Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वाटर फाइनल व सेमी फाइनल मुकाबले आज

मंडला – मंडला जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वाधान में खेली जा रही 56वीं मध्य प्रदेश स्टेट जूनियर (अंडर – 19) बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022 के चौथे दिन गुरुवार को मुख्य ड्रा के मैच खेले गए। इस दौरान एक से बढ़कर एक मैच देखने को मिले। शुक्रवार को प्रतियोगिता के क्वाटर फाइनल सुबह 11 बजे से और सेमी फाइनल मुकाबले दोपहर 2 बजे से खेले जायेगे। ये मैच पंडित दीनदयाल उपाध्याय खेल परिसर (इंडोर स्टेडियम) में खेले जा रहे। है

 

बॉयज सिंगल्स में ये रहे विजेता –

अंडर-19 बॉयज सिंगल्स में भोपाल के अक्षय पंचाल ने इंदौर के वरदान अग्रवाल, देवास के आरूष सुपेकर देवास ने एमपीबीए के लक्ष्य त्रिपाठी, एमपीबीए के आदित्य जोशी ने अपने ही क्लब के हिमांशु बेरवा, धार के कुशाग्र पांडे ने इंदौर के निसर्ग पटेल, एमपीबीए के मंत्रा सोनेजा ने देवास के तेजस बरोड़, भोपाल के यश दवे ने छिंदवाड़ा के अभिनव साहू, ग्वालियर के देव कुमावत ने एम पी बी ए के निवेद्या तोंडे, धार के उदय मुक्ति ने नीमच के अंगद मुच्छल, उज्जैन के वैभव जड़िया ने नरसिंहपुर के श्रेयाश घोष एमपीबीए के वत्सल सुमन ने इंदौर के अथर्व तारे, धार के उज्जवल गोयल ने सतना के दीपांशु शुक्ला, ग्वालियर के मृदुल भिरयानी ने शिवपुरी के जयंत शर्मा, धार के पुष्पेंद्र सुजन ने छिंदवाड़ा के अक्षय करड़े, ग्वालियर के अगड़ बावेजा ने आदित्य प्रकाश सिंगरौली, ग्वालियर के अर्णव गुप्ता ने जबलपुर के आसान पाठक, कनिष्क शर्मा धार ने एमपीबीए की काव्य सिंह को शिकस्त दी। बॉयज सिंगल्स में भोपाल के अक्षय पंचल ने देवास के आरुष सुपेकर, एमपीबीए के आदित्य जोशी ने धार के कुशाग्र पांडे, एमपीबीए के मंत्रा सोनेजा ने भोपाल के यश दवे, ग्वालियर के देव कुमावत ने धार के उदय मुक्ति, उज्जैन के वैभव झरिया ने एमपीबीए के वचन सुमन, धार के उज्जवल गोयल ने ग्वालियर के मृदुल भिरयानी, पुष्पेंद्र सुजन धार ने ग्वालियर के अगद बवेजा, ग्वालियर के आरव गुप्ता ने धार के कनिष्क शर्मा को मात दी।

 

गर्ल्स सिंगल्स मुकाबले –

गर्ल्स सिंगल्स में धार की ऐश्वर्या मेहता ने एमपीबीए की अनुष्का शाहपुरकर, इंदौर की आध्या ने एमपीबीए की प्रियंका होलकर, देवास की भूमिका वर्मा ने एमपीबीए की केन्या चंदानी, एमपीबीए की नोदिता गुप्ता ने ग्वालियर की आशिता दुबे, उज्जैन की ओंशी रावत ने एमपीबीए की यशवी भो करड़नकर, एमपीबीए की गौरी चिट्टे ने एमपीबीए की दिमाही चौहान, इंदौर की स्वाति सिंह सोलंकी ने एमपीबीए की सनिका जगदले, भोपाल की प्रियंका पंत ने धार की शिवानी चौधरी को मात दी।

 

बॉयज डबल्स के परिणाम –

बॉयज डबल्स के मुकाबलों में ग्वालियर और एमपीबीए की जोड़ी विनय शर्मा व वत्सल सोमन ने ग्वालियर के अगद बवेजा व मृदुल भिरयानी, एमपीबीए नीमच के आदित्यम जोशी व अंगद मुच्छल ने उज्जैन व छिंदवाड़ा के आदि पटवा व अभिनव साहू,एमपीबीए व शिवपुरी के अनुज काले व जयंत शर्मा ने खरगोन व रीवा के अश्मित कौशल व आकाश तिवारी, ग्वालियर व एमपीबीए के आरव गुप्ता व काव्य सिंह ने धार के उदय मुक्ति व कनिष्क शर्मा और अक्षय पंचल भोपाल व पुष्पेंद्र सुजन धार ने उज्जैन के भाव्य नाहर व आरव श्रीवास्तव को मात देकर प्रतियोगिता के अगले चरण में प्रवेश किया।

 

ये कर रहे एम्पिरिंग –

मध्य प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के चीफ रेफरी ब्रजेश दत्त गौर, डिप्टी रेफरी संजीव शर्मा, मैच कंट्रोलर शिशिर खरे, नेशनल एम्पायर पी. जयपाल, विकास सोनी, स्टेट एम्पायर मानस चौरसिया, अमन परदेशी, जय श्रीवास्तव, अंकुर पांडे, अक्षांश साहू और परीक्षित जोशी बैडमिंटन चैंपियनशिप में निर्णायक की भूमिका निभा रहे है।

 

इनकी है उल्लेखनीय भूमिका –

56वीं मध्य प्रदेश स्टेट जूनियर (अंडर – 19) बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022 को सफल बनाने में मध्य प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एडवोकेट आलोक खरया, मध्य प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सहसचिव चंद्रेश खरे, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी रविन्द्र ठाकुर, अविनाश पापलर जैन, अफसार खान, विजय बहादुर सिंह, नीलेश राय, साकेत मोदी, सुयंक श्रीवास्तव, सौरभ खरबंदा, अशरफ अली, अजय शीरवानी, अरविन्द साहू, मानस चौरसिया सहित अनेक पदाधिकारी व सदस्य उल्लेखनीय भूमिका का निर्वहन कर रहे है।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कस्टम हायरिंग सेंटर औघटखपरी का निरीक्षण किया

Reva India News

हब फोर एम्पावरमेंट ऑफ वुमेन के 100 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम

Reva India News

मंडला गॉट टैलेंट के सेमीफाइनल में शामिल हुए कलेक्टर प्रतिभागियों का बढ़ाया हौसल

Reva India News

Leave a Comment