Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 7 फरवरी 2023

विकास यात्रा के माध्यम से हर घर, हर परिवार तक पहुंचने का प्रयास – प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह

खड़देवरा में निकाली गई विकास यात्रा,

मण्डला 7 फरवरी 2023

5 से 25 फरवरी तक आयोजित हो रही विकास यात्रा के क्रम में 7 फरवरी को मंडला विकासखंड के ग्राम खड़देवरा में विकास यात्रा निकाली गई जिसमें खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण एवं मंडला जिले के प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह, विधायक मंडला देवसिंह सैयाम, पूर्व विधायक डॉ. शिवराज शाह, जिला पंचायत सदस्य संदीप सिंह, समाजसेवी भीष्म द्विवेदी, सांसद प्रतिनिधि प्रफुल्ल मिश्रा, रतन ठाकुर, सीईओ जिला पंचायत रानी बाटड सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीयजन उपस्थित थे।

इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि विकास यात्रा के माध्यम से सरकार हर घर, हर परिवार तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। जनहित में सरकार द्वारा लगातार विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। प्रत्येक पात्र व्यक्ति को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र परिवार को चिन्हित कर लाभ दें, पात्रता पर्ची बनाए, पात्र परिवारों को शौचालय स्वीकृत करें, गैस कनेक्शन प्रदान करें, आयुष्मान एवं संबल कार्ड बनाएं तथा पेंशन योजना का लाभ दें, यहीं विकास यात्रा का उद्देश्य है। प्रभारी मंत्री ने गरीबों को राशन देने की बात कही तथा राशन से वंचित लोगों की जानकारी लेते हुए उन्हें लाभ देने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि स्वीकृत सड़क का काम तत्काल शुरू कराएं तथा जल्द पूरा करें। सड़क निर्माण के कार्यों पर विशेष ध्यान देने के लिए उन्हांेने प्रधानमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। श्री सिंह ने हायर सेकेंडरी स्कूल खोलने पर शासन स्तर पर चर्चा करने का भरोसा भी दिलाया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मण्डला देवसिंह सैयाम ने कहा कि आवासहीनों को पक्का मकान देने के लिए वर्तमान सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना चलाई जा रही है। उन्हांेने अपने संबोधन में घाट के निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों के लिए प्रदाय की गई राशि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. शिवराज शाह ने अपने संबोधन में हायर सेकेण्डरी स्कूल खोलने तथा स्वीकृत पद्मी से सलवाह रोड के कार्य को जल्द पूरा कराने की बात कही। उन्हांेने जनता से शासन की योजनाओं से जुड़कर लाभ लेने का आव्हान किया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा विकास उपवन में पौधारोपण, विकास पुस्तिका का विमोचन तथा पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों को नवीन आवास में गृहप्रवेश कराया गया। कार्यक्रम में लाड़ली कन्या छात्रवृत्ति, उन्नत किसान, केसीसी कार्ड वितरण, पात्रता पर्ची सहित अन्य योजनाओं के तहत हितलाभ वितरित किए गए। इस दौरान स्वीकृत निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया तथा पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

आवासहीनों को पक्का मकान, हर घर तक स्वच्छ पेयजल का लक्ष्य – प्रभारी मंत्री

स्वीकृत कार्य 15 दिवस में प्रारंभ कर जल्द पूर्ण कराने के निर्देश

 

मण्डला 7 फरवरी 2023

7 फरवरी को नगरीय क्षेत्र बिछिया में विकास यात्रा आयोजित की गई जिसमें प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा जिले के प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, पूर्व विधायक डॉ. शिवराज शाह, भीष्म द्विवेदी, विजेन्द्र कोकड़िया, अपर कलेक्टर मीना मसराम सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा संबंधित अधिकारी, कर्मचारी तथा नगरवासी सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, श्रमिक हर क्षेत्र के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पीएम आवास योजना के माध्यम से प्रत्येक आवासहीनों को पक्का मकान तथा जल जीवन मिशन के द्वारा प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने अपने संबोधन में कोरोना काल में सरकार द्वारा किए गए प्रयासों तथा संचालित योजनाओं की भी जानकारी दी। प्रभारी मंत्री ने बिछिया नगरपालिका में आरसीसी रोड, नाली और अन्य वार्डवार कार्यों के लिए मिली स्वीकृति की राशि की जानकारी दी। उन्होंने सीएमओ नगरपालिका को 15 दिन में सभी स्वीकृत काम शुरू करने तथा कार्यों को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम ने कहा कि विकास यात्रा के रूप में प्रदेश को अव्वल राज्य बनाने के लिए कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने आये हैं। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहन योजना की विस्तार से जानकारी दी तथा कहा कि प्रदेश सरकार माताओं, बहनों तथा बेटियों को सम्मान देने वाली सरकार है। डॉ. शिवराज शाह ने स्थानीय आवश्यकताओं की चर्चा करते हुए कहा कि रोड, नाली और अन्य ज़रूरी विकास कार्यों की स्वीकृति के संबंध में अपनी बात रखी तथा स्वीकृत कार्यों को जल्द पूरा करने की मांग की। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री एवं उपस्थित अतिथियों ने प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों को नवीन आवासों में प्रवेश दिलाया गया तथा स्वीकृत निर्माण कार्यों का शिलान्यास और पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण किया गया। साथ ही स्वनिधि, संबल, आयुष्मान, सामाजिक पेंशन, पथविक्रेता योजना, पीएम आवास, आदि योजनाओं के तहत हितलाभ वितरित किए गए।

 

 

 

 

 

 

 

 

जल, जंगल, जमीन और वनोपज पर आदिवासियों का अधिकार

घुटास में 131.96 लाख रूपए से निर्मित 12 बिस्तर वाले आरोग्यम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण

 

मण्डला 7 फरवरी 2023

प्रदेश सरकार के निर्देशन में प्रदेश के साथ-साथ मंडला जिले में भी 5 से 25 फरवरी तक विकास यात्रा आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में 7 फरवरी को मवई के घुटास में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 131.96 लाख रूपए से निर्मित 12 बिस्तर वाले आरोग्यम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण किया गया। इस केन्द्र से घुटास एवं आसपास के लगभग 25 ग्रामों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण एवं मंडला जिले के प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, विधायक बिछिया नारायण सिंह पट्टा, पूर्व विधायक डॉ. शिवराज शाह एवं तुलसीराम धूमकेती, जनपद अध्यक्ष मनीषा मरकाम, भीष्म द्विवेदी, अपर कलेक्टर मीना मसराम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा स्थानीयजन उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि सरकार आदिवासियों के विकास के लिए समुचित प्रयास कर रही है। जनजातियों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए विविध योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पेसा एक्ट के द्वारा जल, जंगल, जमीन और वनोपज पर आदिवासियों को अधिकार देने का प्रयास किया जा रहा है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र व्यक्तियों को लाभ देने के लिए विकास यात्राओं का आयोजन हो रहा है। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के दौरान पाई गई समस्याओं के चिन्हांकन और उसके तहत किए गए कार्यों का निरीक्षण तथा योजनाओं के लाभ से छूटे हुए लोगों को लाभ देने का कार्य भी विकास यात्रा में किया जा रहा है। स्थानीय लोगों द्वारा घुटास में महाविद्यालय की स्थापना, खेल मैदान की स्वीकृति, घुटास को विकासखंड बनाने, एटीएम एवं बीएसएनएल टावर लगाने संबंधी मांग रखे जाने पर प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने आवश्यक प्रयास करने तथा मंगलभवन के लिए 20 लाख रूपए की राशि स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने नायब तहसीलदार को सप्ताह में एक दिन घुटास में बैठकर कार्य संपादित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए यह यात्रा निकाली गई है। इस दौरान प्रत्येक व्यक्ति को पात्रतानुसार शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है। विधायक बिछिया नारायण सिंह पट्टा ने अपने संबोधन में आरोग्यम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोले जाने पर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि इस केन्द्र के स्थापित होने से क्षेत्र की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निदान संभव होगा। पूर्व विधायक शिवराज शाह ने कहा कि जनसमस्याओं का निराकरण विकास यात्रा का प्रमुख उद्देश्य है।

घुटास में विकास यात्रा कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह एवं अतिथियों ने उपस्थित हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया गया तथा संकल्प पुस्तिका का विमोचन किया। साथ ही स्वीकृत निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं पूर्ण हुए कार्यों का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश उपाध्याय ने किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया निरक्षरता से आजादी अभियान

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने दिल्ली में दिया प्रेजेन्टेशन

मण्डला 7 फरवरी 2023

जिले के निरक्षरों को साक्षर करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन मंडला द्वारा संचालित किए गए निरक्षरता से आजादी अभियान की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना की गई है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा साक्षरता अभियान पर दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने इस अभियान के विभिन्न चरणों तथा उपलब्धियों के संबंध में प्रेजेन्टेशन प्रस्तुत किया। इस दौरान संयुक्त सचिव शिक्षा मंत्रालय अर्चना शर्मा, निदेशक प्रौढ़ शिक्षा, एनसीईआरटी के प्रतिनिधि और देश के सभी राज्यों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने अपने प्रजेंटेशन के माध्यम से ज़िले में संचालित अभियान की जानकारी दी। केंद्र सरकार के संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस अभियान के अनेकों बिंदुओं को स्वीकार करते हुए वयस्कों के लिए बनाई जाने वाली शिक्षा नीति में शामिल करने की बात कही। मंडला में चलाया गया निरक्षरता से आज़ादी अभियान को पूरे देश में अनुकरणीय सर्वोत्‍तम अभ्यास के रूप में चुना गया है।

अभियान के तहत कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशन में पंचायत स्तर पर सामाजिक चेतना केन्द्र संचालित किए गए जिनमें अक्षरसाथियों के माध्यम से ग्राम के निरक्षर व्यक्तियों को पढ़ना-लिखना सिखाने का प्रयास किया गया। इस अभियान में विभिन्न स्वयंसेवी संगठन तथा स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं का भी अक्षरमित्र के रूप में सहयोग लिया गया। अपने प्रेजेन्टेशन में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने बताया कि निरक्षरता से आजादी अभियान में जनभागीदारी पर निर्भर रहा जिसमें शासन की कोई भी राशि खर्च नहीं की गई। लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की है। इस दौरान कार्यात्मक रूप से साक्षर हुए लोगों को वित्तीय रूप से साक्षर करने का प्रयास जारी है। अभियान का द्वितीय चरण 26 जनवरी 2023 से प्रारंभ किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

जनसुनवाई में आए 61 आवेदन

 

मण्डला 7 फरवरी 2023

जिला योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में 61 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए। जनसुनवाई में एसडीएम घुघरी आशाराम मेश्राम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। प्राप्त आवेदनों के निराकरण की कार्यवाही संबंधित अधिकारियों द्वारा की गई। जनसुनवाई में पात्रता पर्ची, बीपीएल कार्ड, सीमांकन आदि से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए।

 

 

 

 

 

 

 

28 फरवरी तक टेबलेट नहीं खरीदने वाले शिक्षकों का रूकेगा वेतन

 

मण्डला 7 फरवरी 2023

समस्त शासकीय प्राथमिक शालाओं में पदस्थ समस्त शिक्षकों को टेबलेट क्रय किया जाना अनिवार्य है। जिला परियोजना समन्वयक ने बताया कि जिले में पदस्थ शिक्षकों के द्वारा टेबलेट क्रय हेतु ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन नहीं किया गया है रजिस्ट्रेशन की स्थिति अत्यंत न्यून स्तर पर है। इस संबंध में संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा शिक्षक द्वारा टेबलेट क्रय की ऑनलाईन प्रक्रिया 28 फरवरी 2023 तक नहीं किये जाने पर संबंधित शिक्षक का माह फरवरी पैड मार्च 2023 का वेतन आहरित नहीं करने के निर्देश दिए हैं। अंतिम तिथि के बाद पदस्थ समस्त शिक्षकों को स्वयं की व्यक्तिगत राशि से टेबलेट क्रय किया जाना अनिवार्य होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी स्वयं की होगी। डीपीसी द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी उपरोक्तानुसार प्रक्रिया पूर्ण नहीं करने वाले शिक्षकों का माह फरवरी 2023 का वेतन आरहण ना किया जाए अन्यथा आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने हेतु प्रस्ताव राज्य शिक्षा केन्द्र को भेजा जाएगा।

 

 

 

 

प्रभारी मंत्री ने किया एकलव्य विद्यालय सेमरखापा का आकस्मिक निरीक्षण

 

मण्डला 7 फरवरी 2023

                खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण एवं जिले के प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने आज एकलव्य विद्यालय सेमरखापा एवं कन्या शिक्षा परिसर चटुआमार का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्‍होंने छात्र-छात्राओं को दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि शैक्षणिक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए शासन द्वारा जो भी राशि आवंटित की जाती है उनका निर्धारित समयावधि में समुचित उपयोग किया जाना चाहिए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत रानी बाटड, सहायक आयुक्त जनजाति कार्यविभाग विजय तेकाम सहित संबंधित उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

प्रभारी मंत्री ने लिया खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारियों का जायजा

 

मण्डला 7 फरवरी 2023

                खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण एवं जिले के प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने ऑडीटोरियम जाकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की तैयारियों का जायजा लिया तथा खिलाड़ियों द्वारा किए जा रहे अभ्यास का अवलोकन किया। इस दौरान उन्‍होंने संबंधित अधिकारियों से खिलाड़ियों एवं स्टॉफ के आने-जाने, आवास, भोजन तथा प्रतियोगिताओं की तैयारी आदि के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, भीष्म द्विवेदी, अनुराग चौरसिया, सीईओ जिला पंचायत रानी बाटड, अपर कलेक्टर मीना मसराम, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।

 

 

 

Related posts

कलेक्टर ने जिलेवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ

Reva India News

आज से शुरू होगा “मूर्तिकारों का रज़ा शिविर”

Reva India News

कलेक्टर ने किया पीडीएस दुकान का निरीक्षण  

Reva India News

Leave a Comment