Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 28 नवम्बर 2022

शिकायतों को फोर्सक्लोज न करें, संतुष्टिपूर्ण निराकरण हो प्राथमिकता – हर्षिका सिंह

समय-सीमा बैठक में निर्देश

 

मण्डला 28 नवम्बर 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने योजना भवन में नियमित समय-सीमा बैठक ली। बैठक में उन्होंने सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन की रैंकिंग को बेहतर करने शिकायतों को संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने की प्राथमिकता रखें। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी शिकायतों को फोर्स क्लोज ना करें। साथ ही शिकायतों को अटेंड जरूर करें। शिकायतों को अटेंड नहीं करने की स्थिति पर संबंधित अधिकारी पर कार्यवाही होगी। श्रीमती सिंह ने बैठक में अनुपस्थित मंडला बीईओ को सस्पेंड कराने का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि बिना अनुमति मुख्यालय से बाहर रहने पर कार्यवाही होगी। बैठक में उन्होंने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों को प्रतिदिन निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व विभाग के द्वारा प्राकृतिक प्रकोप, सीमांकन तथा सामान्य प्रशासन से जुड़ी शिकायतों की ब्लॉकवार एवं तहसीलवार समीक्षा की। उन्होंने श्रम विभाग को निर्देशित किया कि संबल योजना के प्रकरणों में भुगतान कर शिकायतों को संतुष्टिपूर्ण बंद कराएं। उन्होंने कहा कि प्रसूति सहायता के कोई भी प्रकरण लंबित ना रहे। बैठक में जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड, एडीएम मीना मसराम सहित सभी एसडीएम जिलाधिकारी एवं संबंधित उपस्थित थे।

 

किसानों को समय पर पानी उपलब्ध कराएं

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जल संसाधन विभाग को निर्देशित किया कि बोनी के दौरान किसानों को पानी की कमी ना हो। किसानों द्वारा मांग करने पर तत्काल फसलों के लिए पानी उपलब्ध कराएं। किसानों को समय-समय पर पानी मिलता रहे। उन्होंने कहा कि पानी की कमी से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल कलेक्टर के संज्ञान में लाएं। उन्होंने नैनपुर एसडीएम को भी निर्देशित किया कि बोनी के दौरान क्षेत्र में होने वाली पानी की कमी पर सतत मॉनिटरिंग करें। श्रीमती सिंह ने जिले में वर्तमान में चल रही फसल बोनी एवं कटाई के बारे में भी जानकारी ली।

 

खराब प्रगति दिखाने वाले पटवारियों को नोटिस

 

कलेक्टर ने बैठक में ईकेवाईसी कैंप के आयोजनों के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ईकेवाईसी कैंप के दौरान खराब प्रगति वाले पटवारियों को नोटिस दें। उन्होंने कहा कि इन कैंप का आयोजन सुबह के समय करें। उन्होंने सभी तहसीलदारों से तहसीलवार जानकारी भी ली। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि ठंड की अधिकता को देखते हुए सभी स्कूलों में स्कूल प्रारंभ होने का समय परिवर्तन कराएं तथा इसके लिए तत्काल फाइल रखें।

 

31 दिसंबर तक करें सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों का विद्युतीकरण

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, बिजली विभाग तथा महिला बाल विकास विभाग को निर्देशित किया कि 31 दिसंबर तक सभी आंगनवाड़ी केंद्रों का शत-प्रतिशत विद्युतीकरण कराएं। उन्होंने कहा कि पूर्व में जिन अधिकारियों ने एवं जनप्रतिनिधियों ने एडॉप्ट-एन-आंगनवाड़ी कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों को गोद लिया था, वे सभी उसमें बिजली कनेक्शन करने में सहयोग करें।

 

अधिकारी स्कूलों का भ्रमण कर रिपोर्ट दें

 

कलेक्टर ने बैठक में शिक्षकों तथा बच्चों की उपस्थिति के संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बच्चों की उपस्थिति को पोर्टल में अपडेट करें। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी दो-तीन दिनों में अपने क्षेत्र के स्कूलों का भ्रमण करें तथा कमियों की रिपोर्ट दें। उन्होंने निर्देशित किया कि संभाग आयुक्त जबलपुर के निर्देशानुसार किसी भी विद्यालय का शौचालय उपयोग की स्थिति में नहीं होने पर विद्यालय के प्राचार्य जिम्मेदार होंगे।

 

अप्रारंभ आवासों को केन्सिल कर पात्र को लाभ दें

 

कलेक्टर ने बैठक में मुख्यमंत्री भू-अधिकार योजना, मुख्यमंत्री किसान समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास के अंतर्गत शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में होने वाले आवासों की जानकारी ली। उन्होंने सभी सीईओ जनपद एवं सीएमओ नगरपालिका को निर्देशित किया कि आवासों के अपूर्ण कार्य को जल्द पूरा कराएं। साथ ही अप्रारंभ कार्यों को कैंसिल कर अन्य पात्र हितग्राहियों को लाभ दें।

श्रीमती सिंह ने बैठक में जाति प्रमाण पत्र अभियान की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र में जाति प्रमाण पत्र अभियान की मॉनिटरिंग करें। बैठक में उन्होंने आयुष्मान पंजीयन की समीक्षा करते हुए कहा कि संबंधित विभाग प्रतिदिन शाम को पंजीयन की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने महिला बाल विकास विभाग, आजीविका समूह को ऑपरेटिव सोसायटी, खाद्य विभाग को निर्देशित किया कि अपने हितग्राहियों के अनिवार्यतः आयुष्मान पंजीयन कराएं। कलेक्टर ने बैठक में वेयरहाउस, मैपिंग, पीडीएस उठाव एवं वितरण के बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम अपने क्षेत्र के उपार्जन केंद्रों एवं वेयरहाउस का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। बैठक में उन्होंने उपसंचालक कृषि से जिले में यूरिया एवं डीएपी के भंडारण तथा वितरण की स्थिति की जानकारी ली।

 

 

 

 

 

 

 

 

2 से 10 फरवरी तक होंगे मंडला में ’खेलो इंडिया’ के आयोजन

तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक

 

मण्डला 28 नवम्बर 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने ’खेलो इंडिया’ कार्यक्रम के अंतर्गत मंडला जिले में 2 से 10 फरवरी तक आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं की तैयारियों के संबंध में योजना भवन में बैठक ली। बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि खेलो इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत मंडला में आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं थाटा एवं गटका के लिए सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिले को राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन की जिम्मेदारी मिलना गौरव की बात है। उन्होंने एसडीएम मंडला एवं बिछिया को निर्देशित किया कि प्रतियोगिता के दौरान आने वाले वीआईपी, स्पोटर््स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी, खेल संघों के पदाधिकारीगण, अधिकारी, कोच एवं खिलाड़ियों के रुकने के लिए गुणवत्तापूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। कलेक्टर ने कहा कि अतिथियों के लिए भोजन, रुकने सहित अन्य इंतजामों की व्यवस्था बनाएं। उन्होंने एसडीएम बिछिया एवं मंडला को दोनों क्षेत्रों के अंतर्गत होटल की जानकारी लेते हुए उनके श्रेणीवार विभाजन के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने कहा कि इसी प्रकार चटुआमार एवं सेमरखापा के हॉस्टल को भी खिलाड़ियों एवं अतिथियों के अनुसार तैयार करें। उन्होंने निर्देशित किया कि जिला परिवहन अधिकारी आयोजन के दौरान परिवहन से संबंधित सभी जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे।

 

आरडी कॉलेज में बुधवार 11 बजे कार्यक्रम

 

कलेक्टर ने प्राचार्य आरडी कॉलेज को निर्देशित किया कि ’खेलो इंडिया’ के अंतर्गत मंडला में आयोजित होने वाली दो खेल प्रतियोगिताओं की जागरूकता एवं लोगों में प्रचार-प्रसार के लिए बुधवार को प्रातः 11 बजे कॉलेज के प्रांगण में सभी विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों एवं खिलाड़ियों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में वॉलेंटियर्स के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर भी बनाएं। कलेक्टर ने पॉलिटेक्निक, आईटीआई एवं जिले के सभी कॉलेजों से वॉलेंटियर्स के रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर के चलते स्कूल प्रातः 8:30 से लगेंगे

कलेक्टर ने जारी किए आदेश

 

मण्डला 28 नवम्बर 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले में अत्यधिक ठण्ड एवं शीतलहर पड़ने के कारण जिले में संचालित समस्त प्रातः कालीन लगने वाले शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के लगने का समय प्रातः 8:30 से दोपहर 1:30 बजे तक करने के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने आदेश में कहा है कि विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर ठंठ का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। सर्व सम्बंधित विद्यालय निर्देशों का अक्षरशः कड़ाई से पालन किया जाना सुनिश्चित करेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

निर्वाचक नामावली के संबंध में बैठक आज

 

मण्डला 28 नवम्बर 2022

अपर कलेक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में समाविष्ट तीनों विधानसभा क्षेत्र बिछिया, निवास एवं मंडला के संबंध में 29 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से जिला निर्वाचन कार्यालय में बैठक रखी गई है। अपर कलेक्टर ने बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मतदाता सूची से नाम हटाने एवं मतदाता कार्ड में संशोधन 8 तक

 

मण्डला 28 नवम्बर 2022

अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा जारी कार्यक्रमानुसार फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2023 के तहत 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई एवं 1 अक्टूबर तक की अर्हता तिथि पूर्ण कर चुके 18 वर्ष के पात्र मतदाता का नाम आयोग के निर्देशानुसार 9 नवंबर 2022 से मतदाता सूची में जोड़ने हेतु निरंतर किया जा रहा है। साथ ही मृत, स्थानांतरित मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने एवं मतदाता कार्ड में संशोधन की कार्यवाही 8 दिसंबर 2022 तक निर्धारित की गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

30 को हिरदेनगर में मेगा आयुष शिविर

 

मण्डला 28 नवम्बर 2022

प्रभारी जिला आयुष अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 नवंबर को ग्राम हिरदेनगर में मेगा आयुष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के प्रभारी डॉ. रिचा धुर्वे रहेंगे। आयुष अधिकारी ने शिविर के लिए अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर निर्देशित किया है कि दिए गए दायित्वों के अनुसार शासकीय सेवक शिविर का संचालन करेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बकाया वसूली हेतु समाधान योजना

 

मण्डला 28 नवम्बर 2022

म.प्र. शासन खनिज साधन विभाग भोपाल द्वारा गौण खनिज एवं मुख्य खनिज के खनिज राजस्व की बकाया वसूली के लिए समाधान योजना के तहत राहत एवं शिथिलीकरण प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। जिला खनिज अधिकारी मंडला ने बताया कि 31 मार्च 2010 के पूर्व की बकाया राशि में ब्याज की पूर्णतः छूट दी जाएगी। ऐसे प्रकरण जिनमें एक अप्रैल 2010 से 31 मार्च 2020 तक के प्रकरणों में बकाया राशि 5 लाख रूपये से कम है, उन पर ब्याज पूर्णतः माफ किया जायेगा। एक अप्रैल 2010 से 31 मार्च 2010 तक के ऐसे प्रकरण जिनमें बकाया राशि 5 लाख रूपये से अधिक है, उन पर ब्याज की राशि 24 प्रतिशत के स्थान पर 6 प्रतिशत की दर से वसूल की जाएगी। ऐसी बकाया राशि जिस पर न्यायालयीन वाद लंबित है, तब उपरोक्तानुसार राशि जमा होने पर वाद वापस लिया जा सकेगा। खनिज अधिकारी ने बताया कि समाधान योजना का लेने के लिए बकायादार 30 जनवरी 2022 तक देय बकाया राशि जमा करने पर ब्याज में प्रस्तावित छूट के प्रावधान लागू होंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

पेसा एक्ट की जानकारी देने ग्रामसभाओं का आयोजन

 

मण्डला 28 नवम्बर 2022

पेसा एक्ट के प्रावधानों से ग्रामीणजनों को अवगत कराने के उद्देश्य से 20 नवंबर से 3 दिसंबर तक चरणबद्ध रूप से विशेष ग्रामसभाओं का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामसभाओं के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार पेसा एक्ट के प्रावधानों से अवगत कराने के लिए 29 नवंबर को बिछिया विकासखंड के बिछिया विकासखंड के सरही, किसली वनग्राम, मानेगांव, पौंड़ी, झांगुर, भपसा, धमनगांव, नएगांव रैयत, बम्हनी रैयत, टिकरिया, खटौला, नेवसा माल, सिझौरा, कुडेला एवं करंजिया माल में, घुघरी विकासखंड के डोंगरमंडला, घोरेघाट, बम्हनी, भैंसवाही, पौंड़ी, सैलवारा, महली एवं साल्हेघोरी में ग्रामसभा आयोजित की जाएंगी।

 

30 नवंबर को इन ग्रामों में होंगी ग्रामसभाएँ

 

पेसा एक्ट के प्रावधानों से अवगत कराने के लिए 30 नवंबर को बिछिया विकासखंड के लमना, सोतिया, बगासपुर, सूरपाठी, गुडली, सारसडोली माल, चंदिया, डुंगरिया रैयत, ग्यारहडोगरी एवं करंजिया रैयत में, घुघरी विकासखंड के गुल्लूखोह, छाता, बरवानी, चौबा, धनगांव, सहजर एवं लाफन में ग्रामसभा आयोजित की जाएंगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों के निराकरण के लिए शिविर आज

 

मण्डला 28 नवम्बर 2022

सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों के निराकरण के लिए ग्राम स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 नवंबर को घुघरी के अंतर्गत मुनू में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में पीएम किसान, ईकेवाईसी एवं राजस्व वसूली संबंधी कार्य भी किए जाएंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

आर्थिक सहायता स्वीकृत

 

मण्डला 28 नवम्बर 2022

प्राप्त जानकारी के अनुसार जवैधा माल निवासी राहुल की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने के कारण अनुविभागीय अधिकारी राजस्व निवास द्वारा मृतक के निकटतम वारसान को कुल 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। मृतक के निकटतम वारसान आवेदक शम्भू को कुल 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। यह राशि संबंधित के बैंक खाते में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ग्राम स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आज

 

मण्डला 28 नवम्बर 2022

पेसा अधिनियम के प्रावधानों के संबंध में 29 नवंबर 2022 को सभी जनपद पंचायत मुख्यालय में दिन के 12 बजे से जन अभियान परिषद द्वारा चयनित ग्राम स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स (प्रति ग्राम 2) का प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। इन ग्राम स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को ब्लॉक स्तरीय (प्रति जनपद पंचायत 5) व जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा।

उक्त प्रशिक्षण में संबंधित अनुभाग स्तर के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत तथा जिला व जनपद स्तर के ट्रेनर उपस्थित रहकर पेसा एक्ट के संबंध में गहन प्रशिक्षण देंगे।

 

 

 

 

 

 

 

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम

 

मण्डला 28 नवंबर 2022

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गनसिंह कुलस्ते संशोधित कार्यक्रम के अनुसार श्री कुलस्ते 29 नवंबर को प्रातः 9 बजे मंडला से सिंगोरी बिछिया के लिए रवाना होंगे तथा प्रातः 11 बजे सिंगोरी पहुंचकर क्रांतिवीर टंटया मामा भील जनजातीय गौरव यात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद श्री कुलस्ते प्रातः 11:30 बजे सिंगोरी से बोंडर जिला डिंडौरी के लिए रवाना होंगे। केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री कुलस्ते 29 नवंबर को सायं 4:30 बजे डिंडौरी से मोहगांव के लिए रवाना होंगे तथा सायं 5 बजे मोहगांव पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। श्री कुलस्ते सायं 5:45 बजे मोहगांव से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

 

 

 

 

मोचा गेट पर ’बैगा कल्चरल सेंटर’ के लिए 5 करोड़ की स्वीकृति

 

मण्डला 28 नवम्बर 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने बताया कि विगत दिनों जिला प्रशासन मंडला द्वारा विश्व प्रसिद्ध कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के मोचा क्षेत्र में ’बैगा कल्चरल हब’ बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। उन्होंने बताया कि मोचा गेट पर ’बैगा कल्चरल सेंटर’ बनाने के लिए शासन से ऋण स्वीकृति प्राप्त हो गई है। शासन ने कल्चरल सेंटर के लिए 5 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।

 

Related posts

कार्यवाहक निरीक्षक को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 100% वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने 22 नवंबर झलकारी जयंती पर स्थानीय अवकाश घोषित किया

Reva India News

स्वरोजगार प्रशिक्षण हेतु ऑनलाईन आवेदन करें

Reva India News

Leave a Comment