Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 6 फरवरी 2023

महाराजपुर में विकास यात्रा कार्यक्रम आयोजित

वनस्टाप सेंटर का लोकार्पण, सड़क एवं तहसील भवन का भूमिपूजन

 

मण्डला 6 फरवरी 2023

5 से 25 फरवरी तक आयोजित हो रही विकास यात्रा के क्रम में मंडला नगरपालिका के महाराजपुर में 6 फरवरी को विकास यात्रा कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण एवं मंडला जिले के प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह, विधायक मंडला देवसिंह सैयाम, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, सीईओ जिला पंचायत रानी बाटड, एडीएम मीना मसराम, समाजसेवी भीष्म द्विवेदी, अनुराग चौरसिया, सुधीर कसार, पार्षदगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा स्थानीयजन उपस्थित थे। विकास यात्रा कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वतीपूजन एवं कन्यापूजन के साथ प्रारंभ हुआ।

 

15 दिन में करें भूमि आवंटन का कार्य

 

प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने विकास यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार कमजोर वर्गों की स्थिति को बेहतर करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्हांेने बताया कि जनसेवा अभियान के दौरान शासन की योजनाओं के लाभ से छूटे लोगों को विकास यात्राओं के दौरान लाभ प्रदान किया जाएगा। साथ ही पूर्व में हो चुके कार्यों का अवलोकन भी किया जा रहा है। उन्हांेने सीएम राईज स्कूल एवं स्वीकृत छात्रावासों के लिए भूमि के आवंटन का कार्य 15 दिवस में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही सीएमओ नगरपालिका को निर्देशित किया कि महाराजपुर के डिवाईडर को हटाएं। इसी प्रकार बिजली विभाग के अधिकारी महाराजपुर ग्राउंड में लगे अनावश्यक बिजली के खम्भों को हटाएं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के लिए पात्र व्यक्तियों का गंभीरता से चिन्हांकन करें। ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में स्वीकृत आवास के कार्यों को जल्द प्रारंभ करते हुए निर्माण कार्य पूरा करें। श्री सिंह ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए जानकारी दी। उन्हांेने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिला प्रशासन भूमिपूजन और लोकार्पण के कार्यों में जनप्रतिनिधियों को अनिवार्यतः आमंत्रित करें।

महाराजपुर के कार्यक्रम में विधायक मंडला देवसिंह सैयाम ने कहा कि विकास यात्रा के दौरान सरकार के द्वारा किए गए कार्य को देखना है, वहीं दूसरी ओर वंचितों को चिन्हित करते हुए उन्हें उनकी पात्रतानुसार लाभ भी देना है। श्री सैयाम ने प्रभारी मंत्री से महाराजपुर से पुरवा पुल की मांग करते हुए चर्चा की। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम ने कहा कि विकास यात्रा स्वर्णिम मध्यप्रदेश को बनाने की यात्रा है। लाभ से छूटे हुए लोगों को लाभ देने की यात्रा है। उन्होंने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गिनाया। नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा ने प्रदेश सरकार द्वारा बेटियों, बहनों, आवास एवं नगरीय विकास के लिए संचालित योजनाओं के बारे में बात की। समाजसेवी भीष्म द्विवेदी ने कहा कि विकास यात्राओं के दौरान सरकार की जनकल्याणकारी योजना से छूटे हुए लोगों को लाभ जरूर मिले। विकास यात्रा के तहत सरकार जनता तक पहुंच रही है और उनकी समस्याएं सुन रही है।

 

वन स्टॉप सेंटर का हुआ लोकार्पण

महाराजपुर विकास यात्रा कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्री सिंह एवं अतिथियों ने वन स्टॉप सेंटर का लोकार्पण किया। यह वन स्टॉप सेंटर मंडला जिला मुख्यालय में बनाया गया है जो लगभग 42 लाख रूपए की लागत से निर्मित है। वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं को आवासीय, कानूनी, मनोवैज्ञानिक एवं पुर्नवास की निःशुल्क सहायता प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर मंडला तहसील भवन तथा आंगनतिराहे से सड़क के चौड़ीकरण के कार्य का भूमिपूजन भी किया गया।

 

नवनिर्मित आवासों में गृहप्रवेश

 

प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह एवं अतिथियों ने विकास यात्रा कार्यक्रम के पूर्व प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से लाभान्वित 3 हितग्राहियों को नवनिर्मित आवास में गृह प्रवेश कराया। इस दौरान प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने हितग्राहियों से आत्मीय चर्चा भी की तथा उन्हें नए आवास की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

हितलाभ वितरित, दिव्यांगों को ट्राईसाईकिल

 

मंचीय कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्री सिंह एवं उपस्थित अतिथियों ने मंच से अनेक हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। इस दौरान संबल योजना, राष्ट्रीय परिवार सहायता के अंतर्गत पेंशन स्वीकृति आदेश, 5 स्व-सहायता समूहों को सहायता राशि, पीएम स्वनिधि योजना के 3 हितग्राहियों को 10, 20 तथा 50 हजार के ऋण प्रदान किए गए। लाड़ली लक्ष्मियों को प्रमाण-पत्र वितरण किया गया। अतिथियों ने दिव्यांगजनों को ट्राईसाईकिल भी वितरित किए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

आज खड़देवरा, बिछिया तथा घुटास में विकास यात्रा

 

मण्डला 6 फरवरी 2023

5 से 25 फरवरी तक विकास यात्रा आयोजित की जा रही है। 5 फरवरी संत रविदास जयंती के अवसर पर जिले के 3 विधानसभाओं से विकास यात्रा प्रारंभ हो चुकी है। प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह 5, 6 तथा 7 फरवरी को विकास यात्रा कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में 7 फरवरी को मंडला जनपद के अंतर्गत खड़देवरा में प्रातः 11 बजे विकास यात्रा कार्यक्रम आयोजित होगा। इसी प्रकार बिछिया जनपद के अंतर्गत बिछिया में दोपहर 2 बजे से तथा मवई जनपद के अंतर्गत घुटास में शाम 4 बजे से विकास यात्रा के कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिले के प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह विकास यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

विकास यात्रा का बनार में हुआ भव्य आगाज

 

मण्डला 6 फरवरी 2023

विकास यात्रा का ग्राम पंचायत बनार में आगाज हुआ। यह विकास यात्रा मल्ठार से मझगांव पहुंची। इसके पश्चात कलश यात्रा के बनार ग्राम में पहुंचते ही भव्य स्वागत कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लोक संगीत, नृत्य, आशीर्वचन एवं अनेक विभागों के द्वारा द्वारा संचालित योजनाओं के साथ-साथ विगत 5 वर्षों में किए गए कार्यों का उल्लेख किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

आयुष चिकित्सा पद्धति कर रही चमत्कार – अंकिता झारिया

जीवन अमृत योजना ने नामुंकिन को मुमकिन कर दिखाया

मण्डला 6 फरवरी 2023

आयुर्वेद आयुष चिकित्सा पद्धति द्वारा प्राचीनकाल से चमत्कारित रूप से जटिल रोगों का उपचार किया जा रहा है। जहाँ अन्य पद्धतियाँ अपने हाथ रोक लेते हैं वहाँ आयुष पद्धति उम्मीद की किरण साबित होती है। ऐसा ही एक मामला पोंड़ी महाराजपुर निवासी अंकिता झारिया के साथ हुआ, जिसे श्विज ल्यूकोडर्मा अर्थात श्वेत कुष्ठ हुआ था। अंकिता ने जीवन अमृत योजना के माध्यम से अपना उपचार शासकीय होम्यो औषधालय महाराजपुर में कराया तथा कुछ ही महीनों बाद अंकिता को बीमारी से काफी आराम मिल गया।

 

 

 

 

 

 

 

पीएम स्वनिधि योजना से मैंने शुरू किया सब्जी का व्यवसाय – संजय

 

मण्डला 6 फरवरी 2023

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना स्वरोजगार के इच्छुक लोगों के लिए वरदान से कम नहीं है। इस योेजना के तहत प्रारंभ में 10 हजार रूपए की राशि मिलती है। इस राशि से हितग्राही अपना व्यवसाय प्रारंभ करते हैं। काम-धंधा अच्छा चलने पर हितग्राही यदि समय पर इस राशि को वापस करते हैं तो उन्हें अगली किस्त 20 तथा उसके बाद 50 हजार रूपए की मिलती है। मंडला महाराजपुर के संजय नंदा भी एक ऐसे ही युवा हैं जिन्हें प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ मिला है। संजय बताते हैं कि वह स्वरोजगार करना चाहते थे किन्तु काम-धंधा शुरू करने के लिए पैसे नहीं थे, ऐसे में उन्होंने स्वनिधि योजना के तहत 10 हजार रूपए का लोन मिला। इस पैसे से उन्होंने सब्जी का काम शुरू किया। संजय बताते हैं कि मेरा धंधा-पानी अच्छा चलने लगा तो मैंने निर्धारित राशि वापस की और योजना की अगली किस्त 20 हजार तथा 50 हजार रूपए भी प्राप्त किया। अब मेरा सब्जी का व्यवसाय अच्छा चल रहा है। विकास यात्रा के दौरान मुझे अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया। मैं मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार व्यक्त करता हूँ।

 

 

 

 

 

 

 

4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

 

मंडला 6 फरवरी 2023

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक कन्हैयालाल निवासी दादा धनीराम वार्ड महाराजपुर मंडला की पानी में डूबने से मृत्यु होने के कारण अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मंडला द्वारा मृतक के निकटतम वारसान को कुल 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

मृतक के निकटतम वारसान आवेदक व विपत्तिग्रस्त संतोषी बरमैया को कुल 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। यह राशि संबंधित के बैंक खाते में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

खेलो इंडिया यूथ गेम्स: 8 से 10 फरवरी तक थांगता की प्रतियोगिताएं

प्रातः 8 बजे से शुरू होंगे मैच

 

मण्डला 6 फरवरी 2023

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतर्गत मंडला में 8 से 10 फरवरी तक उत्तर-पूर्व क्षेत्र का थांगता आयोजित होगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार 8 फरवरी को प्रातः 8 बजे से पुरूष वर्ग के मैच प्रारंभ होंगे, जो दोपहर 1 बजे तक जारी रहेंगे। सायं 6 बजे महिला वर्ग के मैच प्रारंभ होंगे। 9 फरवरी को प्रातः 8 बजे से पुरूष वर्ग के मैच होंगे, जो दोपहर 1 बजे तक तक जारी रहेंगे। 9 फरवरी को रात्रि 8:15 बजे से 8:30 बजे तक महिला वर्ग के मैच होंगे। 10 फरवरी को प्रातः 8 बजे से पुरूष वर्ग एवं महिला वर्ग के सेमीफाईनल एवं फाईनल मैच होंगे। दोपहर 3:30 बजे से 3:45 बजे तक लंच ब्रेक होगा। 10 फरवरी को सायं 4 बजे से पुरूष एवं महिला वर्ग के सेमीफाईनल एवं फाईनल मैच होंगे, जो सायं 6 बजे तक जारी रहेंगे। सायं 6:30 बजे से पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम होगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

मुख्यमंत्री कन्या विवाह की तिथियाँ

 

मंडला 6 फरवरी 2023

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए तिथिवार कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार घुघरी निकाय में 18 फरवरी 2023 को, मवई निकाय में 22 फरवरी को, मोहगांव निकाय में 24 फरवरी को, नारायणगंज निकाय में 27 फरवरी को, बीजाडांडी निकाय में 28 फरवरी को, निवास निकाय एवं नगरपरिषद में 5 मार्च को, बिछिया निकाय एवं नगरपरिषद में 7 मार्च को, नैनपुर निकाय एवं नगरपरिषद में 9 मार्च को तथा मंडला निकाय एवं नगरपरिषद मंडला एवं बम्हनीबंजर में 11 मार्च 2023 विवाह की तिथियां निर्धारित की गई हैं।

 

 

 

 

 

 

विकास यात्रा: नारायणगंज के माडोगढ़ में कार्यक्रम

बालिकाओं को साईकिल वितरित, पुस्तकालय का शुभारंभ

 

मण्डला 6 फरवरी 2023

                प्रदेश सरकार के निर्देशन में प्रदेश के साथ-साथ मंडला जिले में भी 5 से 25 फरवरी तक विकास यात्रा आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में 6 फरवरी को नारायणगंज के माडोगढ़ में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण एवं मंडला जिले के प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह, पूर्व विधायक रामप्यारे कुलस्ते, जिला पंचायत सदस्य जगत मरावी, जनपद अध्यक्ष आशाराम भारतीय, जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड, समाजसेवी भीष्म द्विवेदी, एसीईओ एसएस मरावी, रतन ठाकुर, मनोज मिश्रा, अनुराग चौरसिया, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा स्थानीयजन उपस्थित थे।

 

प्रभारी मंत्री ने दी पेसा एक्ट की जानकारी

 

                कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र व्यक्तियों को लाभ देने के लिए विकास यात्राओं का आयोजन हो रहा है। सरकार समाज के सभी वर्गों की चिंता कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य तथा रोजगार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने 2024 तक सभी को पक्के मकान तथा हर घर में नल कनेक्शन के सरकार के संकल्प की चर्चा की। प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने अपने संबोधन में पेसा एक्ट के कानून की विस्तार से जानकारी दी तथा इस कानून के माध्यम से आदिवासियों को मिले अधिकार पर बात की। इसी प्रकार उन्होंने केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनजातीय कल्याण के लिए संचालित योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया।

 

पुस्तकालय का शुभारंभ, पुस्तिका का विमोचन

 

                माडोगढ़ विकास यात्रा कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्री सिंह एवं अतिथियों ने उपस्थित हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया गया। इसी प्रकार हाईस्कूल की बालिकाओं को साईकिल वितरण किया गया। अतिथियों ने विकास यात्रा कार्यक्रम में पुस्तकालय का शुभारंभ किया तथा संकल्प पुस्तिका का विमोचन किया। कार्यक्रम के दौरान यात्रा की अगवानी ढोल-नगाड़ों एवं आतिशबाजी के साथ हुई। साथ ही स्वीकृत निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं पूर्ण हुए कार्यों का लोकार्पण किया गया एवं अतिथियों ने विकास रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Related posts

प्रमुख सचिव श्री जान किंग्सली ने अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास मंडला का निरीक्षण किया

Reva India News

समर्थन मूल्य पर गेहूं का विक्रय करने के लिये किसान पंजीयन 7 मार्च तक

Reva India News

शहर में कानून एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने मंडला पुलिस का विशेष अभियान 20 बिना नंबर प्लेट वाहन पर कार्रवाई, बस स्टैंड क्षेत्र में अस्थाई पुलिस व्यवस्था

Reva India News

Leave a Comment