प्रा.महा.वि.नैनपुर सुशील चौरसिया, प्राध्या.शास.महा.वि.नैनपुर आरएस धुर्वे, सहा.प्रा.महा.वि.नैनपुर नवल सिंह लोधी, सहा.प्रा.महा.वि. नैनपुर डॉ. कुलभूषण रजक, सहा.प्रा.नैनपुर डॉ. जयसिंह उर्वेती तथा सहा.प्रा.महा.वि.नैनपुर दीप्ति तोमर को मास्टर ट्रेनर्स बनाया गया है।
डी.ए.पी. के विकल्प के तौर पर दूसरी खाद का प्रयोग कर सकते हैं किसान
मण्डला 20 जून 2022
किसानों द्वारा शुरू की जा चुकी है। इस वर्ष खरीफ सीजन के लिये 132 हजार हेक्टर में बोनी प्रस्तावित है। विगत दिनों में हुई वर्षा से किसान और तेजी से खेत की तैयारी और खाद, बीज की व्यवस्था में लग गए हैं। कृषकों द्वारा सहकारी समितियों एवं निजी विक्रेताओं से उर्वरक और बीज क्रय किया जा रहा है। जिलों में कुल 21532 मी. टन खाद की उपलब्धता है जिसमें अभी तक 13000 मी. टन खाद का कृषकों द्वारा उठाव किया गया है। उठाव की प्रक्रिया अब तेजी से चालू है। उन्होंने जिले में उर्वरकवार खाद की उपलब्धता की जानकारी दी है जिसके अंतर्गत यूरिया 14188 मी.टन, डीएपी 3528 मी.टन, एसएसपी 3025 मी.टन, पोटाश 270 एवं एनपीके 521 मी.टन उपलब्ध है।
का भी प्रयोग कर सकते हैं। एस.एस.पी. में सल्फर अतिरिक्त तौर पर फसल को प्राप्त होता है, जिससे पौधे की जड़े तथा तना मजबूत होने के साथ-साथ दाने भी स्वस्थ्य होंगे और पैदावार में भी वृद्धि होगी। उपसंचालक ने कहा है कि एन.पी.के. के प्रयोग से तीनों तत्वों की पूर्ति एक मात्र खाद से पूरी की जा सकती है।
धान फसल हेतु उर्वरकवार अनुशंसित मात्रा एवं स्त्रोत प्रति हेक्टर
सिंचित क्षेत्र में यूरिया 166 कि.ग्रा. तथा डीएपी 130 कि.ग्रा., असिंचित क्षेत्र में यूरिया 118 कि.ग्रा. तथा डीएपी 87 कि.ग्रा. उपयोग किया जा सकता है। सिंचित क्षेत्र में यूरिया 217 कि.ग्रा. तथा एसएसपी 375 कि.ग्रा., असिंचित क्षेत्र में यूरिया 130 कि.ग्रा. तथा एसएसपी 250 कि.ग्रा. उपयोग किया जा सकता है। सिंचित क्षेत्र में एनपीके 300 कि.ग्रा. तथा यूरिया 86 कि.ग्रा., असिंचित क्षेत्र में एनपीके 200 कि.ग्रा. तथा यूरिया 43 कि.ग्रा. उपयोग किया जा सकता है। साथ ही विभिन्न आगिम जाति सेवा सहकारी समितियों में आज दिनांक तक 500 क्विं. उन्नत प्रमाणित बीज का भंडारण किया जा चुका है। समितियों में एमटीयू-1010, जे.आर.-81 और जे.आर.-206 किस्म का भंडारण किया गया है। 10 वर्ष के अंदर की किस्म में डी.बी.टी. के माध्यम से 2000 रूपये और 10 वर्ष के बाहर की किस्म में 1000 रूपये अनुदान का प्रावधान है। सभी किसानों से अपील की गई है कि वे सहकारी समितियों से बीज का उठाव करें और शासन की योजना अनुसार अनुदान का लाभ प्राप्त करें।
जिले में अब तक की वर्षा की जानकारी
मण्डला 20 जून 2022
अवधि तक गत वर्ष 148.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 69.3 मिलीमीटर कम वर्षा दर्ज की गई है।
मि.मी., बिछिया में 30.0 मिमी., निवास में 15.2 मि.मी., घुघरी में 27.7 मिमी. एवं नारायणगंज में 23.7 मिमी. वर्षा दर्ज की गई। इस प्रकार जिले में 20 जून को 29.1 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।
जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाना आवश्यक – श्री दीक्षित
जलशक्ति एवं कैच-द-रैन अभियान के अंतर्गत हुई बैठक
मण्डला 20 जून 2022
भारत सरकार के गृह मंत्रालय के डायरेक्टर श्री योगेशमोहन दीक्षित जलशक्ति मिशन जलशक्ति एवं कैच-द-रैन अभियान के अंतर्गत मंडला जिले में जल संरक्षण के लिए किए गए कार्यों की समीक्षा के संबंध में मंडला जिले के दौरे पर हैं। योजना भवन में उन्होंने जलशक्ति एवं कैच-द-रैन अभियान के तहत जिले में किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण का कार्य शासकीय एवं प्रशासकीय स्तर से पहले व्यक्तिगत एवं नैतिक है। जल संरक्षण के कार्य को हम सभी को मिलकर जन आंदोलन बनाना होगा। श्री दीक्षित ने जिले की मीडिया से आग्रह किया है कि मंडला जिले में जल संरक्षण एवं वर्षा के जल को संरक्षित करने के लिए आमजनों में अधिक से अधिक जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार में सहयोग करें। उन्होंने कहा है कि जिले में जल संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने वाले एनजीओ, समाजसेवियों का भी विशेष सहयोग लिया जाए।
जनजागरूकता के सघन कार्यक्रम आयोजित करे। इसी प्रकार बच्चों के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताएं भी आयोजित करें। उन्होंने मंडला जिले में जलशक्ति एवं कैच-द-रैन अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने मंडला जिले में पिछले एक साल में जलशक्ति एवं कैच-द-रैन अभियान के अंतर्गत मनरेगा सहित अन्य योजनाओं के माध्यम से किए गए कार्यों के बारे में पीपीटी के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। कलेक्टर ने जिले में कृषि, वन, ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से जल संरक्षण के लिए किए जा रहे निर्माण कार्य, सोखपिट, वृक्षारोपण, अमृत सरोवर, पुष्कर धरोहर तथा अन्य कार्यों के बारे में विकासखंडवार जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जल संरक्षण के लिए बनाई गई गोंड़कालीन बावड़ियों एवं संरचनाओं का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। उन्होंने पीपीटी के माध्यम से जिले में वर्षा की स्थिति एवं जल उपलब्धता की आंकड़ेवार जानकारी दी।
मतदान दल प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश
मण्डला 20 जून 2022
त्रि-स्तरीय पंचायम आम निर्वाचन 2022 के मतदान दल के लिए प्रशिक्षण पीठासीन व मतदान अधिकारी के प्रशिक्षण के संबंध में निर्धारित संस्था में 10 जून 2022, 11 जून 2022 एवं 12 जून 2022 को आयोजित प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करने निर्देशित किया गया था, किंतु सहा.ग्रेड-3 योगेश कुमार सोनवानी, सहा.विकास अधिकारी नीतेन्द्र तेकाम एवं सहा.ग्रेड-3 शंकरलाल मरावी द्वारा निर्देशों की अवहेलना करके प्रशिक्षण कार्यक्रम में निर्धारित तिथि को उपस्थित नहीं हुए हैं। अनुपस्थिति के कारण पंचायत निर्वाचन प्रशिक्षण कार्य प्रभावित हुआ है, जिसके लिए दोषी पाये गये हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने तीनों को कारण बताओ नोटिस जारी कर कहा है कि उपरोक्त कृत्य म0प्र0 पंचायत आम निर्वाचन नियम 1995 में निहित निर्देशों के उलंघन के साथ ही म.प्र. सिविल सेवा नियम 1965 के नियम 3 के उपनियम एक के (1) (2) (3) एवं नियम 7 के विपरीत कदाचरण की श्रेणी में आते हैं। संबंधितों के विरूद्ध म0प्र0 पंचायत आम निर्वाचन नियम 1995 में निहित निर्देशों तथा म.प्र.सिविल सेवा में उल्लेखित प्रावधानों के अंतर्गत अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाकर नोटिस का प्रति उत्तर तीन दिवस में कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे। नियत समयावधि में समाधानकारक उत्तर प्राप्त न होने की दशा में यह माना जायेगा कि अपने पक्ष में कुछ नहीं कहना है, ऐसी स्थिति में एक पक्षीय निर्णय लेकर तीनों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।
