आर्थिक सहायता स्वीकृत
मंडला 25 जून 2023
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक जुगराज ग्राम तिलगांव निवासी की पानी में डूबने से मृत्यु होने के कारण अनुविभागीय अधिकारी राजस्व निवास द्वारा मृतक के निकटतम वारसान को कुल 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। मृतक के निकटतम वारसान आवेदक धनीराम को कुल 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। यह राशि संबंधित के बैंक खाते में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जिले की औसत वर्षा की जानकारी
मण्डला 25 जून 2023
जिले में इस वर्ष 1 से 25 जून के दौरान 44.9 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 92.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 47.3 मिलीमीटर कम वर्षा दर्ज की गई है।

उत्कृष्ट माटी शिल्पियों से आवेदन आमंत्रित
मण्डला 25 जून 2023
प्रदेश के 3 माटी शिल्पियों को प्रथम में 1 लाख रू., द्वितीय में 50 हजार रू. एवं तृतीय में 25 हजार रू. पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। जिले के उत्कृष्ट माटी शिल्पियों के आवेदन एवं कलाकृति का चयन जिला स्तरीय चयन कमेटी के पश्चात अधिकतम 3 उत्कृष्ट प्रविष्टियों को माटीकला बोर्ड मुख्यालय भोपाल द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। मण्डला जिले के उत्कृष्ट माटी शिल्पियों से अभिरूचि आमंत्रण हेतु आवेदन पत्र 11 अगस्त 2023 तक कलाकृतियां जमा किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिये कार्यालयीन समय पर मोबाईल नंबर 8959500194 में सम्पर्क किया जा सकता है।

कौशल उन्नयन प्रशिक्षण के लिए आवेदन 30 जून तक आमंत्रित
मण्डला 25 जून 2023
हाथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्रों के लिए कौशल एवं तकनीकि विकास योजना 2021 अंतर्गत मंडला जिले के बुनकरों एवं शिल्पियों, स्व-सहायता समूहों, बुनकर सहकारी समितियों, मास्टर उद्यमियों से वर्ष 2023-24 के लिए कौशल उन्नयन प्रशिक्षण के लिए 30 जून 2023 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जिला पंचायत मंडला 8989723206 से संपर्क कर सकते हैं।

