Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 28 दिसम्बर 2023

 

विकसित भारत संकल्प यात्रा:

दिलाई गई भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ

मंडला 28 दिसम्बर 2023

                विकसित भारत संकल्प यात्रा 28 दिसंबर को बिछिया विकासखंड के ग्राम माझीपुर एवं कटंगामाल, बीजाडांडी में खापामाल एवं जमठार, मवई में परसाटोला एवं देवरीदादर, मोहगांव में झुरगीपोंड़ी एवं गिठार, नैनपुर में देल्हा एवं जमगांव, नारायणगंज में कूम्हा एवं पदमी पंचायत पहुंची जहां पर स्थानीय लोगों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न खेल तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों के जीवन में आए बदलाव से संबंधित अनुभव भी साझा किए गए। मंचासीन अतिथियों द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को हितलाभों का वितरण किया गया। साथ ही उपस्थितजनांे को भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणजनों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी, विभिन्न योजनाआंे के हितग्राही तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

आज इन पंचायतों में पहुँचेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा

 

विकसित भारत संकल्प यात्रा 29 दिसंबर को बिछिया विकासखंड के ग्राम खटोला एवं डीलवारा, बीजाडांडी में बेलखेड़ी एवं रमतिला, मवई में पिपरीमाल एवं घुटास, मोहगांव में मोहगांवमाल एवं गिठारमलपहरी, नैनपुर में ईश्वरपुर एवं रमपुरी तथा नारायणगंज में खैरी एवं देवरी पंचायत पहुंचेगी। विकसित भारत संकल्प यात्रा का समापन 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर होगा।

 

 

 

 

 

अभ्यर्थियों के व्यय लेखा की जांच के लिए तिथि निर्धारित

मंडला 28 दिसम्बर 2023

                विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के प्रत्येक अभ्यर्थियों के व्यय लेखा की जांच के लिए तिथियां निर्धारित की गई हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों के व्यय लेखा का 1 जनवरी तथा 3 जनवरी 2024 को प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक किया जाएगा। संबंधितों को स्वयं अथवा अधिकृत अभिकर्ता द्वारा व्यय लेखा लेकर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

मतदान दल की रवानगी 4 को

मंडला 28 दिसम्बर 2023

                पंचायतों के उप निर्वाचन (उत्तरार्द्ध) हेतु नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायतों में पंच, सरपंच एवं पार्षद के रिक्त पदों के लिए 5 जनवरी 2024 को मतदान कराया जाएगा। जिसके लिए जनपद पंचायत मंडला, जनपद पंचायत नारायणगंज तथा नगर परिषद बम्हनी बंजर से मतदान दलों की रवानगी 4 जनवरी 2024 को प्रातः 10 बजे होगी।

 

 

 

 

 

 

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना से रियायती ब्याज पर मिलेगा ऋण

मंडला 28 दिसम्बर 2023

                भारत सरकार द्वारा 17 सितम्बर 2023 से देश के शिल्पकार बढाई, सुनार, लोहार, राजमिस्त्री, नाई, मालाकार, धोबी, दर्जी, ताला बनाने वाले, अस्त्रकार, मूर्तिकार, पत्थर तराशने वाले, पत्थर तोड़ने वाले, मोची, जूता बनाने वाला कारीगर, नाव निर्माता, टोकरी ,चटाई, झाडू बनाने वाला गुड़िया और खिलौन निर्माता, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, फिशिंग नेट निर्माता, आदि कारीगरों के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना प्रारम्भ की गई है। इस योजना में 18 वर्ष से 50 वर्ष तक की आयु के कारीगर शामिल हो सकते हैं। योजनान्तर्गत पात्र हितग्राहियों को रियायती ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा जिसके के लिए ब्याज दर 5 प्रतिशत तय की गई है। प्रथम चरण में 1 लाख रूपए का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। उसके बाद योजना के द्वितीय चरण में 2 लाख रूपए तक का लोन लिया जा सकता है। सभी पात्र शिल्पी अपना पंजीयन नजदीकी कॉमन सर्विस सेन्टर (सीएससी) में जाकर करा सकते हैं। पंजीयन के लिए आधार कार्ड का मोबाईल नम्बर से लिंक होना आवश्यक है। योजना में पंजीयन के पश्चात प्रशिक्षण, टूलकिट तथा ऋण आदि का प्रक्रिया प्रारम्भ की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत आवेदन आमंत्रित

मंडला 28 दिसम्बर 2023

                मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजनान्तर्गत जिले में स्वरोजगार की संभावना एवं स्वयं का रोजगार स्थापित करने के उद्देश्य से मण्डला के लिए 28 हितग्राहियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बोर्ड द्वारा विभिन्न रोजगारन्मुखी व्यवसायों जैसे सिलाई, रेडीमेड गारमेंट, बेकरी, फूड प्रोसेसिंग, कम्प्यूटर हार्डवेयर रिपेयरिंग, प्लम्बर, दोना पत्तल, टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर, मरम्मत, ट्रेक्टर रिपेयरिंग, मोबाईल रिपेयरिंग, ढाबा रेस्टोरेन्ट, राईस मिल, फोटो कॉपी, कम्प्यूटर ऑनलाईन सर्विस, आटा चक्की, तेल मिल, टेन्ट हाउस, फर्नीचर निर्माण एवं रेपेरिंग, निर्माण कार्य से सबंधित आदि ट्रेडों में ऑनलाइन आवेदन पत्र भरकर स्वयं का व्यवसाय किये जाने हेतु आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए प्रबंधक, खादी ग्रामोद्योग जिला पंचायत मण्डला मोबाईल नम्बर 8959500194 एवं एस.एल. वरकडे मो. 9424361125 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Related posts

इंटरनेट सुरक्षा दिवस 2026 पर कार्यशाला सम्पन्न

Reva India News

कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए दिव्यांगजन 30 मई तक करें आवेदन

Reva India News

आज ABVP मंडला नगर इकाई की बैठक रखी गई।

Reva India News

Leave a Comment