Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 17 जनवरी 2023

अपर कलेक्टर ने सुनी 75 आवेदकों की समस्या

 

मंडला 17 जनवरी 2023

अपर कलेक्टर मीना मसराम की मौजूदगी में जिला योजना के सभाकक्ष में जनसुनवाई  आयोजित की गई। जनसुनवाई में अलग-अलग अनुविभागों से आए कुल 75 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये। अपर कलेक्टर ने समस्याओं का परीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके समुचित निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान सहायक कलेक्टर अर्थ जैन, एसीईओ जिला पंचायत एसएस मरावी, एसडीएम मंडला सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

अपर कलेक्टर के समक्ष जनसुनवाई में ग्राम देवदरा निवासी मंजू अग्रवाल ने बिजली बिल माफ करने के संबंध में, बिंझिया निवासी पवन कुमार पटेल ने ट्रांसफर एवं एडमिशन के संबंध में, ग्राम ग्वारा निवासी सेवाराम मरावी ने कब्जा रोकने के सबंध में, ग्राम ईश्वरपुर निवासी दशरू दास सोनवानी ने प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिलाने के संबंध में तथा अन्य अलग-अलग विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए।

 

समलू, शिव और छोटू को मिली ट्राईसाईकिल

 

जनसुनवाई में खापाकला के दिव्यांग आवेदक समलू, शिवकुमार एवं छोटू ट्राईसाईकिल की मांग को लेकर पहुंचे। सामाजिक न्याय विभाग के माध्यम से दिव्यांगों को जनसुनवाई में ट्राईसाईकिल प्रदान की गई। 32 वर्षीय समलू, 28 वर्षीय शिवकुमार एवं 16 वर्षीय छोटू ने अपनी समस्या के त्वरित निराकरण के लिए जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया है।

 

 

 

 

 

 

जिले भर में आयोजित हो रही आनंद उत्सव की गतिविधियाँ

 

मंडला 17 जनवरी 2023

कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशन में आनंदम विभाग द्वारा ज़िले भर में आनंद उत्सव के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम स्तर पर आयोजित होने वाली आनंद उत्सव की गतिविधियों के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे- गीत, खेल प्रतियोगिताएं आदि का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही जीवन में ख़ुश रहने के संबंध में भी ग्रामीणों को जानकारी दी जा रही है। आनंद उत्सव के आयोजन में आगामी दिनों में प्रदेश के साथ-साथ मंडला जिले में भी आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स के बारे में बताया जा रहा है। मंडला ज़िले में 2 फ़रवरी से 10 फ़रवरी तक पंजाबी मार्शल आर्ट गटका एवं उत्तरपूर्व के मार्शल आर्ट थांगटा का आयोजन हो रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रतियोगिता के चयन प्रक्रिया के लिए समिति गठित

 

मंडला 17 जनवरी 2023

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने 25 जनवरी को 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में जिले के सभी महाविद्यालयीन स्तर के विद्यार्थियों की-’वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’ विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्राप्त होने वाली प्रविष्टियों का मूल्यांकन कर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान का चयन करने हेतु जिला स्तर पर चयन समिति के गठन के आदेश जारी कर दिए हैं। समिति में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी मीना मसराम समिति की अध्यक्ष होगी। शास. पॉलीटेकनिक कालेज प्राचार्य आर.के. परोहा, रा. दुर्गा. शास.महा. प्रभारी प्राचार्य डॉ. व्ही.के. चौरसिया, रा. दुर्गा. शास. महा. मण्डला प्राध्यापक डॉ. टी.पी. मिश्रा तथा रा. दुर्गा. शास. महा. प्राध्यापक डॉ. एस.के. श्रीवास्त सदस्य होंगे।

यह समिति 18 जनवरी को दोपहर 2ः30 बजे जिला निर्वाचन कार्यालय मण्डला में उपस्थित होकर जिले के महाविद्यालयीन विद्यार्थियों से उपरोक्त विषय पर प्राप्त होने वाली निबंध प्रविष्टियों का मूल्यांकन कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रविष्टियों का चयन करेगी। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी की प्रविष्टि एवं उसका नाम मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. भोपाल को उसी दिन शाम 5 बजे तक प्रेषित करेगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

दिव्यांगों के लिए जनसुनवाई बन रही वरदान

तत्काल ट्राईसाईकिल पाकर समलू हुए खुश

 

मंडला 17 जनवरी 2023

जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की समस्या सुनने के लिए प्रति मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित होता है। जनसुनवाई में आवेदक अपनी समस्या के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराते हैं। दिव्यांगों के लिए जनसुनवाई महत्वपूर्ण बन गई है। दिव्यांग आवेदक अपनी समस्या एवं कृत्रिम उपकरणों के बारे में जिला प्रशासन को अवगत कराते हैं। जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय विभाग दिव्यांग आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संवेदनशीलता के साथ में निराकरण किया जाता है। ऐसा ही एक मामला 17 जनवरी को आयोजित हुई जनसुनवाई में आया। खापाकला निवासी समलू दिव्यांग है, समलू ने ट्राईसाईकिल के लिए आवेदन किया।

सामाजिक न्याय विभाग के पीयूष पांडे बताते हैं कि 32 वर्षीय समलू के ट्राईसाईकिल के लिए मिले आवेदन पर जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर आवेदक को तत्काल साईकिल प्रदान की गई। समलू कहते हैं कि मैंने मंगलवार के दिन जनसुनवाई में आवेदन देकर ट्राईसाईकिल मांगी और मुझे उसी दिन ट्राईसाईकिल मिल भी गई, मैं बड़ा खुश हूँ। ट्राईसाईकिल से मेरी समस्याओं में बहुत राहत होगी और अब मैं अपने जरूरी काम बड़ी आसानी से कर पाउंगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

निरक्षरता से आजादी अभियान ने सिखाया अक्षरज्ञान

अब लिखते हैं नाम, नहीं लगाते अंगूठे का निशान

 

मंडला 17 जनवरी 2023

निरक्षरता से आजादी अभियान मंडला जिले की पहचान बन गया है। इस अभियान के तहत निरक्षर बुजुर्गों, महिलाओं एवं व्यक्तियों को गांव के पढ़े-लिखे लोगों द्वारा अक्षरज्ञान सिखाया जा रहा है। ग्राम स्तर पर सामाजिक चेतना केन्द्र में इन निरक्षर व्यक्तियों की कक्षाएं लगती हैं जिसमें स्वेच्छा से ज्ञानदान करने वाले अक्षरसाथी निरक्षर लोगों को पढ़ाते हैं। मंडला में यह अभियान नित नए सोपान गढ़ रहा है। इस अभियान के सुखद परिणाम दिखाई दे रहे हैं। पहले जहां निरक्षर व्यक्ति मनरेगा, बैंक के कार्य एवं अन्य जरूरी स्थानों पर अपना अंगूठा लगाते थे। निरक्षरता से आजादी अभियान ने उन्हें अब नाम लिखना सिखा दिया है। साक्षर हुए व्यक्ति, बुजुर्ग एवं महिलाएं अब मनरेगा के कार्यों में नाम लिख रहे हैं। साथ ही बैंकों के कार्यों में भी हस्ताक्षर कर रहे हैं।

अभियान के अंतर्गत नवसाक्षर हुए व्यक्तियों ने विगत वर्ष हुए पंचायत एवं नगरीय निकायों के निर्वाचन में भी अंगूठे का निशान नहीं लगाया बल्कि अपना नाम लिखा। यह अभियान अब मंडला जिले के साथ-साथ प्रदेश स्तर पर भी सराहा जा रहा है। कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशन में अक्षरज्ञान से छूटे हुए लोगांे का पुनः सर्वे कराया जा रहा है जिसमें छूटे हुए निरक्षरों की पुनः कक्षाएं आयोजित होगी या उनके घर पर भी जाकर अक्षरज्ञान सिखाते हुए उन्हें साक्षर बनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में साक्षर महिलाओं, विद्यार्थियों एवं समाजसेवियों ने भी स्वेच्छा से सक्रिय योगदान दिया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

खनिजों के अवैध परिवहन में संलिप्त 3 ट्रॉली ट्रेक्टर जब्त

मंडला 17 जनवरी 2023

            खनिजों के अवैध उत्खनन परिवहन तथा भण्डारण पर प्रभावी रोकथाम हेतु मध्यप्रदेश शासन खनिज साधन विभाग से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में खनिजों के अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन तथा अवैध भण्डारण के विरुद्ध सतत् रूप से कार्यवाहियां की जा रही हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में प्राप्त शिकायत के आधार पर ग्राम मोहनिया पटपरा तथा ग्राम डूंडा (डिठौरी) तहसील नैनपुर अन्तर्गत खनिज रेत के 3 ट्रेक्टरों को जब्त किया गया है। उक्त ट्रेक्टरों तथा ट्रालियों में नंबर प्लेट अंकित होना नहीं पाया गया। वाहन के निरीक्षण में ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 51 एबी 0474 ट्राली बिना नंबर लाल रंग, ट्रेक्टर क्रमांक बिना नंबर पावरट्रेक नीला रंग चेचिस नंबर टी 053481552 एलजे ट्राली बिना नंबर नीला रंग तथा ट्रेक्टर बिना नंबर पावरट्रेक नीला रंग इंजन नंबर ई 3694572 ट्राली बिना नंबर लाल रंग होना पाया गया।

अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण में संलिप्त उक्त तीनों वाहनों को जब्त कर शासकीय अभिरक्षा में थाना मोहगांव एवं चौकी पिण्डरई की सुपुर्दर्गी में दिया गया। तीनों वाहनों के विरूद्ध म0प्र0 खनिज (अवैध खनन परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के प्रावधानों के तहत् प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय में प्रेषित किया जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उद्यानिकी कृषक प्रशिक्षण भ्रमण दल रवाना

 

मंडला 17 जनवरी 2023

सहायक संचालक उद्यान से प्राप्त जानकारी के अनुसार एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत राज्य के भीतर उद्यानिकी कृषक प्रशिक्षण सह भ्रमण हेतु 2 कृषक दलों को जिला कार्यालय से रवाना किया गया। इन दोनों दलों को उद्यानिकी के उच्च तकनीकों का अवलोकन करने एवं प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. संजय कुशराम ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, सहायक संचालक उद्यान मण्डला नेतलाल शरणागत एवं अन्य विकासखण्ड स्तरीय उद्यानिकी अधिकारी उपस्थित रहे।

राज्यपोषित योजनान्तर्गत राज्य के अंदर 3 दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम में 30 कृषकों का दल सुखमनशाह कुमरे, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी मोहगांव एवं धनसिंह वरकडे, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी नैनपुर के नेतृत्व में दल रवाना होकर 19 जनवरी 2023 तक भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान कृषकों को मण्डला एवं सिवनी में उन्नतशील कृषकों के प्रक्षेत्रों के भ्रमण के साथ-साथ कृषि विज्ञान केन्द्रों का अवलोकन कराया जाकर तकनीकी ज्ञान उपलब्ध कराया जाएगा। एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत राज्य के अंदर 3 दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम अंतर्गत 12 सदस्यी कृषकों का दल पंकज मरकाम, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी मण्डला के नेतृत्व में 19 जनवरी तक भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान कृषकों को मण्डला एवं डिण्डौरी व अन्य स्थानों पर उन्नतशील कृषकों के प्रक्षेत्रों के भ्रमण के साथ-साथ कृषि विज्ञान केन्द्रों का अवलोकन कराकर तकनीकी उपलब्ध कराया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

लापरवाह प्राथमिक शिक्षक निलंबित

 

मंडला 17 जनवरी 2023

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने जांच प्रतिवेदन के आधार पर प्राथमिक शाला खड़देवरी, विकासखंड मवई के शिक्षक रमेश प्रसाद धुर्वे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश में कहा गया है कि प्राथमिक शिक्षक को संस्था में मनमाने ढंग से अनुपस्थित तथा शराब के नशे में रहते हुए पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही व उदासीनता बरतते हुए पाया गया। निलंबन काल में इनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी घुघरी निर्धारित किया गया है। इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

पटवारी चयन परीक्षा के संबंध में जानकारी

 

मंडला 17 जनवरी 2023

पटवारी चयन परीक्षा 2022 के अंतर्गत आवेदक (बैगा, सहारिया एवं भारिया) द्वारा पटवारी पद हेतु आवेदन पत्र हार्ड कॉपी कार्यालय अधीक्षक भू-अभिलेख मण्डला में जमा करने का प्रयास किया जा रहा है। आवेदन एमपी ऑनलाईन पर 19 जनवरी 2023 तक भरे जा सकते हैं। भर्ती निर्देशों के बिंदु 5 अहर्ताएं की कंडिका-3 की टीप-2 में अंकित है कि विभाग के पद कार्यपालिक होने की स्थिति में भर्ती हेतु आदिम जनजाति, (बैगा, सहारिया एवं भारिया) के अभ्यर्थियों को परीक्षा से छूट का प्रावधान नहीं होगा, ये अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी के रूप में परीक्षा हेतु ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञप्ति के बिंदु क्रमांक 3.30 बैगा, सहारिया एवं भारिया जनजातियों के अभ्यार्थियों हेतु आवेदन पत्र आवेदन भरने की प्रस्तावित अंतिम तिथि तक हार्डकॉपी में समस्त प्रमाणपत्रों को संलग्न करते हुए सीधे नियुक्ति संबंधी कार्यवाही हेतु संबंधित विभाग को प्रेषित करेंगे। उपरोक्त निर्देशों के क्रम में बैगा सहारिया एवं भारिया जनजाति के अभ्यर्थी ऑनलाईन आवेदन भी दर्ज कर सकते हैं अन्यथा हार्डकॉपी में आवेदन कार्यालय आयुक्त भू-अभिलेख एवं बन्दोबस्त म.प्र. ग्वालियर को प्रेषित कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन इस कार्यालय में प्रस्तुत किये हैं वे आवेदन कार्यालय से प्राप्त कर उपरोक्त आयुक्त कार्यालय ग्वालियर में सीधे प्रेषित करेंगे। पुनः स्पष्ट किया जाता है कि कार्यालय अधीक्षक भू-अभिलेख मण्डला में प्रस्तुत आवेदनों पर कार्यालय द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही करने के निर्देश वरिष्ठ कार्यालय से नहीं हैं। अतः कार्यालय में जमा किये गये आवेदनों की जवाबदारी इस कार्यालय की नहीं है। संबंधितों की सूचना हेतु समाचार प्रकाशित किया जा रहा है। भूूतपूर्व सैनिकों के लिये 10 प्रतिशत डोरीजोंटल आरक्षण समाहित वर्गवार किया गया है। भूतपूर्व सैनिक विज्ञापन में उल्लेखित नियमानुसार आवेदन कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना

 

मंडला 17 जनवरी 2023

अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना का उद्देश्य प्रत्येक परिवार को न्यूनतम मूलभूत आवश्यकताओं के साथ प्रतिष्ठापूर्ण जीवन-यापन करने का अधिकार सुनिश्चित करना है। इस हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर भू-खण्ड आवंटन के दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्येक ग्राम पंचायत में आबादी क्षेत्र की भूमि पर पात्र परिवारों को आवासीय भू-खण्ड उपलब्ध कराने के लिये मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना प्रारंभ की गई है। आबादी भूमि में पात्र परिवारों के पति और पत्नी दोनों के संयुक्त नाम से भूमि खण्ड का मालिकाना हक बिना प्रीमियम भुगतान के निःशुल्क प्रदाय किया जायेगा। आवंटित भू-खण्ड का अधिकतम क्षेत्रफल 60 वर्ग मीटर होगा।

 

आवेदन कैसे करें

 

आवेदक द्वारा आवासीय भू-खण्ड प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन आवेदन सारा पोर्टल के माध्यम से प्रारूप-क में प्रस्तुत करना होगा। उक्त आवेदन संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव एवं पटवारी की सहायता से ऑनलाईन किया जा सकता है। समुचित दस्तावेज पूर्ण होने पर परीक्षण, प्रतिवेदन हेतु ऑनलाइन सारा ऐप पर प्रेषित किया जायेगा। ग्राम पंचायत के सचिव एवं पटवारी आवेदन की जांच कर प्रतिवेदन प्रारूप-ख में तैयार कर तहसीलदार को सारा ऐप के माध्यम से प्रेषित करेगा। तहसीलदार पात्र, अपात्र आवेदकों की सूची ग्रामसभा से अभिमत प्राप्त होने पर विधिवत परीक्षण कर पात्र आवेदकों को भू-खण्ड आवंटन हेतु आदेश पारित करेगा। अधीक्षक भू-अभिलेख ने आमजनों से अपील की है कि पात्र की स्थिति में अपना आवेदन सारा पोर्टल में स्वयं अथवा ग्राम सचिव, पटवारी की सहायता से ऑनलाईन जमा करें एवं उक्त योजना का अधिक-अधिक से लाभ लें।

 

 

 

विधिक जागरुकता शिविर सम्पन्न

 

मंडला 17 जनवरी 2023

                मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश आर0एस0 शर्मा के निर्देशन में तथा डी0आर0 कुमरे जिला न्यायाधीश, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डला द्वारा ग्राम पंचायत परसाटोला, शास0 मॉडल हा0से0 स्कूल मवई में बच्चों से मैत्रीपूर्ण संबंध विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन जिला न्यायाधीश, सचिव डी0आर0 कुमरे, जिला विधिक सहायता अधिकारी विजय कुमार खोब्रागड़े, प्राचार्य हेमराज वनवासी, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में एवं सरपंच ग्राम पंचायत परसाटोला एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। 

डी0आर0 कुमरे जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मौलिक अधिकार एवं कर्त्‍व्‍यों, यातायात कानून, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की जानकारी दी। साथ ही हम अपने या अपने अधिकारों के प्रति एवं जो कानून हमारे देश में चल रहे हैं उनके बारे में जानकार बनिये, सुरक्षित रहिये और अपना और अपने परिवार एवं अपने साथ रह रहे लोगों का विकास करिये। साथ ही महिलाओं के अधिकार विषय पर जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक महिला को भरण-पोषण का अधिकार, घरेलु हिंसा से संबंधित अधिकार, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीडन से संरक्षण का अधिकार, समान वेतन मजदूरी पाने का अधिकार, विधिक सहायता एवं सलाह योजना एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। विजय कुमार खोब्रागड़े जिला विधिक सहायता अधिकारी ने कहा कि मानव का समाज से संबंध स्थापित करने वाली नारी ही होती है। नारी के रूप को देवी का प्रतीक माना जाता है। फिर दूसरी ओर नारी/महिलाओं के विरूद्ध अपराध भी होते हैं। इसलिये हमें अपने अधिकारों के संबंध में जागरूक होने की आवश्यकता है जिसके संबंध में यौन उत्पीड़न, घरेलु हिंसा, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012, मीडिएशन एवं नेशनल लोक अदालत की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

निःशुल्क उद्यमिता विकास प्रशिक्षण 28 फरवरी तक

 

मंडला 17 जनवरी 2023

                विकास आयुक्त लघु उद्योग भारत सरकार, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा प्रायोजित 42 दिवसीय ईएसडीपी के अंर्तगत टैली एकाउटिंग पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में प्रारंभ किया गया है। उद्यमिता विकास केन्द्र म.प्र. (सेडमैप) भोपाल द्वारा आयोजित 42 दिवसीय निःशुल्क उद्यमिता विकास प्रशिक्षण (ईएसडीपी कार्यक्रम का आयोजन 28 फरवरी 2023 तक किया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षित बेरोजगार युवाओं एवं युवतियों को मनोवैज्ञानिक पद्धति से स्वयं के उद्योग, सेवा, व्यवसाय लगाने एवं उसका सफल संचालन करने हेतु तैयार करना है। साथ ही शासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी एवं स्वयं के उद्योग आधार पंजीयन करने में सेडमैप द्वारा सहयोग प्रदाय किया जाएगा। हितग्राही स्वरोजगार स्थापना हेतु विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा जिले में पाये जाने वाले कच्चा माल, भौतिक संसाधनों, इकाई स्थापना प्रक्रिया, समस्याओं का समाधान, विपणन कौशल, गहन बाजार सर्वेक्षण, कार्यशील पूंजी एवं नगद प्रबंधन, वस्तु की लागत एवं मूल्य निर्धारित, सम्प्रेषण कला, व्यवसायिक समझौते का महत्व, जी.एस.टी. प्रोजेक्टल रिर्पाेट इत्यादि विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। साथ ही लोकल फॉर वोकल अभियान की ओर अग्रसर होकर अपना उद्यम स्थापित कर सकते हैं।

                प्रशिक्षण पश्चात प्रमाण पत्र प्रदाय किया जाएगा जिसके माध्यम से स्वयं का रोजगार स्थापित करने हेतु मध्यप्रदेश शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं जैसे- प्रधानमंत्री रोजगारसृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, भगवान बिरसा मुण्डा स्व-रोजगार योजना, टंटया मामा अर्थिक कल्याण योजना, संत रविदास स्वरोजगार योजना, डॉ0 अम्बेडकर आर्थिक कल्याण योजना आदि योजनांतर्गत स्वयं का रोजगार स्थापित करने हेतु ऋण प्रकरण तैयार कर बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जल संरक्षण के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 

मंडला 17 जनवरी 2023

                उत्कृष्ट शासकीय हायर स्केण्डेरी स्कूल एवं शासकीय हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं को जलसंरक्षण, जल बचाव, वर्षा जल का संग्रहण, जल की कमी से भविष्य में आने वाली समस्याएँ व चुनौतियों के संबंध में जागरूक करने कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में निबंध, वाद-विवाद, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिले के 18 शालाओं के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को जल से संबंधित विषय पर जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण चित्रखेल, जल संरक्षण पर भाषण एवं व्याख्यान आदि के द्वारा जल सरंक्षण संबंधी जानकारी दी गई।

 

 

 

 

 

 

 

 

कोषालय द्वारा पारित देयकों के लिए ई-कुबेर प्रणाली का शुभारंभ

मंडला 17 जनवरी 2023

                कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कोषालय द्वारा पारित देयकों का भुगतान आईएफएमआईएस प्रणाली के अंतर्गत ई-कुबेर का शुभारंभ किया। ई-कुबेर प्रणाली में संबंधित भुगतान को सीधे आरबीआई के माध्यम से खातों में किया जाएगा। इस अवसर पर कोषालय अधिकारी अखिलेश नेटी, एटीओ एनएस मर्सकोले, एसएम अरूण कुमार मिश्रा, एपीओ यशवंत डिके, तीतुश कुमार तथा प्रकाश मरावी उपस्थित रहे। 

 

Related posts

कोविड-19 टीकाकरण कंट्रोल रूम स्थापित

Reva India News

एकलव्य स्कूल सेमरखापा जागरुकता कार्यक्रम सम्पन्न

Reva India News

जिला समन्वय समिति डीसीसी/डीएलआरसी की बैठक 12 सितंबर को  

Reva India News

Leave a Comment