कान्हा टायगर रिजर्व के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसकी शुरूआत क्रमशः दिनांक 27.07.2022 एवं28.07.2022 को उत्कृष्ट विद्याालय एवं कन्या शाला महाराजपुर, मंडला के छात्र/छात्राओं द्वारा चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता एवं वृक्षारोपण तथा शपथ ग्रहण करा कर की गई।

आज दिनांक 29 जुलाई, 2022 को कान्हा टायगर रिजर्व द्वारा मंडला स्थित रानी अवंतीबाई उच्चतर माधयमिक विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर संरक्षण संबंधी चेतना के प्रचार-प्रसार कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
आयोजन का आरंभ श्री नरेश सिंह यादव, भा.व.से., संयुक्त संचालक, कान्हा टायगर रिजर्व, श्री पुनीत गोयल, भा.व.से., वनमंडलाधिकारी, पूर्व (सा.) वनमंडल, मंडला, श्रीमती प्रीता एस.एम., भा.व.से., वनमंडलाधिकारी, उत्पादन वनमंडल, मंडला एवं सुश्री ऋषिभा सिंह तेकाम, भा.व.से., उप संचालक, कान्हा टायगर रिजर्व एवं श्री राजेश क्षत्री, वरिष्ठ शिक्षक, उत्कृष्ट विद्यालय तथा प्राचार्य, शिक्षक, स्कूली छात्र/छात्राएँ तथा कान्हा टाईगर रिजर्व के अधिकारी/कर्मचारीगण की उपस्थिति में किया गया।
संपूर्ण कार्यक्रम कान्हा टायगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक श्री सुनील कुमार सिंह, भा.व.से. के मार्गदर्शन में किया गया।

आयोजन के दौरान स्कूली छात्र/छात्राओं ने बाघ एवं वन पर्यावरण संरक्षण पर भाषण प्रस्तुत किया। कान्हा टायगर रिजर्व के कर्मचारीगण्, शासकीय उ.मा.वि., मंडला, शासकीय कन्या उ.मा.वि., महाराजपुर, मंडला एवं शासकीय रानी अवंतीबाई उ.मा.वि., मंडला के छात्र-छात्राएं एवं अन्य वन्यप्राणी प्रेमीगण् उपस्थित रहें। कार्यक्रम समापन के उपरांत छात्र/छात्राओं के साथ स्वल्पाहार वितरण किया गया।
इस अवसर पर कान्हा प्रबंधन द्वारा चित्रकला एवं निबंध प्रतियोतिगता में भाग लेने वाले स्कूली छात्र/छात्राओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। साथ ही कान्हा टाईगर रिजर्व के 5 अग्रपंक्ति के कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया।
श्री संजीव शर्मा, पार्क अधीक्षक, कान्हा टायगर रिजर्व द्वारा कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन किया गया।
