Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गृहमंत्री सहित देश और प्रदेश के शीघ्र नेतृत्व जनआर्शीवाद यात्रा में रहेंगे मौजूद…… 5 सितंबर को मण्डला से आरंभ होगी जनआर्शीवाद यात्रा…………………

मण्डलाः- भारतीय जनता पार्टी की निरंतर कार्यशैली ओर परंपरा है कि आम जनता के बीच पहुंचकर सीधे संवाद करना। जनआर्शीवाद यात्रा में हमेशा हमारे शीर्ष नेतृत्व जनता से रूबरू होते हैं, और उनका आर्शीवाद लेकर भारतीय जनता पार्टी के विजय रथ को आगे बढ़ाते हुए, देश और प्रदेश के चहुंमुखी विकास के महत्वपूर्ण निर्णय जिम्मेदारी के साथ लिये जाते हैं, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भीष्म द्विवेदी ने अवगत कराया कि मण्डला में आयोजित होने वाली जनआर्शीवाद यात्रा के शुभारंभ अवसर पर देश के सहकारिता एवं गृहमंत्री श्री अमित शाह मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव,केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, प्रदेश प्रभारी मुरलीधरराव, केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री श्री वीरेन्द्र खटीक, केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल, केंद्रीय राज्यमंत्री श्री फग्गनसिंह कलस्ते, केबिनेट मंत्री श्री भूपेन्द्र सिह, प्रदेश महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार, सांसद एवं यात्रा प्रभारी राव उदयप्रतापसिंह, जिले के प्रभारी मंत्री श्री बिसाहु लाल सिंह, सहित वरिष्ठ नेतृत्व एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। भाजपा जिला मीडिया सुधीर कसार ने बताया कि देश के गृहमंत्री माननीय अमित शाह का प्रातः 11 बजे मण्डला महाराजपुर स्थित हेलीपेड में आगमन होगा तत्पश्चात वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा में माल्यार्पण करेंगे तथा स्टेडियम ग्राउण्ड में आयोजित जनसभा में पहुंचकर जनता को संबोधित करेंगे तत्पश्चात जनआर्शीवाद यात्रा को हरी झंडी दिखायेंगे दोपहर 1 बजे गृहमंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम अनुसार प्रस्थान करेंगे।

Related posts

349 घरों में किया गया सर्वे भर्ती सभी मरीज अस्पताल से किए गए डिस्चार्ज

Reva India News

लोक सेवा केंद्र बिछिया पर 30 हजार रुपये का जुर्माना

Reva India News

राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

Leave a Comment