Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 16 जुलाई 2023

भविष्य की भेंट कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों से अनुभव साझा करेंगे अधिकारी

सीईओ जिला पंचायत ने अधिकारियों को आवंटित किए कलस्टर

मंडला 16 जुलाई 2023

            भविष्य की भेंट कार्यक्रम के तहत आज विभिन्न विभागों के अधिकारी शालाओं में जाकर कम से कम एक कालखंड अध्यापन कराएंगे। इस संबंध में सीईओ जिला पंचायत रानी बाटड द्वारा अधिकारियों को ग्राम पंचायतें आवंटित की गई हैं। संबंधित अधिकारी आवंटित कलस्टर की किसी भी शाला में जाकर विद्यार्थियों को अपने अनुभवों से अवगत कराएंगे तथा उन्हंे बेहतर भविष्य हेतु प्रेरित करेंगे।

इस संबंध में सीईओ जिला पंचायत ने आरडी जाटव उपसंचालक कृषि को कलस्टर लाटो, एनएल शरणागत सहा.संचा. उद्यानिकी को डोंगरमंडला, सुनीता बर्वे जि.शि.अधि. को देवहारा, एसएल सैयाम रोजगार अधिकारी को घोरेघाट, एपीसी रमसा जि.शि.का. मुकेश पांडे को गिठार, एसएल सैयाम सहा.संचा. मत्स्योद्योग को सुडगांव, रंजीत गुप्ता मंडल संयोजक जनजातीय विभाग को चौगान, हीरेन्द्र वर्मा एपीसी जि.शि.के. को अंजनिया, बीडी भैसारे डीपीएम एनआरएलएम को लावरमुड़िया, चित्रांश द्विवेदी सहा.संचा. रेशम विभाग को खम्हेरखेड़ा, विजय तेकाम सहा. आयुक्त जनजातीय कार्यविभाग को मानिकसरा, शैलेन्द्र सिंह डीपीएम स्वास्थ्य विभाग को जेवरा, केके उपाध्याय एपीसी जि.शि.कें. को बीजेगांव देवरी, श्वेता तड़वे जिला कार्यक्रम अधिकारी को कूम्हा, कार्यपालन यंत्री आरईएस क्रं.2 को मानेगांव, आरएस धुर्वे कार्यपालन यंत्री क्रं. 1 को नरैनीमाल, डीके कुशराम कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग को मांगा, मनोज भास्कर कार्यपालन यंत्री पीएचई को करियागांव, मनीष दुबे एपीसी जि.शि.कें. को जोगीसोढ़ा, श्री सूर्यवंशी सहायक यंत्री को भिलवानी, एमसी मरावी कार्यपालन यंत्री को कोको, श्रीनाथ सिंह सीएमएचओ को मडफामाल, डॉ. यूएस तिवारी उपसंचालक पशुपालन विभाग को बांदरवाड़ी, राहुल शांडिल्य खनिज अधिकारी को टिकरिया, शरद बिसेन कार्यपालन यंत्री एमपीईबी को चंदवारा रैयत, अनूप नामदेव परियोजना अधिकारी म.बा.वि. को बर्रई, सीआर कौशल खाद्य अधिकारी को जहरमऊ, डीके जैन श्रम पदाधिकारी को ईश्वरपुर, केएस वरकड़े प्राचार्य आईटीआई को चीचगांव, दिलीप श्रीवास सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग को अतरिया, शारदा सिंह कार्यपालन यंत्री लोभिवि. को सूभेवाड़ा, सीडी चौर जिला परियोजना अधिकारी को पाठासिहोरा, सुरेन्द्र यादव सहायक यंत्री जि.शि.कें. को बिसौरा, के.के.शिव एआरसीएस को पिपरिया, सीमा कश्यप धुर्वे जिला आबकारी अधिकारी को झुरकी, रोहित बड़कुल सहायक संचालक म.बा.वि. को आमानाला, जीपी पटले कार्यपालन यंत्री पीआईयू को अहमदपुर, रविन्द्र ठाकुर खेल अधिकारी को भवरदा, राजेश जायसवाल प्राचार्य डाईट को गूड़ाअंजनिया, एमएस सेन्द्राम सहायक संचालक जि.शि.का. को जारगी, एलएस मसराम योजना अधिकारी जि.शि.का. को बक्छेरागोंदी तथा एसके डिकाते खादी ग्रामोद्योग को किन्द्री कलस्टर आवंटित किया गया है। सीईओ जिला पंचायत ने समस्त एसडीएम तथा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को भी अपने क्षेत्रांतर्गत एक-एक शाला का भ्रमण करने के निर्देश दिए हैं। संबंधित अधिकारी शालाओं में अध्ययनरत बच्चों को उपयोगी वस्तुएं भी सहयोग स्वरूप प्रदान करेंगे।

 

 

 

 

स्कूल चलें हम अभियान 2023 कार्यक्रम आज

समस्त शासकीय शालाओं में किया जाएगा सजीव प्रसारण

मंडला 16 जुलाई 2023

            आगामी 17 जुलाई 2023 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में स्कूल चलें हम अभियान का राज्य स्तरीय कार्यक्रम सीएम राइज़ विद्यालय, गुलाना जिला शाजापुर में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दूरदर्शन मध्यप्रदेश, आकाशवाणी एवं अन्य संचार माध्यमों पर प्रातः 11 बजे से किया जायेगा। जिसका सजीव प्रसारण समस्त शासकीय शालाओं में किया जाएगा। उक्त दिवस पर सभी शालाओं में एसएमडीसी/एसएमसी की विशेष बैठक एवं अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित की जाएगी तथा शाला के पूर्व विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधिगण सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम दिवस पर समस्त पात्र शालाओं में विशेष भोजन का वितरण कराया जाए।

इस संबंध में जारी निर्देश में कहा गया है कि स्कूल चलें हम अभियान को जन आंदोलन में परिणित करने की दृष्टि से 17 से 19 जुलाई तक प्रदेश की समस्त शासकीय शालाओं में जनसमुदाय की सहभागिता में ’भविष्य से भेंट’ कार्यक्रम आयोजित किया जाना निर्देशित है। इस दौरान विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रसिद्ध, प्रभावशाली, प्रबुद्ध एवं सम्मानित व्यक्तियों को एक प्रेरक की भूमिका में आमंत्रित कर विद्यार्थियों से उनकी भेंट आयोजित की जाए। जिसमें वे विद्यार्थियों को अपने अनुभवों से अवगत कराते हुए उन्हें बेहतर भविष्य गढने हेतु प्रेरित कर सकें।

 

 

 

 

 

 

 

 

विकास पर्व के तहत आज पदमी, राम्हेपुर एवं पड़रिया में होंगे कार्यक्रम

मंडला 16 जुलाई 2023

            16 जुलाई से 14 अगस्त 2023 तक आयोजित होने वाले विकास पर्व के तहत् आज मंडला विधानसभा के पदमी, बिछिया विधानसभा के राम्हेपुर एवं निवास विधानसभा के पड़रिया में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों द्वारा विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा।

मंडला विधानसभा के पदमी में आयोजित कार्यक्रम पदमी, मधुपुरी, खड़देवरा, बरबसपुर, बरगवां, घुघरा, गूढाअंजनिया, गुरारखेड़ा, औघटखपरी, पटपरा रैयत एवं तिलईपानी पंचायतें सम्मिलित होंगी। इस कार्यक्रम के लिए सूरज बंसोड को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। बिछिया विधानसभा के राम्हेपुर में आयोजित कार्यक्रम डोंगरमंडला, राम्हेपुर, बिलगांव, गजराज, मांगा, छतरपुर एवं टिकरिया पंचायतें सम्मिलित होंगी। इस कार्यक्रम के लिए संदीप मिश्रा को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार निवास विधानसभा के पड़रिया में आयोजित कार्यक्रम खैरी, कुड़ामैली, देवरी, पड़रिया, सिकोसी एवं मैली पंचायतें सम्मिलित होंगी। इस कार्यक्रम के लिए मोहनलाल पंद्रो पीसीओ को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जिले में हुई औसत वर्षा की जानकारी

मण्डला 16 जुलाई 2023

            जिले में इस वर्ष 1 जून से 16 जुलाई 2023 के दौरान 475.3 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 340.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 134.5 मिलीमीटर अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 जुलाई को मंडला में 10.2 मि.मी., नैनपुर में 20 मि.मी., बिछिया में 16.4 मि.मी., निवास में 43 मि.मी., घुघरी में 17.5 मि.मी. तथा नारायणगंज में 24.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस प्रकार जिले में 16 जुलाई 2023 को 21.8 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

शासकीय आईटीआई में प्लेसमेंट ड्राईव आज

मंडला 16 जुलाई 2023

            शासकीय आईटीआई मंडला में 17 जुलाई 2023 को प्रातः 10 बजे से प्लेसमेन्ट ड्राइव का आयोजन किया जायेगा। इस प्लेसमेंट ड्राइव में टर्नर, फिटर, मशीनिष्ट, मशीनिष्ट (ग्राइंडर), मोटर मैकेनिक, ट्रेक्टर मैकेनिक, टेक्नीशियन ऑटोमोटिव मेन्यूफेक्चरिंग, फाउंडरी मेन, शीट मेटल, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, मैकेनिक ऑटो बॉडी पेंटिंग, मैकेनिक ऑटो बॉडी रिपेयर, वेल्डर, मैकेनिक डीजल, मोटर मैकेनिक व्हीकल ट्रेड से आईटीआई पास प्रशिक्षणार्थी जिनकी उम्र 18 से 26 वर्ष है, सम्मिलित हो सकते हैं। मारुती सुजुकी कम्पनी, गुड़गांव के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित एवं मौखिक परीक्षा के आधार पर होगा। चयनित अभ्यर्थियों को 7 महीने के लिए कम्पनी में जॉब पर रखा जायेगा। चयनित अभ्यर्थियों को कम्पनी द्वारा 29200 रूपये प्रतिमाह एवं अन्य सुविधाएं प्रदान किया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी निम्न लिंक पर https://www.marutisuzuki.com/corporate/careers/join-us/workmen-hiring => Temporary Workmen => Apply now में रजिस्ट्रेशन करें एवं उक्त दिनांक को अपने मूल दस्तावेज, 10वीं एवं आईटीआई की अंकसूची, आधार कार्ड, दो फोटो एवं शैक्षणिक बायोडाटा के साथ उपस्थित होवें। अधिक जानकारी के लिए शासकीय आईटीआई मण्डला में सम्पर्क करें।

 

 

 

 

 

 

 

ई-कोर्ट एप्लीकेशन एवं पोर्टल का प्रशिक्षण प्रत्येक सोमवार को

मंडला 16 जुलाई 2023

            जिले के विभागीय अधिकारियों को ई-कोर्ट एप्लीकेशन एवं पोर्टल पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए ई-दक्ष केन्द्र के वरिष्ठ प्रशिक्षण को ई-कोर्ट एप्लीकेशन एवं पोर्टल का प्रशिक्षण प्रदाय कर मास्टर ट्रेनर बनाया गया है।

अर्ध दिवसीय प्रशिक्षण सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को ई-दक्ष केन्द्र, बीआरसी भवन में प्रदाय किया जाएगा। कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को कम्प्यूटर ऑपरेटर के साथ निर्धारित प्रशिक्षण कार्यक्रम अनुसार ई-दक्ष केन्द्र में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

दस्तक अभियान में 5 साल तक के बच्चों का स्वास्थ्य परिक्षण व उपचार

मण्डला 16 जुलाई 2023

            मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी कि सघन दस्त रोग पखवाड़ा एवं दस्तक अभियान का प्रथम चरण 18 जुलाई से 31 अगस्त 2023 तक जिले में अभियान चलाया जायेगा। 0 से 5 साल के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, बीमारियों की पहचान, जाँच, उपचार एवं रेफरल सेवाएं दस्तक दल द्वारा दी जाएगी।

 

11 प्रकार की सेवाएं दी जाएगी

 

सर्वे कर ड्यू लिस्ट लाईन लिस्टिंग कर दस्तक दल घर-घर जाकर सेवायें 0 से 5 पांच साल तक के बच्चों में बाल्यकालीन बीमारियां जैसे- गंभीर एनीमिया बच्चों का इलाज, हीमोग्लोबिन की जांच, गंभीर कुपोषण के बच्चों को एनआरसी में भर्ती एवं एसएनसीयू एवं एनआरसी से छुट्टी से प्राप्त बच्चों की जांच एवं फालोअप करना, आयु अनुसार 9 माह से 5 वर्ष के बच्चों को विटामिन ए अनुपूरक देना, रेफरल समस्त 11 प्रकार की सेवायें प्रदान की जाएगी। दस्तक दल घर-घर जाकर चैकलिस्ट अनुसार जानकारी सुपरवाईजर के पर्यवेक्षण रिपोर्टिंग समय-सीमा में करना।

 

ड्यू लिस्ट अनुसार सेवायें एवं प्रचार-प्रसार

 

0 से 5 साल तक के बच्चों की ड्यू लिस्ट लाईन लिस्टिंग कर दस्तक दल घर-घर जाकर सेवाएं प्रदान करेंगें और गेरू से निशान लगाएंगे। सामुदायिक बैठक नारे लेखन, पोस्टर पंपलेट, बैनर, रैली, मुनादी, प्रभावीशाली व्यक्ति, सहयोगी विभागों का सहयोग लेकर समस्त संस्थाओं में ओआरएस कार्नर बनाना, प्रचार-प्रसार सामग्री का प्रदर्शन करेंगें व अभियान के प्रति वातावरण निर्मित करेंगे।

 

समुदाय एवं संस्था आधारित गतिविधि

 

सघन दस्त रोग नियंत्रण पखवाड़ा की समुदायिक आधारित, संस्थागत आधारित गतिविधि आयोजित करना। सभी संस्थाओं में ओआरएस कार्नर बनाना, जिंक की गोली आयु अनुसार वितरण की जाएगी। समस्त संस्था प्रभारी दस्तक दल को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। कार्यसीमा बनाकर कार्यक्रम को सफल बनाया जाना है।

 

Related posts

नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 30 अप्रैल को

Reva India News

विश्व किताब दिवस के अवसर पर हुए विविध आयोजन

Reva India News

चिटफंड कम्पनी के धोखाधड़ी के प्रकरण के निराकरण के लिये शिविर आयोजित

Reva India News

Leave a Comment