Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 11 सितम्बर 2022

मतदान दलों के प्रशिक्षण का कलेक्टर ने लिया जायजा

 

मण्डला 11 सितम्बर 2022

            नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 के अंतर्गत जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतदान दलों के प्रशिक्षण का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार 11 सितम्बर दिन रविवार को मतदान दलों के प्रथम प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय के उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-2 में दो पालियों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने मतदान दलों के प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण का जायजा लेते हुए मतदान दलों के लिए नियुक्त शासकीय सेवकों को निर्देशित किया कि निर्वाचन से संबंधित सभी बारीकियों को समझें। निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित नियमों को समझें तथा किसी भी प्रकार की शंका होने पर प्रशिक्षकों से उसका समाधान प्राप्त करें।

 

आदर्श मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

 

नगरीय निकाय के निर्वाचन की प्रक्रियाओं को समझने एवं मतदान के दौरान अपनाई जाने वाली आवश्यक प्रक्रियाओं के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा आदर्श मतदान केन्द्र बनाया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने आदर्श मतदान केन्द्र पहुंचकर मतदान केन्द्र में की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने केन्द्र में ड्यूटीरत कर्मियों से मतदान की आवश्यक प्रक्रिया, दस्तावेजों तथा दिशा-निर्देशों के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी, एसी ट्राईबल, रंजीत गुप्ता, मास्टर ट्रेनर्स श्री पांडे एवं श्रीवास्तव सहित संबंधित उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

नगरीय निर्वाचन के लिए नियुक्त प्रेक्षक का आगमन

 

मण्डला 11 सितम्बर 2022

            नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2022 के तहत राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा अरूण कुमार तोमर, आई.ए.एस (सेवानिवृत्त) मोबाइल नम्बर 8989012912 को मंडला जिले के लिए प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। 11 सितम्बर 2022 दिन रविवार को प्रेक्षक श्री तोमर का मंडला आगमन हो चुका है। श्री तोमर सर्किटहाउस में ठहरे हुए हैं। प्रेक्षक श्री तोमर द्वारा प्रथम चरण में 11 सितम्बर से 15 सितम्बर 2022 तक एवं द्वितीय चरण में 24 सितम्बर से 30 सितम्बर 2022 तक पर्यवेक्षण किया जाना निर्धारित है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त करने की आज अंतिम तिथि

 

मण्डला 11 सितम्बर 2022

            राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2022 के लिए निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जारी तारीखवार कार्यक्रम के तहत 5 सितम्बर 2022 से नाम-निर्देशन प्राप्त करना प्रारंभ हो गया है। 12 सितम्बर 2022 दिन सोमवार को नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख है। नाम-निर्देशन प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्राप्त किए जा रहे हैं। नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) 13 सितम्बर 2022 दिन मंगलवार को प्रातः 10:30 बजे से की जाएगी। 15 सितम्बर 2022 को अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख है। इसी दिन निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा। मंडला जिले के सभी नगरीय निकायों में 27 सितम्बर 2022 को प्रातः 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। 30 सितम्बर 2022 को प्रातः 9 बजे से मतगणना एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

जिले की औसत वर्षा की जानकारी

 

मण्डला 11 सितम्बर 2022

            जिले में इस वर्ष एक जून से 11 सितम्बर के दौरान 1209.2 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 793.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 415.6 मिलीमीटर अधिक वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 सितम्बर को नैनपुर में 1 मि.मी., बिछिया में 7.1 मि.मी., निवास में 5 मि.मी. तथा घुघरी में 1.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। इस प्रकार जिले में 11 सितम्बर को 2.4 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

 

 

 

 

 

 

 

हिन्दी महोत्सव का आयोजन आज से

 

मण्डला 11 सितम्बर 2022

            मध्यप्रदेश विद्युत परिवार हिन्दी समिति द्वारा हिन्दी महोत्सव 2022 का आयोजन 12 सितंबर से प्रारंभ किया जाएगा। इस वर्ष तीन दिवसीय हिन्दी महोत्सव नए स्वरूप व आकर्षक ढंग से आयोजित होगा। निबंध, भाषण, सामान्य ज्ञान, नाट्य मंचन व पुस्तक प्रदर्शनी मध्यप्रदेश विद्युत परिवार हिन्दी समिति के अध्यक्ष एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन व प्रशासन राजीव गुप्ता ने जानकारी दी कि तीन दिवसीय हिन्दी महोत्सव में तत्कालिक निबंध लेखन, तत्कालिक भाषण व हिन्दी साहित्य, व्याकरण व भाषा विज्ञान पर केन्द्रित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित होंगी। हिन्दी महोत्सव का इस बार विशेष आकर्षण विवेचना रंगमंडल द्वारा प्रेमचंद, हरिशंकर परसाई व सुनील गंगोपाध्याय की कृतियों पर नाट्य मंचन होगा। हिन्दी महोत्सव में पहली बार साहत्यिक पुस्तकों की प्रदर्शनी भी संयोजित की गई है।

हिन्दी महोत्सव का उद्घाटन के अवसर पर हवाबाग महाविद्यालय की हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. भारती शुक्ला मुख्य अतिथि होंगी। इस दिन तत्कालिक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता की शुरूआत में तीन विषय घोषित किए जाएंगे, जिनमें से किसी एक विषय पर प्रतिभागियों को 200 शब्दों में अपने विचार व्यक्त करने होंगे। विवेचना रंगमंडल के कलाकार हरिशंकर परसाई की व्यंग्य रचना ’भगत की गत’ की नाट्य प्रस्तुति देंगे। प्रतियोगिता में नियमित व संविदा कर्मियों के साथ बाह्यसेवा प्रदाता के माध्यम से नियोजित कार्मिक भी भाग ले सकेंगे। इन प्रतियोगिताओं में जबलपुर स्थित विद्युत कंपनियों के नियमित व संविदा कार्मिकों के अलावा बाह्यसेवा प्रदाता के माध्यम से नियोजित कार्मिक भी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को व्यक्तिगत पुरस्कार के साथ प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

 

 

 

 

 

15 सितम्बर से प्रारंभ होगा धान उपार्जन के लिए पंजीयन

 

मण्डला 11 सितम्बर 2022

            जिला आपूर्ति अधिकारी ने प्राप्त जानकारी अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए 15 सितम्बर 2022 से 15 अक्टूबर 2022 तक किसान के पंजीयन किया जाना है। जिले के अंतर्गत एमपी ऑनलाईन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेन्टर कियोस्क, लोक सेवा केन्द्र एवं निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे उपार्जन की वेबसाईट http://mpeuparjan.nic.in/MPeuparjan/home.aspx पोर्टल पर जाकर किसान पंजीयन करने हेतु प्रबंधक एवं ऑपरेटर की जानकारी निर्धारित प्रारूप कियोस्क का सर्टिफिकेट अपलोड करना अनिवार्य होगा तथा 11 सितम्बर तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

स्क्रब टायफस बीमारी से बचाव व नियंत्रण

 

मण्डला 11 सितम्बर 2022

            स्क्रब टायफस बीमारी से बचाव व नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य चिकित्सा दल द्वारा स्क्रब टायफस का केस मिलने पर चिकित्सा दल द्वारा नियंत्रण की कार्यवाही की गई है। ग्राम बरौची विकासखण्ड नारायणगंज में चिकित्सा दल द्वारा डोर-टू-डोर फीवर सर्वे किया गया जिसमें पॉंजिटिव मरीज के घर पर कोई भी अन्य फीवर का केस नही मिला। चिकित्सा दल द्वारा लगातार ग्राम बरौंची में निगरानी की जा रही है। एहतियात हेतु पॉंजिटिव मरीज के सम्पर्क से 6 सीरम सैम्पल संग्रहित कर एनआईआरटीएच जबलपुर भेजा गया है। स्क्रब टायफस पॉंजिटिव मरीज के घर के भीतर व घर के बाहर आस-पास की घास फूंस एवं झाड़ियों पर कीट नाशक का छिड़काव किया गया है।

स्क्रब टायफस बीमारी Orientia tsutsugamushi नामक जीवाणु से होती है। यह जीवाणु चूहे के ऊपर रहने वाले घुन के संक्रमित लर्वा में पाया जाता है। चिग्गर लार्वा के कांटने के उपरांत मनुष्य में स्क्रब टायफस बीमारी के प्रमुख लक्षण बुखार, सिरदर्द, जोड़ एवं मांस पेशियों में दर्द, प्रकाश से असहनीयता, सूखी खांसी, एक सप्ताह उपरान्त शरीर पर दानें कुछ प्रकरणों में निमोनियां, मस्तिक ज्वर एवं हृदय संबंधी बीमारी प्रकट होते हैं। शरीर के जिन स्थानों पर संक्रमित लर्वा कटता है। उस स्थान पर दाना उठता है, जो बाद में जख्म बनकर सूखने पर काला धब्बे के समान दिखने लगता है।

स्क्रब टायफस बीमारी केवल चूहे के उपर रहने वाले घुन के संक्रमित लर्वा के काँटने से फैलता है। यह बीमारी मनुष्य से मनुष्य के सम्पर्क में आने से नही फैलती है। अतः आम जन को घबराने की जरूरत नही है। केवल जागरूक रहना ही इसका समाधान है। स्क्रब टायफस से बचाव हेतु खेत जंगल झाड़ियों में जब भी जाएं तो पूरे कपड़े पहनकर जाएं। घांस फुस एवं झाड़ियों पर बैठे या सोएं नहीं तथा घर के आस-पास की घास-फूस एवं झाड़ियों को कॉंटकर जला दें। शरीर को साबुन से धोयें और मोटे कपडे से रगड़कर साफ करें। शरीर पर सिगरेट के जले जैसे दिखने वाले चिन्ह, सिर दर्द, शरीर दर्द, जोड़ों एवं मांस-पेशियों में दर्द, तेज बुखार एवं उल्टी-दस्त के लक्षण होने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाएं। जूनोटिक बीमारी स्क्रब टायफस एवं लेप्टोस्पाईरोसिस बीमारी चूहों द्वारा फैलती है। अतः बीमारियों के रोकथाम व उपचार हेतु तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र से सम्पर्क करें।

 

 

 

 

 

 

 

 

13 सितंबर को खिलाई जाएगी कृमि मुक्ति की गोली

 

मण्डला 11 सितम्बर 2022

            मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी ने बताया कि प्रदेश में राष्ट्रीय  क्रमि मुक्ति दिवस का आयोजन वर्ष में एक बार किया जाता है। जिले के समस्त विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्रों की माध्यम से 1 से 19 वर्ष के बच्चों, किशोर-किशोरियों को अल्बेंडाजोल गोली का सेवन कराया जायेगा। भारत शासन के निर्देशानुसार 13 सितंबर 2022 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं 16 सितंबर को मापक दिवस पर छोटे बच्चों को अल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी।

 

कृमि संक्रमण के लक्षण

 

गंभीर कृमि संक्रमण से कई लक्षण उत्पन्न हो सकते हैं, दस्त लगना, पेट में दर्द, कमजोरी, उल्टी, भूख न लगना, हल्के संक्रमण वाले बच्चों में आमतौर पर कोई लक्षण नहीं दिखते।

 

कृमि संक्रमण का संचालन चक्र

 

संक्रमित बच्चों के शौंच में कृमि के अंडे होते हैं, खुले में शौच करने से अंडे मिट्टी में मिल जाते हैं और विकसित होते हैं। नंगे पैर चलने से, हाथों की स्वच्छता, बिना ढका भोजन खाने से, संक्रमित बच्चों में कृमि के अंडे होते हैं जो बच्चों के स्वास्थ्य को हानि पहुंचाते हैं।

 

कृमि के दुष्प्रभाव

 

शारीरिक एवं मानसिक विकास में बाधक, कुपोषण एनीमिया, प्रतिरोधक क्षमता में कमी होने से संक्रमण, स्कूल की उपस्थिति में कमी।

 

कृमि संक्रमण का नियंत्रण कैसे किया जाए

 

नाखून साफ रखें, हमेशा साफ पानी पिएं, भोजन को ढ़क्कर रखें, आसपास की सफाई, जूते-चप्पल पहनें, खुले में शौच ना जाएं, हाथों को अच्छी तरह साबुन से धोएं, कृमि नाशक एल्बेंडाजोल की गोली खिलाएं, 1 से 2 वर्ष के बच्चों को आधी गोली पीसकर पानी में सेवन कराएं, 2 से 3 साल के बच्चों को 1 गोली पीसकर पानी में सेवन कराएं, 3 से 19 साल के बच्चों को 1 गोली चबाकर खिलाएं, ध्यान दें दवाई उन बच्चों को नही दिया जाना चाहिये जो बीमार हैं या अन्य दवाई दे रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

मलेरिया एवं डेंगू से बचाव की जानकारी

 

मण्डला 11 सितम्बर 2022

    अपने परिवार को मलेरिया से बचाने के लिए अपने घरों के आसपास मच्छरों की पैदावार रोकने के कुछ सरल उपाय जैसे- घर के आस-पास पानी जमा न होनें दें। पानी से भरे गडढों में मिट्टी भर दें। घर में रखी हुई नांद व छत पर टंकी में एकत्रित पानी में मच्छर पैदा होते हैं, इनको सप्ताह में एक बार खाली कर सुखाएं व हमेशा ढक्कर रखें, ठहरे हुए पानी जैसे- कुआं, तालाब व अन्य जलाशयों में गम्बुसिया डालें, यह मछली मलेरिया फैलाने वाले मच्छरों के लार्वा को खा जाती हैं। गम्बुसिया मछली स्वास्थ्य केन्द्र से मुफ्त प्राप्त की जा सकती हैं।

 

मच्छर के काटने से कैसे बचें

 

मलेरिया व मच्छर जनित बिमारियों से बचने के लिए सभी को, खासकर गर्भवती महिलाओं और बच्चों को कीटनाशक से उपचारित मच्छरदानी का ही प्रयोग करना चाहिए। मच्छरदानी या मच्छरनाशक के इस्तेमाल के बिना घर के बाहर न सोएं। घर के दरवाजों और खिड़कियों पर उपयुक्त जाली इस्तेमाल करें। निश्चित करें कि छिड़काव के समय घर के सभी कमरों में छिड़काव हो। छिड़काव के बाद कम से कम 3 महिने तक लिपाई, सफेदी और रंग रोगन न करें। घरों में छिड़काव के समय सहयोग दें। किसी भी प्रकार के बुखार आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर खून की जांच अवश्य कराएं।

 

डेंगू की कैसे करें पहचान, कैसे रहें सावधान व डेंगू के लक्षण

 

अकस्मात तेज सिर दर्द व बुखार का होना, मांसपेशियों तथा जोड़ों मे दर्द होना, आंखों के पीछे दर्द होना, जो कि आंखों को घुमाने से बढ़ता है, जी मिचलाना एवं उल्टी होना, गंभीर मामलों में नाक, मुंह, मसूड़ों से खून आना अथवा त्वचा पर चकते उभरना,

 

कैसे बचें

 

डेंगू फैलाने वाले मच्छर ठहरे हुए साफ पानी में पनपते हैं। कहीं आपके घर में या आसपास पानी तो जमा नहीं है ? जैसे- कि कूलर, पानी की टंकी, पक्षियों के पीने के पानी का बर्तन, फ्रिज की टेª, फूलदान, नारियल का खोल, टूटे हुए बर्तन व टायर इत्यादि। पानी से भरे हुए बर्तनों व टंकियों आदि को ढक्कर रखें। कूलर को खाली करके सुखा दें। यह मच्छर दिन के समय काटता है ऐसे कपड़े पहनें जो बदन को पूरी तरह ढके। डेंगू के उपचार के लिए कोई खास दवा या वैक्सीन नहीं है। बुखार उतारने के लिए पैरासीटामोल ले सकते हैं। एस्प्रीन या इबुब्रेफेन का इस्तेमाल अपने आप न करें। डॉक्टर की सलाह लें। डेंगू के हर रोगी को प्लेटलेट्स की आवश्यकता नहीं पड़ती।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

 

मण्डला 11 सितम्बर 2022

            नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2022 को सुचारू रूप से संपादित कराने के लिए कलेक्ट्रेट मण्डला के अधीक्षक कक्ष क्रमांक 21 में स्थापित जिला कन्ट्रोल रूम (दूरभाष क्र.-07642-251079) स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम के लिए नोडल अधिकारी हीरालाल तिवारी, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख शाखा मण्डला (मो.नं. 9826058991) को बनाया गया है। उनके सहयोग के लिए शासकीय सेवकों की ड्यूटी तक तत्काल प्रभाव से शिफ्टवार डयूटी लगा दी गई है। रिजर्व दल में कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय छन्नू लाल अरगेती अनुरेखक की नियुक्त किया गया है।

 

Related posts

’जेसोबा’ द्वारा आयोजित हो रही ऑनलाईन निबंध प्रतियोगिता

Reva India News

मच्छरों की वृद्धि रोकने अपने घर व आस-पास पानी इकट्ठा न होने दें मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया से बचाव के लिए जरूरी जानकारी  

Reva India News

बाल विवाह रोकने हेतु चलाया जा रहा जनजागरूकता का अभियान

Reva India News

Leave a Comment