Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 24 अगस्त 2023

रोस्टर बनाकर ड्यूटी लगाते हुए सुमन डेस्क को 24x7 क्रियाशील रखें – डॉ. सिडाना

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

मण्डला 24 अगस्त 2023

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने निर्देशित किया कि  मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को रोकने के लिए जिला चिकित्सालय में स्थापित किए गए सुमन डेस्क को प्रभावी बनाएं। रोस्टर बनाकर ड्यूटी लगाते हुए सुमन डेस्क को 24×7 क्रियाशील रखें। स्वास्थ्य केन्द्रों से प्रसूता को रेफर करते समय संबंधित डॉक्टर सुमन डेस्क को अनिवार्य रूप से सूचित करें। कलेक्टर ने जननी सुरक्षा वाहनों में भी सुमन डेस्क का नंबर अंकित कराने के निर्देश दिए। जिला योजना भवन में संपन्न हुई इस बैठक में सीएमएचओ डॉ. श्रीनाथ सिंह, सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे, समस्त विकासखंड चिकित्सा अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने कहा कि सुमन डेस्क एवं मेटरनिटी विंग में समुचित समन्वय बनाएं। संबंधित अमला व्यक्तिगत रूचि लेकर मेटरनिटी विंग को बेहतर बनाने का प्रयास करें। आवश्यकतानुसार रेनोवेशन कार्य कराएं। कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं के पंजीयन तथा टीकाकरण की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने पंजीयन की संख्या कम पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला तथा विकासखंड स्तर से नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि कम पंजीयन वाली एएनएम के क्षेत्रों में थर्ड पार्टी से सर्वे कराएं। बर्थ डिफेक्ट हृदय रोग, कंजीनेटल एवं अन्य बीमारी लिए जिन बच्चों का चिन्हांकन किया गया है। उनको आरबीएसके टीम द्वारा शीघ्र कार्ययोजना बनाकर उपचार कराया जाए। एनआरसी की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि रोस्टर बनाकर बच्चों को भर्ती कराएं। एनआरसी में कोई भी बेड खाली नहीं रहना चाहिए। बैठक में कलेक्टर ने दस्तक अभियान, मिशन इंद्रधनुष, टीकाकरण अभियान तथा जननी सुरक्षा एवं 108 एम्बूलेंस की उपलब्धता के संबंध में भी विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

 

रक्तदान शिविर आयोजित करें

 

कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने ब्लडबैंक में रक्त की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए सितम्बर माह के प्रथम सप्ताह में रक्तदान शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविर के आयोजन में ब्लडबैंक तथा रेडक्रॉस का अमला लीड रोल अदा करें। आमजन को रक्तदान के लिए प्रेरित करें। रक्तदान शिविर में रोटरी क्लब सहित अन्य स्वयंसेवी तथा सामाजिक संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास करें। कलेक्टर ने कहा कि विकासखंड स्तर पर भी रक्तदान शिविर आयोजित करने की योजना तैयार करें।

 

आभा आई.डी. अवश्य बनायें

 

कलेक्टर ने कहा कि सिकल सेल के अभियान में पूरी गंभीरता से कार्य करें। जांच की संख्या बढ़ाएं। जांच के उपरांत जो मरीज चिन्हांकित हो गए हैं उनकी लाइनलिस्ट के आधार पर तत्काल दवाईयां प्रारम्भ करते हुए सतत फॉलोअप करें। उन्होंने कहा कि जितने भी लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है उनकी आभा आईडी अनिवार्य रूप से बनाएं। सभी चिन्हांकित मरीजों एवं वाहक की काउंसलिंग करें। किसी भी स्थिति में कोई मरीज की दवाई न छूटे तत्काल दवा उपलब्ध कराएं। जिला चिकित्सालय की एचपीएलसी रिपोर्ट में जो भी सिकल सेल के मरीज पाए जाते हैं उनकी रिपोर्ट तत्काल संबंधित बीएमओ से साझा करें।

 

रेनोवेशन कार्य की समीक्षा

 

बैठक में कलेक्टर ने ब्लडबैंक एवं मेटरनिटी विंग में चल रहे रेनोवेशन कार्य की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ब्लड बैंक के निर्माण कार्य में कंपोनेट यूनिट का कार्य पूर्ण हो गया है। निर्मित कमरे के सामान को सुनिश्चित तरीके से सुसज्जित करें। इसी प्रकार मेटरनिटी विंग को रेनोवेशन का कार्य प्रगति पर है। मेटरनिटी विंग प्रभारी व्यक्तिगत रूचि लेकर 30 अक्टूबर तक कार्य पूर्ण करायें। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि यदि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में रेनोवेशन या निर्माण कार्य की आवश्यकता है तो एक सप्ताह में प्रस्ताव प्रस्तुत करें।

 

 

 

 

 

 

 

 

स्वच्छता के लिए चलाएं विशेष अभियान – डॉ. सिडाना

कलेक्टर ने की नगरपालिका मंडला के कार्यों की समीक्षा

मण्डला 24 अगस्त 2023

नगरपालिका मंडला के कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने अगले 3 दिवस विशेष अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएमओ तथा वार्ड प्रभारी क्षेत्र का लगातार भ्रमण करते हुए नगर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाएं। चौराहे एवं बाजार की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। गाड़ियों से कचरा संग्रहण की व्यवस्था को दुरूस्त करें। कचरा फैलाने वाले व्यक्तियों पर जुर्माने की कार्यवाही करें।

कायाकल्प अभियान की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने बड़चौराहा से बिंझिया चौराहे तक सड़क चौंड़ीकरण कार्य के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कार्य को उचित गुणवत्ता के साथ 31 दिसंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि नगर की अन्य सड़कों के निर्माण अथवा मरम्मत के लिए भी आवश्यक कार्यवाही करें। आवश्यकतानुसार प्रस्ताव प्रस्तुत करें। कलेक्टर ने सीवरेज प्लांट के कार्य को 30 अक्टूबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीवरेज के कारण सड़कों में हुए नुकसान की मरम्मत में गुणवत्ता का ध्यान रखें। कलेक्टर ने डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन, ट्रेंचिंग ग्राउंड, प्रसंस्करण केन्द्र, एमआरएफ सेंटर, एफएसटीपी प्लांट आदि के संबंध में भी समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ नगरपालिका गजानंद नाफड़े सहित संबंधित उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

रेडक्रॉस समिति के लेखापाल को नोटिस जारी

 

मण्डला 24 अगस्त 2023

जिला रेडक्रॉस समिति की बैठक जिला योजना भवन में हुई। बैठक में एजेंडावार जानकारी तथा आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत नहीं किए जाने पर कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने नाराजगी व्यक्त की। कलेक्टर ने कहा कि लगातार 5 वर्षों तक समिति की बैठक आयोजित नहीं किया जाना आपत्तिजनक है। दायित्वों के निर्वहन पर लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने लेखापाल सुनील बर्मन को नोटिस जारी करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने रेडक्रॉस समिति के सचिव का दायित्व सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे को सौंपने के निर्देश भी दिए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

भूकंपरोधी संरचना पर आधारित प्रशिक्षण आयोजित

 

मण्डला 24 अगस्त 2023

कार्यपालन संचालक आपदा प्रबंध संस्थान भोपाल एवं जिला प्रशासन मण्डला के समन्वय से आज 24 अगस्त 2023 से कलेक्ट्रेट परिसर के झंकार सभाकक्ष में भूकंपरोधी संरचना निर्माण पर आधारित सिविल इन्जीनियरिंग प्रोफेशनल्स के साथ भूकंपरोधी संरचना निर्माण पर आधारित प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया।

कार्यशाला में अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि सभी लोगों को आपदा प्रबंधन की ट्रेनिंग लेनी चाहिए जिससे की भविष्य में आने वाली संभावित आपदाओं से बचा जा सके। इसलिए सभी प्रतिभागीगण इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण को गंभीरतापूर्वक प्राप्त करें। कार्यशाला में संयुक्त संचालक डॉ. जॉर्ज व्ही. जोसेफ आपदा प्रबंध संस्थान, गृह विभाग भोपाल ने अपने उदबोधन में बताया कि आपदा हमारे जीवन में आती रहती है, उनको रोका नहीं जा सकता है परन्तु जागरूकता और पूर्व तैयारी से आपदाओं के प्रभाव को कम किया जा सकता है। उन्होंने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005, आपदा प्रबंधन नीति, प्रावधान के साथ-साथ आपदा के पश्चात प्रभावितों पर पड़ने वाले मनोसामाजिक प्रभाव आदि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम में तकनीकी विशेषज्ञ अभिषेक मिश्रा ने भूकंप आपदा के बारे में बताया कि भूकंप को आने से नहीं रोका जा सकता परन्तु भूकंपरोधी भवन निर्माण बनाने, अपने पुराने भवनों में रेट्रोफिटिंग कर एवं बड़ी इमारतों में भवनों के अंदर सुरक्षित स्थानों के बारे में जानकारी प्रदान की। साथ ही साथ सर्पदंश के संबंध में समाज में व्याप्त भ्रान्तियां एवं बचाव के बारे जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम में तकनीकी विशेषज्ञ नेहा श्रीवास ने भूकम्पी तरंगों की उत्पत्ति एवं उसके संरचनाओं पर पड़ने वाले प्रभाव के साथ-साथ भविष्य में बनने वाली संरचनाओं को भूकंपरोधी बनाने हेतु प्रयुक्त किये जाने वाले बिल्डिंग कोड आईएस 1893, 432, 13920 के बारे में विस्तृत रूप से बताया कि इन बिल्डिंग कोड के अनुसार यदि संरचनायें बनाये जाते हैं तो हम भविष्य में आने वाले संभावित भूकंप के प्रभाव को कम किया जा सकता है। कार्यशाला में जिले के लगभग 75 प्रतिनिधियों ने अपनी सहभागिता की।

 

 

 

 

 

 

जिला स्तरीय स्वरोजगार एवं रोजगार दिवस कार्यक्रम का आयोजन

 

मण्डला 24 अगस्त 2023

नगरपालिका टाऊनहॉल में जिला स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम कार्यक्रम एवं रोजगार मेला का आयोजन किया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में जाम सांवली तह-सौसर एवं नगर छिन्दवाडा जिला-छिन्दवाड़ा में आयोजित था जिसका सीधा लाईव प्रसारण किया गया।

कार्यक्रम में जिले के बेरोजगार युवक/युवतियों को अपना स्वयं का रोजगार/उद्योग /सेवा इकाई स्थापित करने के लिए शासन द्वारा विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं से जिले के 3246 लाभांवित हितग्राहियों में से स्वरोजगार हेतु बैंकों के माध्यम से ऋण स्वीकृत एवं वितरण पत्रकों में से 56 हितग्राहियों को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से स्वीकृति पत्रक प्रदाय किये गये। जिसमें मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना, टंटया मामा अर्थिक कल्याण योजना, पीएमएफएमई योजना, संत रविदास स्वरोजगार योजना, डॉ० भीमराव अम्बेडकर आर्थिक कल्याण योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना, ग्रामीण आजिविका स्व-सहायता समूह, मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना, शहरी आजिविका स्व-सहायता समूह, एनयूएलएम स्वरोजगार एवं प्रधानमंत्री मुद्रा योजना अंतर्गत आवेदक/आवेदिकाओं को स्वीकृती/वितरण पत्रक एवं आरती राय को 15 लाख का चैक वितरित किया गया। 70 आवेदकों का पंजीयन कर 42 आवेदकों को प्रारंभिक चयन कर ऑफर लेटर प्रदान किये गये। इस अवसर पर विधायक मण्डला देवसिंह सैयाम, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, नगरपालिका उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष मण्डला संतोष सोनू भलावी, नरेश सिंधिया, ब्रजेश जसवानी, पार्षदगण उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

लोगों को ईवीएम की कार्यप्रणाली से अवगत करा रहा जागरूकता वाहन

 

मण्डला 24 अगस्त 2023

कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना के मार्गदर्शन में जिले की विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदाता जागरूकता प्रचार वाहन से मतदाताओं को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ग्राम मवई एवं देवगांव में मतदाताओं को ईवीएम के द्वारा मतदान करने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। जागरूकता वाहनों पर एलईडी वॉल के माध्यम से लघु फिल्मों का प्रदर्शन कर मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया के प्रति जागरूक कर मताधिकार के उपयोग के लिए प्रेरित किया।

 

 

 

 

 

 

स्कूटी मिलने से पढ़ाई की राह आसान: शिवानी

 

मण्डला 24 अगस्त 2023

                मुख्यमंत्री ई-स्कूटी योजना के तहत पुलिस लाईन मण्डला में आयोजित स्कूटी वितरण कार्यक्रम में जिलेभर के शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूलों में टॉपर रहे 164 विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की गई। स्कूटी वितरण कार्यक्रम में आई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिरदेनगर की छात्रा षिवानी महोविया स्कूटी पाकर बहुत खुष है। षिवानी ने कहा कि स्कूटी मिलने से मेरी पढ़ाई की राह आसान हुई है। अब मुझे कॉलेज आने-जाने में किसी तरह की कोई परेशानी नही होगी। पहले पापा मुझे छोड़ने के लिए आते थे और कई बार जब पापा को समय नही होता था तो मैं बस या ऑटो रिक्षा से कॉलेज जाया करती थी। लेकिन अब मुझे स्वयं की स्कूटी मिल गई है और इससे मैं खुद ही कॉलेज तथा अपनी कोचिंग आ जा सकूँगी। इस योजना का लाभ प्रदान करने के लिए मैं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को सहृदय से धन्यवाद देती हूँ।

 

 

 

 

 

 

 

 

ई-स्कूटी मिलने से बहुत खुष है – रिमझिम

 

मण्डला 24 अगस्त 2023

                मध्यप्रदेश शासन द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री ई-स्कूटी योजना के अतंर्गत शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा 12वीं के एक बालक व एक बालिका को सर्वाधिक अंक लाने पर ई-स्कूटी प्रदान की गई। इस योजना के सफल क्रियान्वयन से लोगों की बेटा और बेटी में फर्क करने की सोच में अंतर आया है, साथ ही अभिभावक अपनी बच्चों को पढ़ाने के लिए भी आगे आएंगे।

                रिमझिम वरकडे बताती है कि सीएम राईज स्कूल सागर में कक्षा 12वीं में 78.9 प्रतिषत अंक लाने पर मुख्यमंत्री ई-स्कूटी योजना का लाभ मिलने से मैं बहुत खुश हैं। रिमझिम के माता-पिता का कहना है कि प्रदेष सरकार द्वारा छात्र-छात्रों को सषक्त बनाने के लिए अनेक कल्याणकारी योजना संचालित की गई है। मुख्यमंत्री ई-स्कूटी योजना के तहत स्कूटी मिलने से रिमझिम की आगे की बढाई में मदद मिलेगी। साथ ही समय का सदुपयोग एवं घर परिवार के दायित्व में सहभागी बनेगी। उन्होंने बालक-बालिकाओं के लिए इस अद्वितीय योजना के संचालन के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

 

 

 

 

 

सेक्टर ऑफीसर्स की बैठक आज

 

मण्डला 24 अगस्त 2023

                विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारियों एवं द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के अंतर्गत विभिन्न कार्यों की समीक्षा के लिए 25 अगस्त 2023 को विधानसभावार सेक्टर ऑफीसर्स की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया है। यह बैठक जिला योजना भवन के सभाकक्ष में 25 अगस्त 2023 को तीन शिफ्टों में होगी, प्रथम शिफ्ट प्रातः 10:30 बजे से 12 बजे तक जिसमें सर्व सेक्टर ऑफीसर, पुलिस सेक्टर ऑफीसर (रिजर्व सहित) विधानसभा क्षेत्र-107 मंडला एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मंडला, नैनपुर शामिल होंगे। द्वितीय शिफ्ट दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक जिसमें सर्व सेक्टर ऑफीसर, पुलिस सेक्टर ऑफीसर (रिजर्व सहित) विधानसभा क्षेत्र-105 बिछिया एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बिछिया, मवई तथा घुघरी शामिल होंगे। तृतीय शिफ्ट शाम 3:30 बजे से 5 बजे तक जिसमें सर्व सेक्टर ऑफीसर, पुलिस सेक्टर ऑफीसर (रिजर्व सहित) विधानसभा क्षेत्र-106 निवास एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत निवास, नारायणगंज, बीजाडांडी एवं मोहगांव शामिल होंगे।

 

 

 

 

 

 

ऑनलाईन संदेह निवारण सत्र का आयोजन 1 को

 

मण्डला 24 अगस्त 2023

                प्रदेश के समस्त रिटर्निंग ऑफीसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफीसरों का ऑनलाईन संदेह निवारण सत्र का आयोजन 1 सितम्बर 2023 को किया जा रहा है। उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने सर्व रिटर्निंग ऑफीसर, सहायक रिटर्निंग ऑफीसर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-105 बिछिया, 106-निवास तथा 107 मंडला को ऑनलाईन संदेह निवारण सत्र में अनिवार्य रूप से जुड़कर प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं।

 

 

 

 

 

ऑनलाइन शिक्षा की प्रभावशीलता पर राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन

 

मण्डला 24 अगस्त 2023

                मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के प्रायोजन एवं शासकीय महाविद्यालय अंजनिया के आयोजन में राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन ऑनलाइन शिक्षा की प्रभावशीलता विषय पर किया गया। वेबीनार में प्रमुख वक्ता के रूप में पंजाब केन्द्रीय विश्वविद्यालय भटिंडा से डॉ. ब्रजेन्द्र कुमार एवं डॉ. जिसनु सार छपरा बेंगालझी महाविद्यालय नांदिया, पश्चिम बंगाल से उपस्थित हुए। कार्यक्रम में छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय कुलपति डॉ. लीला भलावी मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर संरक्षक डॉ. वी.के. चौरसिया ने कहा कि वर्तमान समय में दूरस्थ क्षेत्रों में विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन शिक्षा महती भूमिका निभाता है। कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रभारी प्राचार्य डॉ. नवीन कुमार हरदहा ने समस्त अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गोविंद सिंह दांगी एवं आभार प्रदर्शन डॉ. विजय मौर्य द्वारा किया गया।

 

 

 

 

 

घुघरी परियोजना: कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

 

मण्डला 24 अगस्त 2023

महिला एवं बाल विकास परियोजना घुघरी के अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्द्रों में कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों के लिए पात्र महिला अभ्यर्थियों से 1 सितम्बर 2023 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार आंगनवाड़ी केंद्र मदनपुर-2, ददरगांव-1, खुड़िया-1 एवं ईश्वरपुर-1 में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद के लिए पात्र महिला अभ्यर्थी के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसी प्रकार आंगनवाड़ी केन्द्र छिवलाटोला में मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद के लिए पात्र महिला अभ्यर्थी के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आंगनवाड़ी केन्द्र डोंगरमंडला-2 एवं मांगा-1 में सहायिका के रिक्त पद के लिए पात्र महिला अभ्यर्थी के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

उक्त पदों के लिए ग्राम की 18 वर्ष से 45 वर्ष की महिला अभ्यर्थी होनी चाहिए। ग्रामीण, नगरीय क्षेत्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए 8वी कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। आवेदिकाएं कार्यालयीन समय पर कार्यालय परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना घुघरी में कार्यालयीन समय में निर्धारित अवधि तक आवेदन जमा कर सकते हैं। जानकारी का विस्तृत अवलोकन ग्राम पंचायत, परियोजना कार्यालय, जनपद कार्यालय एवं तहसील कार्यालय में किया जा सकता है।

Related posts

जिला शिक्षा अधिकारी ने दिए शाला त्यागी बालिकाओं की जानकारी भेजने के निर्देश

Reva India News

मतदाता मैपिंग कार्य जारी

Reva India News

औसत वर्षा की जानकारी

Reva India News

Leave a Comment