Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 22 अगस्त 2022

सीएम हेल्पलाइन की प्रदेशवार रैंकिंग में मंडला जिला शीर्ष 10 में

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने की विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा

 

मण्डला 22 अगस्त 2022

            कलेक्टर हर्षिका सिंह ने योजना भवन में समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने बताया कि सीएम हेल्पलाइन की प्रदेशवार जारी की गई रैंकिंग में मंडला जिला शीर्ष 10 में शामिल हुआ है। उन्होंने बताया कि माह जुलाई में मंडला जिले की रैंकिंग आठवें नंबर पर रही। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन के शिकायतों का सतत् निराकरण करने के लिए बधाई दी। श्रीमती सिंह ने कहा कि सभी अधिकारी नियमित रूप से सीएम हेल्पलाइन का संतुष्टिपूर्वक निराकरण सुनिश्चित करें। अनावश्यक फोर्सक्लोज की प्रक्रिया को न अपनाएं। कलेक्टर ने बैठक में सभी विभागों की लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा की तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों से शिकायत की प्रकृति तथा निराकरण के लिए की गई कार्यवाही की जानकारी ली। बैठक में जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने बैठक में आयुष्मान पंजीयन की समीक्षा करते हुए कहा कि स्वास्थ्य, स्कूल शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास विभाग आयुष्मान पंजीयन के कार्य में विशेष गति लाएं। उन्होने सीईओ जनपद, सीएमओ नगरपालिका तथा संबंधित विभागों को भी आयुष्मान पंजीयन के संबंध में निर्देशित करते हुए कहा कि प्रतिदिन कम से कम 250 से 300 तक आयुष्मान पंजीयन कराया जाना सुनिश्चित करें। श्रीमती सिंह ने बैठक में मातृ वंदना योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी सीडीपीओ इस संबंध में आवश्यक सर्टिफिकेट देंगे। उन्होने जिले के सभी हॉस्टल की व्यवस्थाओं के निरीक्षण के लिए सभी अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी सतत भ्रमण करते हुए निर्धारित प्रारूप निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। श्रीमती सिंह ने निर्देशित किया कि 25 अगस्त को सभी अधिकारी मैदान में रहते हुए हॉस्टल में व्यवस्था देखेंगे तथा निरीक्षण की रिपोर्ट देंगे।

श्रीमती सिंह ने आबकारी विभाग को जिले में अवैध शराब की गतिविधियों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होने एसी ट्राईबल को निर्देशित किया कि अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जाँच रिपोर्ट प्रस्तुत करें। कलेक्टर ने बैठक में आंगनबाड़ी केंद्र के विद्युतीकरण के भुगतान को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ’हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत क्रय किए गए झंडों का भुगतान संबंधित विभाग सुनिश्चित करें। श्रीमती सिंह ने नियमित टीकाकरण कोविड वैक्सीनेशन  तथा एनआरसी बच्चों की भर्ती की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, एनआरसी, पात्रता पर्ची तथा अंकुर योजना के अंतर्गत वृक्षारोपण आदि की भी समीक्षा की। कलेक्टर ने राजस्व अमले को निर्देशित किया कि स्वामित्व योजनाओं के तहत कार्यों को जल्दी पूरा करें। इसी प्रकार मुख्यमंत्री भू-अधिकार योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ दें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण तथा नगरीय क्षेत्रों में इस योजना का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करें। इसी प्रकार नगरीय क्षेत्र के लिए धारणाधिकार से संबंधित योजना का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। श्रीमती सिंह ने बैठक में उपसंचालक कृषि से यूरिया, डीएपी, फसल आच्छादन तथा प्राकृतिक खेती की जानकारी ली। इसी प्रकार मत्स्य विभाग से मत्स्य बीज वितरण तथा पशुपालन विभाग से कड़कनाथ वितरण के बारे में आवश्यक जानकारी ली। कलेक्टर ने बताया कि 24 अगस्त को जनपद पंचायत की विभिन्न स्थायी समितियों के निर्वाचन सम्पन्न होंगे। उन्होंने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में ही ऑफिस कार्यप्रणाली के अंतर्गत पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन भी दिया गया। साथ ही जनसुनवाई, मानवाधिकार प्रकरणों तथा विभागीय समन्वय के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

 

 

 

 

जल-जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

 

मण्डला 22 अगस्त 2022

            कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले में संचालित जल-जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने कार्यपालन यंत्री श्री कुशरे से विकासखंडवार कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने संचालित कार्यों की समीक्षा भी की। श्रीमती सिंह ने पंचायतों में सोर्स की स्थिति तथा तैयार किए गए डीपीआर के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कुल तैयार डीपीआर, स्वीकृत डीपीआर, सोर्स चिन्हांकन, ग्रामवार समूहों की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सभी जनपदों में सोर्स की स्थिति, विद्युतीकरण, भुगतान आदि के संबंध में भी समीक्षा करते हुए जरूरी निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने स्कूल एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में नलजल कनेक्शन के बारे में भी पूछा। उन्होंने इस सप्ताह उक्त कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत रानी बाटड, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक यंत्री, उपयंत्री तथा सीईओ जनपद उपस्थित थे।

 

 

 

 

11वीं के रिक्त सीटों के आवेदन 29 तक, 30 को होगा प्रकाशन

 

मण्डला 22 अगस्त 2022

            प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सिझौरा ने बताया कि कक्षा 11वीं में बालक, बालिकाओं की रिक्त अनुसूचित जनजाति सीटों के विरुद्ध प्रवेश के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सिझौरा में कक्षा 11वीं में विद्यार्थियों को प्रवेश हेतु पिछली कक्षा 10वीं के प्राप्तांक आधारित मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा। कला संकाय में बालक के लिए 7 रिक्त सीट हैं तथा बालिका के 8, वाणिज्य संकाय में बालक एवं बालिका के 7-7 सीट रिक्त हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 अगस्त 2022 दिन सोमवार सायं 5 बजे तक नियत किया गया है। अंतिम तिथि व समय के पश्चात किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जायेगा। आवेदन फॉर्म कार्यालय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सिझौरा जिला मंडला से प्राप्त कर जमा किए जा सकते हैं। आवेदन फार्म के साथ कक्षा 10वी की अंकसूची एवं जाति प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है। अंतिम चयन सूची का प्रकाशन 30 अगस्त 2022 दिन मंगलवार को विद्यालय में किया जायेगा।

 

 

 

 

 

जिले की औसत वर्षा की जानकारी

 

मण्डला 22 अगस्त 2022

            जिले में इस वर्ष एक जून से 22 अगस्त के दौरान 1082.8 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 676.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 406 मिलीमीटर अधिक वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 अगस्त को मंडला में 32 मि.मी., नैनपुर में 38.8 मि.मी., बिछिया में 18.6 मि.मी., निवास में 107 मि.मी., घुघरी में 38.7 मि.मी. एवं नारायणगंज में 115.3 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। इस प्रकार जिले में 22 अगस्त को 58.4 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

 

 

 

 

 

4 कोरोना केस मिले

 

मण्डला 22 अगस्त 2022

            21 अगस्त 2022 की शाम 3 बजे से 22 अगस्त 2022 की शाम 3 बजे तक जिले में 4 नये कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भुआबिछिया निवासी 48 वर्षीय महिला, ग्राम फोंक निवासी 40 वर्षीय महिला, ग्राम बिचुआ मलारा निवासी 25 वर्षीय महिला तथा धनपुरी निवासी 9 वर्षीय बालिका की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। संक्रमित को आईसोलेशन में रखा गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जनसामान्य से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का आव्हान किया है।

 

 

 

 

मलेरिया एवं डेंगू से बचाव की जानकारी

 

मण्डला 22 अगस्त 2022

    अपने परिवार को मलेरिया से बचाने के लिए अपने घरों के आसपास मच्छरों की पैदावार रोकने के कुछ सरल उपाय जैसे- घर के आस-पास पानी जमा न होनें दे। पानी से भरे गडढों में मिट्टी भर दें। घर में रखी हुई नांद व छत पर टंकी में एकत्रित पानी में मच्छर पैदा होते हैं, इनको सप्ताह में एक बार खाली कर सुखाएं व हमेशा ढक्कर रखें, ठहरे हुए पानी जैसे- कुआं, तालाब व अन्य जलाशयों में गम्बुसिया डालें, यह मछली मलेरिया फैलाने वाले मच्छरों के लार्वा को खा जाती हैं। गम्बुसिया मछली स्वास्थ्य केन्द्र से मुफ्त प्राप्त की जा सकती हैं।

मच्छर के काटने से कैसे बचें

 

मलेरिया व मच्छर जनित बिमारियों से बचने के लिए सभी को, खासकर गर्भवती महिलाओं और बच्चों को कीटनाशक से उपचारित मच्छरदानी का ही प्रयोग करना चाहिए। मच्छरदानी या  मच्छरनाशक के इस्तेमाल के बिना घर के बाहर न सोएं। घर के दरवाजों और खिड़कियों पर उपयुक्त जाली इस्तेमाल करें। निश्चित करें कि छिड़काव के समय घर के सभी कमरों में छिड़काव हो। छिड़काव के बाद कम से कम 3 महिने तक लिपाई, सफेदी और रंग रोगन न करें। घरों में छिड़काव के समय सहयोग दें। किसी भी प्रकार के बुखार आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर खून की जांच अवश्य कराएं।

 

डेंगू की कैसे करें पहचान, कैसे रहें सावधान व डेंगू के लक्षण

 

अकस्मात तेज सिर दर्द व बुखार का होना, मांसपेशियों तथा जोड़ों मे दर्द होना, आंखों के पीछे दर्द होना, जो कि आंखों को घुमाने से बढ़ता है, जी मिचलाना एवं उल्टी होना, गंभीर मामलों में नाक, मुंह, मसूडों से खून आना अथवा त्वचा पर चकते उभरना,

 

कैसे बचें

 

डेंगू फैलाने वाले मच्छर ठहरे हुए साफ पानी में पनपते हैं। कहीं आपके घर में या आसपास पानी तो जमा नहीं है ? जैसे- कि कूलर, पानी की टंकी, पक्षियों के पीने के पानी का बर्तन, फ्रिज की टेª, फूलदान, नारियल का खोल, टूटे हुए बर्तन व टायर इत्यादि। पानी से भरे हुए बर्तनों व टंकियों आदि को ढक्कर रखें। कूलर को खाली करके सुखा दें। यह मच्छर दिन के समय काटता है ऐसे कपड़े पहनें जो बदन को पूरी तरह ढके। डेंगू के उपचार के लिए कोई खास दवा या वैक्सीन नहीं है। बुखार उतारने के लिए पैरासीटामोल ले सकते हैं। एस्प्रीन या इबुब्रेफेन का इस्तेमाल अपने आप न करें। डॉक्टर की सलाह लें। डेंगू के हर रोगी को प्लेटलेटस की आवश्यकता नहीं पड़ती।

 

 

 

 

 

 

 

 

जिला स्तरीय रोजगार मेला 24 को

 

मण्डला 22 अगस्त 2022

            24 अगस्त 2022 को नगरपालिका मण्डला के टाउनहॉल में सुबह 11 बजे से सायं 4 बजे तक रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनियों के द्वारा रोजगार के अवसर प्रदान किए जायेंगे। आवेदक जिनकी उम्र 18-35 वर्ष है एवं योग्यता कक्षा 8वीं से स्नातक एवं आईटीआई उत्तीर्ण के लिए रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। इच्छुक आवेदक रोजगार मेले में अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, दो फोटोग्राफ, रोजगार पंजीयन तथा अन्य दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते हैं।

 

Related posts

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना

Reva India News

आज श्रवण बाधित दिव्यांगजनों की जांच एवं प्रमाण पत्र के लिए शिविर प्रातः 10 बजे से जिला चिकित्सालय में आयोजित होगा

Reva India News

खाद्य प्रतिष्ठानों से जांच हेतु खाद्य के नमूले लिए गए

Reva India News

1 comment

israelnightclub.com September 1, 2022 at 7:44 am

The next time I read a blog, I hope that it doesnt disappoint me as much as this one. After all, Yes, it was my choice to read, nonetheless I truly thought youd have something interesting to say. All I hear is a bunch of whining about something you could possibly fix if you were not too busy searching for attention.

Reply

Leave a Comment