Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 17 जुलाई 2023

शासकीय शालाओं में मनाया गया प्रवेश उत्सव

मंडला 17 जुलाई 2023

            स्कूल चलें हम अभियान के तहत सभी शासकीय शालाओं में प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं को शिक्षा का महत्व बताते हुए उनसे नियमित शाला आने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान सभी शालाओं में एसएमडीसी, शाला प्रबंधन समिति की विशेष बैठक एवं अभिभावक-शिक्षक बैठक का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शाला के पूर्व विद्यार्थी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी सम्मिलित हुए। प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में शाजापुर जिले के गोलाना में आयोजित राज्य स्तरीय प्रवेश उत्सव कार्यक्रम देखा और सुना गया।

अधिकारियों ने विद्यार्थियों से साझा किए अनुभव

 

समस्त शासकीय शालाओं में जनसमुदाय की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से 17 से 19 जुलाई 2023 तक भविष्य की भेंट कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसके तहत आज विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शालाओं में जाकर विद्यार्थियों से अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के लिए अपनी रूचि के अनुसार लक्ष्य तय करने तथा उसे हासिल करने के टिप्स दिए। इस दौरान अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक शाला में अध्यापन भी किया। उन्हांेने विद्यार्थियों को शालेय तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। भविष्य की भेंट कार्यक्रम के तहत् अधिकारियों को कलस्टर आवंटित किए गए थे। भेंट के दौरान अधिकारियों ने शालाओं में अध्ययनरत बच्चों को उपयोगी वस्तुएं भी सहयोग स्वरूप प्रदान की गई।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

न्यायालय परिसर मण्डला में वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

मंडला 17 जुलाई 2023

            मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला एवं सत्र न्यायाधीश मान0 एस0के0 जोशी के निर्देशन में एवं श्री डी0आर0 कुमरे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डला के कुशल मार्गदर्शन में पंच-ज अभियान के अवसर पर आज 17 जुलाई 2023 को जिला न्यायालय परिसर मण्डला में माननीय न्यायाधीशगणों, अधिवक्तागणों एवं न्यायालयीन कर्मचारीगणों की उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश मान0 एस0के0 जोशी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डला श्री डी0 आर0 कुमरे, प्रथम जिला न्यायाधीश श्री सुबोध कुमार विश्वकर्मा, चतुर्थ जिला न्यायाधीश श्री जे0बी0एस0 राजपूत, पंचम जिला न्यायाधीश श्री बृजेश कुमार गोयल, न्यायिक मजि0 प्रथम श्रेणी श्री नरेश सिंह गौंड, न्यायिक मजि0 प्रथम श्रेणी सुश्री फातिमा अली, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ श्री रामेश्वर झारिया, अधिवक्तागण एवं न्यायालयीन कर्मचारीगणों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

प्रधान जिला न्यायाधीश श्री एस0के0 जोशी ने बताया कि वृक्ष लगाना ही हमारी जवाबदारी नहीं है अपितु उनका संरक्षण करना भी आवश्यक है जिससे हमें ऑक्सीजन मिलती है एवं पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए हमे वृक्षों को अधिक से अधिक मात्रा में लगाये जाने एवं उनके संरक्षण के प्रयास किये जाने की अपील की।

 

 

 

 

 

 

 

 

शासकीय आईटीआई मंडला में 10 प्रशिक्षणार्थियों का चयन

मंडला 17 जुलाई 2023

            शासकीय आईटीआई मंडला में मारुति सुजुकी गुड़गांव मानेसर द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। प्लेसमेंट ड्राइव में विभिन्न ट्रेड जैसे- टर्नर, मशीनिस्ट, फिटर, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, वेल्डर, पेंटर, टेक्नीशियन ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग और टूल एंड डाई के 47 प्रशिक्षणार्थियों ने पंजीयन किया। ड्राइव में उपस्थित हुए कंपनी द्वारा 10 प्रशिक्षणार्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया। चयनित प्रशिक्षणार्थियों को 29200 रु. प्रतिमाह एवं अन्य सुविधाएं कंपनी द्वारा दिए जाएंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

विकास पर्व के तहत आज चिरईडोंगरी, घुटास एवं पौंड़ीमाल में होंगे कार्यक्रम

मंडला 17 जुलाई 2023

            16 जुलाई से 14 अगस्त 2023 तक आयोजित होने वाले विकास पर्व के तहत् आज मंडला विधानसभा के चिरईडोंगरी, बिछिया विधानसभा के घुटास एवं निवास विधानसभा के पौंड़ीमाल में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों द्वारा विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा।

मंडला विधानसभा के चिरईडोंगरी में आयोजित कार्यक्रम चिरईडोंगरी, रमपुरी, भालीवाड़ा, मानेगांव, पांडीवारा, चमरवाही एवं ईश्वरपुर पंचायतें सम्मिलित होंगी। इस कार्यक्रम के लिए अभय गुप्ता को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। बिछिया विधानसभा के घुटास में आयोजित कार्यक्रम घुटास, केवलारी कला, बीजा, बर्रई, पिपरी रैयत, मुड़ियारिचका, सिघोरी, नंदराम एवं सहजपुरी पंचायतें सम्मिलित होंगी। इस कार्यक्रम के लिए कमल चिचाम पंचायत समन्वयक अधिकारी एवं अखिलेश पंद्रे उपयंत्री को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार निवास विधानसभा के पौंड़ी माल में आयोजित कार्यक्रम बक्छेरादौना, छपरीसिलपुरी, झालपानी, किंद्री, लिंगामाल, मवईजर, मोहगांवचक, मोहनियापटपरा, नरेन्द्रगढ़, पटपरसिंगारपुर, पौंड़ीमाल एवं सिंगारपुर पंचायतें सम्मिलित होंगी। इस कार्यक्रम के लिए प्राची द्विवेदी को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जिले में हुई औसत वर्षा की जानकारी

मण्डला 17 जुलाई 2023

            जिले में इस वर्ष 1 जून से 17 जुलाई 2023 के दौरान 498.3 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 358.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 139.9 मिलीमीटर अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 जुलाई को मंडला में 12.8 मि.मी., नैनपुर में 11.8 मि.मी., बिछिया में 20.6 मि.मी., निवास में 56.2 मि.मी., घुघरी में 18.1 मि.मी. तथा नारायणगंज में 18.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस प्रकार जिले में 17 जुलाई 2023 को 23 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

दस्तक अभियान में 5 साल तक के बच्चों का स्वास्थ्य परिक्षण व उपचार

सघन दस्त रोग पखवाड़ा एवं दस्तक अभियान का प्रथम चरण आज से प्रारंभ

मण्डला 17 जुलाई 2023

            मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी कि सघन दस्त रोग पखवाड़ा एवं दस्तक अभियान का प्रथम चरण 18 जुलाई से 31 अगस्त 2023 तक जिले में अभियान चलाया जायेगा। 0 से 5 साल के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, बीमारियों की पहचान, जाँच, उपचार एवं रेफरल सेवाएं दस्तक दल द्वारा दी जाएगी।

 

11 प्रकार की सेवाएं दी जाएगी

 

सर्वे कर ड्यू लिस्ट लाईन लिस्टिंग कर दस्तक दल घर-घर जाकर सेवायें 0 से 5 पांच साल तक के बच्चों में बाल्यकालीन बीमारियां जैसे- गंभीर एनीमिया बच्चों का इलाज, हीमोग्लोबिन की जांच, गंभीर कुपोषण के बच्चों को एनआरसी में भर्ती एवं एसएनसीयू एवं एनआरसी से छुट्टी से प्राप्त बच्चों की जांच एवं फालोअप करना, आयु अनुसार 9 माह से 5 वर्ष के बच्चों को विटामिन ए अनुपूरक देना, रेफरल समस्त 11 प्रकार की सेवायें प्रदान की जाएगी। दस्तक दल घर-घर जाकर चैकलिस्ट अनुसार जानकारी सुपरवाईजर के पर्यवेक्षण रिपोर्टिंग समय-सीमा में करना।

 

ड्यू लिस्ट अनुसार सेवायें एवं प्रचार-प्रसार

 

0 से 5 साल तक के बच्चों की ड्यू लिस्ट लाईन लिस्टिंग कर दस्तक दल घर-घर जाकर सेवाएं प्रदान करेंगें और गेरू से निशान लगाएंगे। सामुदायिक बैठक नारे लेखन, पोस्टर पंपलेट, बैनर, रैली, मुनादी, प्रभावीशाली व्यक्ति, सहयोगी विभागों का सहयोग लेकर समस्त संस्थाओं में ओआरएस कार्नर बनाना, प्रचार-प्रसार सामग्री का प्रदर्शन करेंगें व अभियान के प्रति वातावरण निर्मित करेंगे।

 

समुदाय एवं संस्था आधारित गतिविधि

 

सघन दस्त रोग नियंत्रण पखवाड़ा की समुदायिक आधारित, संस्थागत आधारित गतिविधि आयोजित करना। सभी संस्थाओं में ओआरएस कार्नर बनाना, जिंक की गोली आयु अनुसार वितरण की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

दस्तक अभियान प्रथम चरण का आयोजन आज से

मंडला 17 जुलाई 2023

            दस्तक अभियान अंतर्गत 5 वर्ष उम्र तक के बच्चों में प्रमुख बाल्यकालीन बीमारियों की सक्रिय पहचान एवं प्रबंधन किया जाता है, ताकि बाल मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। वर्ष 2023-24 में दस्तक अभियान के प्रथम चरण का आयोजन स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के सहयोग से 18 जुलाई से 31 अगस्त 2023 तक किया जाना है। स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के मैदानी कार्यकर्ताओं के संयुक्त दल द्वारा 5 वर्ष तक के बच्चों के घर-घर जाकर उनकी चिकित्सीय जांच एवं आवश्यक उपचार करने के लिए बीमार नवजातों और बच्चों की पहचान, प्रबंधन एवं रेफरल किया जाएगा।

इसी प्रकार 5 वर्ष से कम उम्र के गंभीर कुपोषित बच्चों की सक्रिय पहचान रेफरल एवं प्रबंधन, 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों में गंभीर एनीमिया की सक्रिय स्क्रीनिंग एवं प्रबंधन, 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में बाल्यकालीन दस्त रोग की पहचान एवं नियंत्रण हेतु ओ.आर.एस. एवं जिंक उपयोग संबंधी सामुदायिक जागरूकता एवं प्रत्येक घर में गृहभेट के दौरान ओ.आर.एस. पहुँचाना, (सघन दस्त रोग पखवाड़ा-आई.डी.सी.एफ. गतिविधि का आयोजन) 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में शैशव एवं बाल्यकालीन निमोनिया की त्वरित पहचान, प्रबंधन एवं रेफरल, 9 माह से 5 वर्ष तक के समस्त बच्चों को विटामिन ए अनुपूरण, बच्चों में दिखाई देने वाली जन्मजात विकृतियों एवं वृद्धि विलंब की पहचान, 5 वर्ष तक की आयु वाले बच्चों में श्रवणबाधिता एवं दृष्टिकोण की पहचान/पुष्टि कर आरबीएसके के कार्यक्रम में पंजीयन कर उपचारित करना, समुचित शिशु एवं बाल आहारपूर्ति संबंधी समझाईश समुदाय को देना, एस.एन.सी.यू. एवं एन.आर.सी. से छुट्टी प्राप्त बच्चों में बीमारी की स्क्रीनिंग तथा फॉलोअप को प्रोत्साहन तथा गृहभेंट के दौरान आंशिक रूप से टीकाकृत एवं छूटे हुये बच्चों की टीकाकरण की स्थिति की जानकारी लेना शामिल हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की योजना-2022: जापान जाने का अवसर

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई

मंडला 17 जुलाई 2023

            पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों को विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की योजना-2022 अंतर्गत प्रदेश के पिछडे़ वर्ग के युवाओं को आकर्षक वेतन पर रोजगार हेतु जापान जाने का अवसर देता है। प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए हाल ही में लागू की गई योजना विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की योजना-2022 अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रदेश के पिछड़ा वर्ग के 200 युवाओं को भारत सरकार की टेक्निकल इंटर्न ट्रेनिंग प्रोग्राम (टीआईटीपी) योजना के तहत 3 से 5 वर्षों के लिए आकर्षक वेतन पर इंटर्न के रूप में जापान भेजा जा रहा है।

योजनान्तर्गत रोजगार के क्षेत्र, निर्धारित शेष सीट्स एवं न्यूनतम आवश्यक योग्यता के विवरण अनुसार केयर वर्कर के शेष 115 सीट्स के केवल महिला आवेदकों के लिए जिसकी योग्यता म.प्र. का मूल निवासी तथा पिछड़ा वर्ग जाति में वार्षिक आय 8 लाख से कम हो, आयु 18 से 30 वर्ष के मध्य हो, स्नातक उत्तीर्ण तथा आवेदक का कोई अपराधिक रिकार्ड न हो। इसी प्रकार स्कॉफोल्डिंग, इंटरियर बोर्ड पेस्टिंग, एप्लिकेशन ऑफ कन्सट्रक्शन इक्यूपमेंट, रोड कन्सट्रक्शन के शेष 25 सीट्स के लिए केवल पुरूष आवेदकों को म.प्र. का मूल निवासी हो, पिछड़ा जाति वर्ग में सम्मिलित, वार्षिक आय 8 लाख रू. से कम तथा आयु 18 से 30 वर्ष के मध्य, आईटीआई, पॉलीटेक्निक उत्तीर्ण एवं आवेदक का कोई अपराधिक रिकार्ड न हो।

उपरोक्त ट्रेड्स एवं निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता धारित प्रदेश के पिछड़ा वर्ग के पात्र एवं योग्य इच्छुक युवाओं से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र डाक द्वारा अथवा ई-मेल द्वारा अधोहस्ताक्षकर्ता सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण मण्डला के कार्यालय में डाक अथवा ई-मेल द्वारा जमा कर सकते हैं। कार्यालय की ई-मेल आई.डी adbmwmad@mp.gov.in है। योजनांतर्गत आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2023 शाम 5 बजे है। उक्त अवधि के पूर्व अपना आवेदन उपरोक्त कार्यालय में पहुंचाना सुनिश्चित करें।

 

Related posts

‘‘नशे से दूरी है जरूरी‘‘ अभियान अंतर्गत आरडी कॉलेज में प्रतियोगिताओं का आयोजन

Reva India News

अवैध खनिज परिवहन पर नियंत्रण के लिये 41 ई-चेकगेट की होगी स्थापना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

जनसुनवाई में पुष्पा कछवाहा को मिला 10 हजार रूपए का चैक

Reva India News

Leave a Comment