Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 8 अगस्त 2022

संपूर्ण कायाकल्प अभियान का मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया शुभारंभ

मंडला से 6 संस्थाएँ पुरूस्कृत

 

मण्डला 8 अगस्त 2022

प्रदेश सरकार द्वारा उपस्वास्थ्य केन्द्र से लेकर जिला स्तर तक के सभी स्वास्थ्य केंद्रों को सर्व सुविधायुक्त बनाने एवं उनकी गुणवत्ता को विकसित करने के उद्देश्य से संपूर्ण कायाकल्प अभियान का प्रारंभ किया गया है। 8 अगस्त को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने संपूर्ण कायाकल्प अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर प्रभुराम चौधरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान, आयुक्त लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग डॉक्टर सुदाम अखाड़े एवं सम्बंधित उपस्थित थे। शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंगल क्लिक के माध्यम से जिले के सभी स्तर के अस्पतालों के अधोसंरचनात्मक विकास के लिए राशि का वितरण किया। इस अवसर पर कायाकल्प पुरूस्कार से सम्मानित होने वाले चिकित्सालयों को सीएम ने बधाई दी।

 

जिले की 6 स्वास्थ्य संस्थाओं को कायाकल्प पुरूस्कार

 

कायाकल्प अभियान के शुभारंभ के अवसर पर मंडला जिले की 6 स्वास्थ्य संस्थाओं को कायाकल्प पुरूस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पीएचसी चिरईडोंगरी को जिले में प्रथम एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मवई, नारायणगंज, बीजाडांडी एवं बिछिया को पुरूस्कृत किया गया। जिला चिकित्सालय मण्डला को सांत्वना पुरूस्कार दिया गया। एनएचएम संचालक प्रियंका दास द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रशस्ति पत्र प्राप्ति के दौरान जिले से सिविल सर्जन डॉ. केआर शॉक्य, विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविकांत उइके बिछिया, डॉ. नानू हिंडोलिया मवई, डॉ. गौरव जेटली आरएमओ तथा शरद मेश्राम कवालिटी मेंटर जिला मण्डला उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

समय-सीमा बैठक संपन्न

 

मण्डला 8 अगस्त 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने योजना भवन में समय सीमा बैठक ली। बैठक में उन्होंने सीएम हेल्पलाइन, सीएम मॉनिट, विभागीय समन्वय, ’हर घर तिरंगा’ अभियान एवं अन्य विषयों की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए कहा कि शिकायतों का निराकरण सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ करें। शिकायत निवारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि को महत्वपूर्ण स्थान दें। उन्होंने सभी विभागों में अलग-अलग स्तरों पर लंबित शिकायतों के संबंध में अधिकारियों से जवाब माँगे। श्रीमती सिंह ने कहा कि सभी विभाग सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में सतत रूप से काम करते रहें। उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करने वाले विभागों की सराहना भी की। कलेक्टर ने सम्बल योजना से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए श्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि अपात्र हितग्राहियों का रिकॉर्ड निकालें तथा उनकी पात्रता अनुसार सम्बल योजना के अगले चरण में उनका पंजीयन कराएं।

कलेक्टर ने राजस्व, आयुष विभाग, ऊर्जा विभाग, लोक स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग आदि की भी विभागवार समीक्षा की। श्रीमती सिंह ने पीएचई विभाग को निर्देशित किया कि सभी स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में नल कनेक्शन के साथ-साथ विद्युत कनेक्शन का कार्य भी 15 अगस्त तक पूरा कराएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी कि 15 अगस्त तक कार्य पूरा नहीं करने की स्थिति में अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। श्रीमती सिंह ने बैठक में कहा कि अतिथि शिक्षकों की भर्ती नियमानुसार करें। इसी प्रकार शिक्षकों की अटेंडेंस ’एम-शिक्षा मित्र’ ऐप में अनिवार्यतः कराएं। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि  टीम को लगातार जाति प्रमाण पत्र बनाने के भी निर्देश दिए।

कलेक्टर ने बैठक में सभी सीईओ जनपद को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र के कुल घरों के अनुपात में झंडे प्राप्त करें। साथ ही अपने-अपने क्षेत्रों में झंडा विक्रय के लिए केन्द्र भी प्रारंभ करते हुए ’हर घर’ तक झंडे की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। उन्होने कहा कि शासकीय, अशासकीय संस्थानों, इमारतों, उद्योग, पीडीएस दुकान सहित अन्य सभी स्थानों पर झंडा लगाया जाए। श्रीमती सिंह ने सभी सीएमओ नगरपालिका को निर्देशित किया कि स्वीकृति के लिए लंबित प्रधानमंत्री आवास के कार्यों को जल्द पूरा करें। उन्होने नल-जल योजना की समीक्षा की। कलेक्टर ने बैठक में बताया कि 10 अगस्त को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़कर जिले में अंकुर योजना के तहत किए जा रहे वृक्षारोपण कार्य का जायजा लेंगे तथा मैदानी स्तर से वीसी के माध्यम से समीक्षा करेंगे। उन्होंने इस संबंध में आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उद्यानिकी, पशुपालन, पंजीयन, कृषि एवं समस्त विभाग इस कार्यक्रम से जुड़े तथा अंकुर योजना का अधिक से अधिक पंजीयन कराएं।

कलेक्टर ने सीएमएचओ को निर्देशित किया कि सभी एनआरसी केंद्रों में शत प्रतिशत ऑक्यूपेंसी सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित विभागों से पीडीएस उठाव, मीलिंग की स्थिति, मध्यान्ह भोजन, खाद्य-बीज की उपलब्धता, यूरिया एवं अन्य खादों का भंडारण, बोनी एवं स्वामित्व योजना आदि के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। कलेक्टर ने स्वामित्व योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि 2 अक्टूबर तक स्वामित्व योजनाओं का कार्य पूर्ण करें। बैठक में उन्होने साक्षरता सर्वे की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी सीईओ जनपद अपने क्षेत्र में पूर्ण साक्षरता का सर्टिफिकेट देंगे। श्रीमती सिंह ने सीईओ जनपद मवई क्षेत्र में हितलाभ वितरण कैंप लगाने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होने बबलिया, चिरईडोंगरी, फुलसागर तथा बकोरी में नए लोक सेवा केन्द्र खोलने के संबंध में भी संबंधित सीईओ जनपद को निर्देशित किया। उन्होने एडॉप्ट एन आंगनबाड़ी कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन अधिकारियों द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रों को गोद लिया गया है वे उसमें आवश्यक भौतिक सुविधाएँ मुहैया कराते हुए अपना प्रेजेंटेशन देंगे।

 

इस सप्ताह करें सघन जागरूकता गतिविधियां

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने समय-सीमा बैठक के पूर्व सभी जिलाधिकारियों एसडीएम, तहसीलदार, सीईओ जनपद, सीएमओ नगरपालिका एवं सभी शैक्षणिक संस्थाओं के प्राचार्यों को निर्देशित किया कि ’हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत इस सप्ताह सघन जागरूकता गतिविधियों का आयोजन करें। उन्होने बताया कि 12 अगस्त को जिले से लेकर जनपद स्तर तक प्रभातफेरी एवं 1 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम की तर्ज पर रैली कार्यक्रम आयोजित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शासकीय विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं कॉलेज एवं आईटीआई के विद्यार्थी इस रैली में सक्रिय रूप से सम्मिलित रहेंगे। उन्होने बैठक में बताया कि 14 अगस्त की रात्रि 12 बजे भी जिले से लेकर अनुविभाग स्तर तक आतिशबाजी एवं रैली का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। श्रीमती सिंह ने कहा कि सभी संस्थानों में 15 अगस्त को लेकर विशेष कार्यक्रम भी आयोजित करें। उन्होंने जिला स्तरीय कार्यक्रम में भी विशेष प्रस्तुतियां तैयार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि 15 अगस्त के सांस्कृतिक कार्यक्रम को आगामी दो दिनों में अंतिम रूप दें। इसी प्रकार इस सप्ताह मंडला के स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास को भी विद्यार्थियों एवं स्थानीय स्तर पर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें।

 

 

 

 

 

 

जिला पंचायत प्रतिनिधियों का हुआ शपथ ग्रहण

 

मण्डला 8 अगस्त 2022

त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के अंतर्गत जिला पंचायत मंडला के लिए चुने गए जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के लिए 8 अगस्त को जिला पंचायत परिसर में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व राज्यसभा सांसद संपतिया उईके, विधायक मंडला देवसिंह सैयाम, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. संजय कुशराम, विधायक निवास डॉ. अशोक मर्सकोले, उपाध्यक्ष कमलेश तेकाम, पूर्व विधायक रामप्यारे कुलस्ते, भीष्म द्विवेदी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, माननीयगणों के जिला पंचायत प्रतिनिधि एवं संबंधित उपस्थित थे।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय कुशराम तथा उपाध्यक्ष कमलेश तेकाम को पद की शपथ दिलाई। इसी प्रकार जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड ने जिला पंचायत के सभी सदस्यों को पद की शपथ दिलाई।

 

 

 

 

 

 

 

 

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

कलेक्टर ने दिए निर्देश

 

मण्डला 8 अगस्त 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को लेकर महात्मा गांधी स्टेडियम ग्राउंड का संबंधित अधिकारियों के साथ दौरा किया। उन्होंने निर्देशित किया कि आजादी के 75वे वर्ष के स्वतंत्रता दिवस का आयोजन की तैयारियां विशेष रूप से करें। उन्होंने स्टेडियम ग्राउंड में बैठक व्यवस्था, पार्किंग, मंच व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, एंट्री तथा एक्जिट, परेड, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के संबंध में चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर मीना मसराम, एडिशनल एसपी श्री कवर तथा पुलिस एवं प्रशासन के प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने आयोग ने की कलेक्टर की सराहना

 

मण्डला 8 अगस्त 2022

राज्य निर्वाचन आयुक्त, मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग श्री बसंत प्रताप सिंह ने त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के सफलतापूर्वक संपन्न कराने कलेक्टर हर्षिका सिंह एवं जिला प्रशासन के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना की है। उन्होंने कहा है कि पंचायत निर्वाचन के दौरान बारिश एवं अन्य समस्याओं के बावजूद कलेक्टर के कुशल मार्गदर्शन एवं जिला स्तरीय टीम के सदस्यों ने एकसाथ मिलकर महत्वपूर्ण काम को संपादित किया। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग सराहना करता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

15 किलो प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त

 

मण्डला 8 अगस्त 2022

मुख्य नगरपालिका अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 सिंगल यूज प्लास्टिक का उत्पादन एवं भंडारण, परिवहन क्रय विक्रय एवं उपयोग 1 जुलाई 2022 से प्रतिबंधित किया गया है। सुपर मार्केट हांगगंज बाजार की दुकानों में नगर पालिका परिषद मंडला के गठित टीम के द्वारा औचक निरीक्षण कर अमानक सिंगल यूज प्लास्टिक, प्लेटस, डिस्पोजल लगभग 15 किलो जब्त की कार्यवाही की गई। साथ ही प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जैसे- प्लास्टिक बड्स, कटलरी आईटम पैकेजिंग अतिरिक्त, आईटम 100 माईक्रोन से कम के फ्लैक्स बैनर, थर्माकोल के सजावटी आईटम का उपयोग न करने की समझाईश दी गई। साथ ही प्रतीकात्माक चालानी कार्यवाही की गई जिसमें 2 हजार रूपये के चालान काटे गये।

 

 

 

 

 

 

 

स्वतंत्रता दिवस पर शासकीय भवनों एवं सार्वजनिक इमारतों पर प्रकाश की व्यवस्था करने के निर्देश

 

मण्डला 8 अगस्त 2022

अपर कलेक्टर ने सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया है कि 15 अगस्त 2022 को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। जारी निर्देश में कहा गया है कि जिले के प्रमुख शासकीय भवनों एवं सार्वजनिक इमारतों पर 14 एवं 15 अगस्त 2022 की रात्रि को प्रकाश की व्यवस्था करें।

 

 

 

 

 

 

जिले की औसत वर्षा की जानकारी

 

मण्डला 8 अगस्त 2022

जिले में इस वर्ष एक जून से 8 अगस्त के दौरान 623.9 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 588.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 35.7 मिलीमीटर अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 अगस्त को मंडला में 42.4 मि.मी., नैनपुर में 20.5 मि.मी., बिछिया में 14.5 मि.मी. तथा घुघरी में 33.6 मि.मी. एवं नारायणगंज में 1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस प्रकार जिले में 8 अगस्त को 18.6 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

2 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

 

मण्डला 8 अगस्त 2022

जिले के कोविड संक्रमित मरीजों के द्वारा कोरोना को हराकर स्वस्थ होने एवं घर जाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में 7 अगस्त की शाम 3 बजे से 8 अगस्त की शाम 3 बजे तक जिले में 2 कोरोना मरीज ने कोरोना को हराकर अपने घर लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ हुए मरीजों को कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की समझाईश दी गई है।

 

 

 

 

 

 

3 कोरोना केस मिले

 

मण्डला 8 अगस्त 2022

7 अगस्त 2022 की शाम 3 बजे से 8 अगस्त 2022 की शाम 3 बजे तक जिले में 3 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरदार पटेल वार्ड मंडला निवासी 26 वर्षीय महिला, दादा धनीराम वार्ड मंडला निवासी 38 वर्षीय महिला तथा ग्राम लालीपुर नारायणगंज निवासी 17 वर्षीय बालिका की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। संक्रमित को आईसोलेशन में रखा गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जनसामान्य से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का आव्हान किया है।

 

Related posts

वनांचल ग्राम मनोहरपुर में ’प्रशासन आपके द्वार’ चैपाल का आयोजन ग्रामीणजनों को दी गई शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

Reva India News

नगरपालिका मण्डला क्षेत्र अंतर्गत समस्त भवनों की सूचना 7 दिवस के अंदर प्रस्तुत करें

Reva India News

संजीनी बरकड़े के होठों पर लौटी मुस्कान एक सफल उपचार की प्रेरक कहानी

Reva India News

Leave a Comment