Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 2 सितम्बर 2023

मोहगाँव में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 4 को

मंडला 2 सितम्बर 2023

सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोहगाँव में 4 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। रक्तदान शिविर के लिए सिविल सर्जन द्वारा बीएमओ मोहगांव को टीम प्रभारी नियुक्त करते हुए लेब टेक्नीशियन, नर्सिंग ऑफीसर, सहायक सहित अन्य अधिकारियों की नामजद ड्यूटी लगाई गई है।

 

 

आर्थिक सहायता स्वीकृत

मंडला 2 सितम्बर 2023

निवास तहसील अंतर्गत आकाशीय बिजली से मृत्यु होने पर अनुविभागीय अधिकारी न्यायालय से मृतक के निकटतम वारसान को आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आकाशीय बिजली की चपेट में सुनीता बाई ग्राम मुकासखुर्द निवासी की मृत्यु हुई थी। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व निवास द्वारा मृतक के निकटतम वारसान आवेदक हल्केराम को कुल 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

 

 

 

 

 

 

सखी निवास स्थापित करने प्रस्ताव आमंत्रित

मण्डला 2 सितम्बर 2023

भारत सरकार की मिशन शक्ति सामर्थ्य अंतर्गत कामकाजी महिलाओं को सुविधाजनक व सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने हेतु महिला वसति गृह (सखी निवास) योजना संचालित की जा रही है जिन शहरों/क्षेत्रों में रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध हैं, उन क्षेत्रों में कामकाजी महिलाओं के लिए भारत सरकार की योजना अंतर्गत सुविधाजनक व सुरक्षित आवास उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। महिला वसतिगृह (सखी निवास) के स्थान चयन हेतु जिले में कारखाना बाहुल्य स्थान, तकनीकी शिक्षा, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, निजी बैंक व महाविद्यालय अथवा अन्य ऐसे स्थान जहां पर कामकाजी महिलाओं की संख्या अधिक हो महिला वसतिगृह (सखी निवास) स्थापित किये जा सकते हैं।

महिला वसतिगृह (सखी निवास) की स्थापना संबंधी व्यय का भार भारत सरकार, राज्य सरकार द्वारा 60: 40 अनुपात में निर्वहन किया जायेगा। वसति गृह स्थापित करने के लिए शासकीय रिक्त भवन अथवा पूर्ण सुविधायुक्त किराये के भवन में की जा सकती है। भारत सरकार महिला एवं बाल विकास विभाग की ऑफिशियल साइट https://wcd.nic.in//act@2420 पर भी उपलब्ध है। अपना प्रस्ताव कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग जिला पंचायत परिसर मण्डला में डाक द्वारा या स्वयं उपस्थित होकर कार्यालयीन समय में जमा किये जा सकते हैं एवं अधिक जानकारी हेतु कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी मण्डला प्रथम तल जिला पंचायत परिसर मण्डला से संपर्क कर सकते हैं।

 

Related posts

जल संचय अभियान: बिछिया के सुरपन नदी एवं बीजाडांडी के गोदरी नाला में किया गया बोरी बंधान

Reva India News

वर्षा ऋतु में डेंगू बीमारी से बचाव हेतु जानकारी

Reva India News

पीएचई मंत्री श्रीमती उईके ने मिलेट रोड शो को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Reva India News

Leave a Comment