Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 21 जून 2023

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं समय-सीमा का ध्यान रखें – डॉ. सिडाना

कलेक्टर ने किया बिछिया विकासखंड का भ्रमण

मंडला 21 जून 2023

                कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने बिछिया विकासखंड के विभिन्न निर्माण कार्यों का अवलोकन करते हुए उन्हें उचित गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि संबंधित विभाग के तकनीकि अधिकारी कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करते हुए कार्यों में गति लाने का प्रयास करें। भ्रमण के दौरान सहायक कलेक्टर अर्थ जैन, एसडीएम बिछिया सर्जना यादव सहित संबंधित उपस्थित रहे।

सीएम राईज स्कूल अंजनिया का निरीक्षण

 

भ्रमण के दौरान कलेक्टर डॉ. सिडाना ने सीएम राईज स्कूल अंजनिया में चल रहे अतिरिक्त कक्ष निर्माण तथा शाला भवन के मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर हर स्तर पर जिम्मेदारी निर्धारित की जाएगी। कार्यों को 30 जून तक पूर्ण कराएं। उन्हांेने विद्यालय के प्राचार्य को निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की प्रगति के संबंध में नियमित फीडबैक भेजने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने सीएम राईज स्कूल भवन के लिए प्रस्तावित स्थल का भी निरीक्षण किया, उन्होंने तहसीलदार को विद्यालय परिसर का सीमांकन करने के निर्देश दिए।

विद्यालय से आत्मीय रूप से जुड़ें शिक्षक

 

अंजनिया में सीएम राईज स्कूल के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने शिक्षकों से चर्चा करते हुए विद्यालय परिसर को स्वच्छ, सुंदर और अकादमिक रूप से समर्थ बनाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यालय से आत्मीय रूप से जुड़ें। विद्यालय भवन तथा फर्नीचर के समुचित रख-रखाव करें। शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। बेहतर कार्ययोजना बनाकर पाठ्यक्रम को समय से पूर्व पूर्ण कराने का प्रयास करें। शिक्षक बोर्ड परीक्षाआंे में उत्कृष्ट परिणाम देकर उदाहरण प्रस्तुत करें।

हालोन परियोजना का निरीक्षण

 

बिछिया भ्रमण के दौरान कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने हालोन परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य एजेंसी से पिलर, गेट, केनाल तथा सर्वे आदि कार्यों के संबंध में जानकारी लेते हुए कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। बीते 2 माह में संतोषजनक प्रगति नहीं होने पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर की। उन्हांेने कहा कि कार्यएजेंसी समयबद्ध लक्ष्य निर्धारित करते हुए प्रोजेक्ट के सभी घटकों में एकसाथ काम सुनिश्चित करे। कलेक्टर ने केनाल के मरम्मत के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

 

 

विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर कलेक्टर ने ली बीएलओ तथा सुपरवाईजर्स की बैठक

मंडला 21 जून 2023

                आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने बिछिया में बीएलओ तथा सुपरवाईजर्स की बैठक ली। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य पूरी सावधानी से करें।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि बीएलओ एवं सुपरवाईजर अपने क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत या बाहर जा चुके मतदाताओं के नाम काटने तथा संशोधन आदि की कार्यवाही निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें। सभी बीएलओ तथा सुपरवाईजर प्रत्येक मतदान केन्द्रों का भ्रमण करें तथा उनमें प्रकाश, बिजली, पेयजल आदि मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी एकत्र कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। जो मतदान केन्द्र भवन जर्जर हैं, उन्हें बदलने के प्रस्ताव जमा करें। बैठक में सहायक कलेक्टर अर्थ जैन, एसडीएम सर्जना यादव सहित संबंधित उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले भर में हुए सामूहिक योग के कार्यक्रम

पुलिस ग्राउंड में हुआ विशेष योग सत्र का आयोजन

मंडला 21 जून 2023

                अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को जिले भर में सामूहिक योग के कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस वर्ष योग दिवस की थीम ’वसुधैव कुटुम्बकम् के लिए योग’ है। इस दिन जिला मुख्यालय के पुलिसलाईन ग्राउंड में विधायक निवास डॉ. अशोक मर्सकोले, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, सदस्य जिला पंचायत शैलेष मिश्रा, कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत रानी बाटड, अपर कलेक्टर मीना मसराम की मौजूदगी में विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। यहां लोगों ने सामूहिक रूप से आसन, प्राणायाम और ध्यान की यौगिक क्रियाओं में भाग लिया। जिले में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का प्रसारण किया गया। यहां जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनकड़, राज्यपाल श्री मंगुभाई पटैल और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के उदबोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया। जिलेभर में अमृत सरोवर के समीप सहित विभिन्न स्थानों पर योग सत्र आयोजित किये गये। योग सत्र में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिकों ने शामिल होकर योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में योग शिक्षक तथा योग विधा के राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश उपाध्याय ने किया।

 

 

 

विकल्प नहीं, लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित करें – डॉ. सिडाना

डाईट सभाकक्ष में कैरियर मार्गदर्शन एवं मोटीवेशनल कार्यशाला संपन्न

मंडला 22 जून 2023

                कैरियर मार्गदर्शन एवं मोटीवेशनल कार्यशाला को संबोधित करते हुए कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने कहा कि विद्यार्थियों के मन में बहुत आकांक्षाएं रहती हैं किंतु सही मार्गदर्शन के अभाव में वे अपनी मंजिल प्राप्त नहीं कर पाते। इस अंतर को पूरा करने के उद्देश्य से सेतू के रूप में इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है। डॉ. सिडाना ने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए व्यवस्थित अध्ययन और समुचित मार्गदर्शन नितांत आवश्यक है। तैयारी करते समय विकल्प नहीं, लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित करें। कलेक्टर ने विद्यार्थियों को मेडीकल, इंजीनियरिंग आदि क्षेत्रों में कैरियर की संभावनाओं के संबंध में अपने अनुभव साझा करते हुए विस्तार से जानकारी दी। उन्हांेने विद्यार्थियों के प्रश्नों का जवाब दिया तथा शंकाओं का समाधान भी किया। डाईट सभाकक्ष में आयोजित ’कैरियर की बात आपके साथ’ कार्यशाला में जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता बर्वे, काउंसलर व मोटिवेटर संजय चौबे, प्रोफेसर एसपी तिवारी, रूपल ज्योतिषी, विकास पांडे, एपीसी मुकेश पांडे सहित संबंधित उपस्थित रहे।

विषय चयन में सावधानी जरूरी

 

कलेक्टर डॉ. सिडाना ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में माध्यमिक स्तर से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी प्रारंभ कर देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कक्षा 11 एवं 12 में व्यावसायिक पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने का समय है। इन कक्षाओं में की गई तैयारी लक्ष्य की ओर अग्रसर करती है। डॉ. सिडाना ने कहा कि अपनी रूचि के अनुसार अपना प्रोफेसन चुनें। विषय चयन में सावधानी बरतें, लक्ष्य के अनुरूप विषय का चयन करें।

 

टाईम मैनेजमेंट पर दें विशेष ध्यान

 

विद्यार्थियों के प्रश्नों का जवाब देते हुए कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी से अलग रहती है। सफलता के लिए टाईम मैनेजमेंट विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि योजना बनाकर पढ़ाई करें। वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की बेहतर तैयारी करें। जिस विषय को आगे भी पढ़ना है उसे अधिक समय दें। अतिरिक्त विषय लेने से बचें। टीवी एवं मोबाईल जैसी चीजों पर समय खराब न करें।

यूट्यूब से बचें, पुस्तकों से पढ़ें

 

कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने कहा कि विद्यार्थी अपनी एनर्जी का सदुपयोग करें। यूट्यूब पर उपलब्ध पाठ्यसामग्री के स्थान पर पुस्तकों से अध्ययन करें। पुस्तकों से पढ़ने पर वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की बेहतर तैयारी होती है तथा अवधारणा भी स्पष्ट रहती है।

 

फीडबैक लेकर कार्ययोजना बनाएँ

 

अपने संबोधन के दौरान कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों से फीडबैक प्राप्त करें तथा उसके आधार पर जिला तथा विकासखंड मुख्यालय में जेईई तथा नीट जैसी परीक्षाओं की तैयारी कराने के संबंध में कार्ययोजना तैयार करें। डॉ. सिडाना ने कहा कि शिक्षा को प्रोत्साहित करने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के संबंध में शासन द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं विद्यार्थियों को इन योजनाओं से लाभ लेने के लिए प्रेरित करें।

इन्हांेने दिया कैरियर बनाने के टिप्स

 

प्रोफेशनल कैरियर काउंसलर व मोटिवेटर संजय चौबे ने वर्तमान में विषयानुसार जॉब के अवसरों व कैरियर के मायने से अवगत कराया। प्रो. एसपी तिवारी ने कृषि संकाय में कैरियर के अवसरों के विषय में बताया। रूपल ज्योतिषी में कॉर्पोरेट सेक्टर की आवश्यकताओं, सफलता के सूत्र बताए। प्रो. विकास पांडेय ने साइंस और फार्मा सेक्टर के पाठ्यक्रम व कैरियर संभावनाओं पर प्रकाश डाला। जिला कैरियर काउंसलर अखिलेश उपाध्याय द्वारा कार्यशाला का संचालन करते हुए आईसीएस कैरियर ऐप्प, सॉफ्ट स्किल व कैरियर के सात आयामों पर मार्गदर्शन दिया गया।

 

 

 

 

 

 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा

मंडला 22 जून 2023

                आगामी निर्वाचन 2023 की तैयारियों की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने समीक्षा की। उन्होंने निर्वाचन से संबंधित सभी तैयारियाँ निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से संपन्न हुई इस बैठक में एनआईसी कक्ष से कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना, अपर कलेक्टर मीना मसराम सहित संबंधित उपस्थित रहे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने निर्देशित किया कि मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के संबंध में बीएलओ तथा सुपरवाईजर्स की बैठक आयोजित कर उन्हें प्रक्रिया तथा निर्धारित समयावधि से अवगत कराएं। प्रत्येक घर तक पहुंच करते हुए नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत हो चुके तथा बाहर जा चुके मतदाताओं के नाम काटने तथा संशोधन आदि की कार्यवाही पूर्ण निर्धारित समय में करें। श्री राजन ने निर्देशित किया कि मतदान केन्द्र भवनों का बीएलओ तथा सेक्टर अधिकारियों के माध्यम से निरीक्षण कराएं। सभी मतदान केन्द्र भवनों में प्रकाश, बिजली, पानी, रैम्प सहित अन्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने आवश्यकतानुसार मतदान केन्द्र भवनों में सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि स्वीप गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को बिना किसी लालच के निर्भय होकर मतदान करने के लिए प्रेरित करें।

 

 

 

 

 

 

रेत के अवैध परिवहन पर 2 वाहन जब्त

मंडला 22 जून 2023

                खनिज विभाग मण्डला द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन तथा अवैध भण्डारण के विरुद्ध सतत् रूप से कार्यवाहियां की जा रही है। इसी परिपेक्ष्य में विभिन्न प्राप्त शिकायतों के आधार पर 21 जून को 2 वाहन वाहन 709 क्रमांक एमपी 51 जी 1404 एवं वाहन डम्फर क्रमांक एमपी 22 एच 1193 ग्राम फूलसागर के अन्तर्गत खनिज रेत के अवैध परिवहन की गतिविधि में संलिप्त पाए जाने के कारण खनिज विभाग द्वारा जब्त किया गया। उक्त वाहनों में परिवहित की जा रही खनिज रेत की मात्रा ई0टी0पी0 में उल्लेखित मात्रा से अधिक पाई गई। इससे राज्यांश का अपवंचन किया जाना पाया गया। दोनों वाहनों को जब्त कर शासकीय अभिरक्षा में थाना कोतवाली मण्डला की सुपुर्दगी में दिया गया। दोनों वाहनों के विरूध म0प्र0 खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के प्रावधानों के तहत् प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय प्रेषित किया गया है।

 

 

 

 

 

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते का मंडला दौरा

मंडला 22 जून 2023

                केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते के मंडला दौरा कार्यक्रम के अनुसार 23 जून 2023 को प्रातः 9 बजे से गौरव यात्रा में शामिल होंगे एवं शाम 5 बजे बिछिया में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा शाम 6 बजे बिछिया से घुटास के लिए रवाना होंगे। श्री कुलस्ते शाम 6:30 बजे घुटास में नुक्कड़-नाटक सभा लेंगे तथा शाम 7:15 बजे घुटास से समनापुर जिला डिंडौरी के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related posts

आकस्मिक मृत्यु पर आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

Bengal man with dog’s photo on voter ID receives corrected card

Admin

बसगढ़ी नर्मदा घाट में 151 दीपों से सजी भव्य महाआरती, जल संरक्षण का दिया संदेश

Reva India News

Leave a Comment