Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिलाविधानसभा 2023

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 18 नवंबर 2023

जिले में 6 लाख 49 हजार 886 लोगों ने किया मतदान

मंडला 18 नवंबर 2023

                विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए मंडला जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया है। जिले के कुल 7 लाख 90 हजार 998 मतदाताओं में से 6 लाख 49 हजार 886 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है, जिनमें 3 लाख 20 हजार 775 पुरूष एवं 3 लाख 29 हजार 97 महिलाएं तथा 14 अन्य मतदाता शामिल हैं। जिले का कुल मतदान प्रतिशत 82.16 है।

इस संबंध में जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिछिया विधानसभा में कुल 2 लाख 59 हजार 161 मतदाताओं में से 2 लाख 12 हजार 622 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है, जिनमें 1 लाख 4 हजार 796 पुरूष एवं 1 लाख 7 हजार 822 महिलाएं तथा 4 अन्य मतदाता शामिल हैं। बिछिया विधानसभा का कुल मतदान 82.04 प्रतिशत है। निवास विधानसभा में कुल 2 लाख 63 हजार 912 मतदाताओं में से 2 लाख 16 हजार 664 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है, जिनमें 1 लाख 6 हजार 506 पुरूष एवं 1 लाख 10 हजार 151 महिलाएं तथा 7 अन्य मतदाता शामिल हैं। निवास विधानसभा का कुल मतदान 82.10 प्रतिशत है। इसी प्रकार मंडला विधानसभा में कुल 2 लाख 67 हजार 925 मतदाताओं में से 2 लाख 20 हजार 600 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है, जिनमें 1 लाख 9 हजार 473 पुरूष एवं 1 लाख 11 हजार 124 महिलाएं तथा 3 अन्य मतदाता शामिल हैं। मंडला विधानसभा का कुल मतदान 82.34 प्रतिशत है।

 

 

 

 

 

 

झंडा दिवस 19 नवंबर से 25 तक

मंडला 18 नवम्बर 2023

                राष्ट्रीय साम्प्रदायिक सदभाव प्रतिष्ठान द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी झंडा दिवस 19 से 25 नवंबर 2023 तक आयोजित किया जाएगा। सप्ताह के उपांतिम दिवस 24 नवंबर 2023 को फ्लैग-डे मनाया जाएगा। देश के साम्प्रदायिक सद्भाव के लिए विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। इस दौरान जिला प्रशासन, स्कूल शिक्षा विभाग, गैर सरकारी संगठन तथा स्वायत संस्थाओं द्वारा सेमीनार, वित्तीय साक्षरता जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

 

 

जिले में कुल 82.16 प्रतिशत हुआ मतदान

 

विगत विधानसभा चुनाव से 3.94 प्रतिशत ज्यादा हुई वोटिंग

 

6 लाख 49 हजार 886 मतदाताओं ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग

 

मंडला 18 नवंबर 2023

                विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए मंडला जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 17 नवंबर को शांतिपूर्ण रूप से मतदान संपन्न हुआ है। तीनों विधानसभा के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए खासा उत्साह देखा गया। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के कुल 7 लाख 90 हजार 998 मतदाताओं में से 6 लाख 49 हजार 886 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है, जिनमें 3 लाख 20 हजार 775 पुरूष एवं 3 लाख 29 हजार 97 महिलाएं तथा 14 अन्य मतदाता शामिल हैं। इस प्रकार विधानसभा आम निर्वाचन-2023 में जिले का कुल मतदान प्रतिशत 82.16 रहा। विगत विधानभा चुनाव में कुल 78.22 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस वर्ष विगत चुनाव की तुलना में 3.94 प्रतिशत ज्यादा वोटिंग हुई है।

                इस संबंध में जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिछिया विधानसभा में कुल 2 लाख 59 हजार 161 मतदाताओं में से 2 लाख 12 हजार 622 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है, जिनमें 1 लाख 4 हजार 796 पुरूष एवं 1 लाख 7 हजार 822 महिलाएं तथा 4 अन्य मतदाता शामिल हैं। इस प्रकार बिछिया विधानसभा का कुल मतदान 82.04 प्रतिशत है। निवास विधानसभा में कुल 2 लाख 63 हजार 912 मतदाताओं में से 2 लाख 16 हजार 664 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है, जिनमें 1 लाख 6 हजार 506 पुरूष एवं 1 लाख 10 हजार 151 महिलाएं तथा 7 अन्य मतदाता शामिल हैं। इस प्रकार निवास विधानसभा का कुल मतदान 82.10 प्रतिशत है। मंडला विधानसभा में कुल 2 लाख 67 हजार 925 मतदाताओं में से 2 लाख 20 हजार 600 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है, जिनमें 1 लाख 9 हजार 473 पुरूष एवं 1 लाख 11 हजार 124 महिलाएं तथा 3 अन्य मतदाता शामिल हैं। इस प्रकार मंडला विधानसभा का कुल मतदान 82.34 प्रतिशत है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जताया आभार

 

                कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने ज़िले में बेहतर एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए जिले के सभी मतदाताओं को ज़िला प्रशासन की तरफ़ से शुभकामनाएं देते हुए आभार जताया है। उन्हांेने शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने में सहयोग करने वाले सभी प्रशासनिक और पुलिस अमले को बधाई दी है। कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने मतदाता जागरूकता गतिविधियां और निर्वाचन कार्यों में सकारात्मक सहयोग के लिए जिले के इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट, डिजीटल मीडिया के प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

किंगफिशर के छ: वर्ष पूर्ण पर ग्राहकों को मिली छूट

मण्डला। महाराजपुर पौंडी स्थित किंग फिशर के छ: वर्ष पूर्ण होने पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर निकाले गए थे 18 नवंबर 2017 को किंगफिशर का भव्य उद्घाटन किया गया था जिसको संचालित करते हुए छ: वर्ष पूर्ण होने पर संचालकों के द्वारा यहां पर विधि-विधान से पूजन अर्चन करते हुए ग्राहकों को 50 प्र्रतिशत की छूट दी गई। 18 नवंबर को जब ग्राहक किंग फिशर पहुंचे तो उन्हें स्वीविंग सहित खाने पीने और मूवी में 50 प्रतिशत की छूट मिली यहां पर देर रात तक ग्राहकों का मेला लगा रहा। किंग फिशर महाकौशल का जाना पहचाना वॉटर पार्क माना जाता है जहां पर वॉटर पार्क के अलावा सिनेमा हॉल, रेस्टॉरेन्ट, हॉटल, शादी लॉन, गेम जोन, पार्लर सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं।

 

 

 

 

 

यज्ञशाला निर्माण भूमिपूजन आज
मण्डला। 
श्री अष्ट लक्ष्मी महायज्ञ की यज्ञशाला निर्माण हेतु आज प्रात: 11 बजे भूमिपूजन किया जाएगा। यज्ञ के संयोजक नीलू महाराज ने बताया कि मेहर बाबा कुटी प्रागंण देवदरा मार्ग में आयोजित यज्ञ भूमिपूजन में संत शारदात्मानंद जी महाराज, रामदास जी महाराज, सच्चिदानंद जी महाराज सूर्य मंदिर नावघाट, योगी रामेश्वरम नाथ जी महाराज, सच्चिदानंद जी महाराज सहस्त्रधारा एवं प्रधान यजमान एवं अन्य यजमानों व भक्तों की उपस्थिति में आज भूमिपूजन होगा। यज्ञ के सहयोगी नीरज अग्रवाल की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित होगा। इस आयोजन में सभी धर्मप्रेमियों से पहुंचने अपील की गई है।

Related posts

खरीफ फसलों के उपार्जन हेतु जिला स्तरीय समिति का गठन

Reva India News

आईटीआई में प्रवेश की अंतिम तिथि 20 मई

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 5 नवम्बर 2022

Reva India News

Leave a Comment