Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भारतीय जागृति मिशन ने राष्ट्रपति के नाम सोपा ज्ञापन

मंडला हिट एंड रन के मामले पर जो नया कानून बनाया गया है उसे लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है ट्रांसपोर्ट कंपनी ड्राइवर ने देशव्यापी हड़ताल की सामाजिक संगठनों ने भी इस नए कानून का विरोध किया भारतीय जागृति मिशन ने जिला प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सोपा है और ज्ञापन में लिखा है

 

आपको सादर अवगत कराना चाहते हैं कि भारत सरकार द्वारा पारित नव “हिट एंड रन” कानून में पुनर्विचार की आवश्यकता है श्रीमान जी कोई भी ड्राइवर कभी भी जानबूझ कर एक्सीडेंट नहीं करता है और यदि अनजाने में ऐसा होता है तो फिर इस नए कानून से उसका परिवार समाप्त हो जाएगा क्योंकि कोई भी ड्राइवर करोड़पति नहीं होता है लोग नौकरी, व्यापार के अभाव और आर्थिक परेशानियों के चलते ड्राइवर की नौकरी करते हैं

ऐसी स्थिति में जब इतना हाई वोल्टेज कानून पारित किया जाएगा तो क्या कोई भी ड्राइवर की नौकरी करना पसन्द करेगा, अगर अंदाजा लगाया जाय तो एक ड्राइवर जीवन भर नौकरी करते हुए परिवार का पालन करने के साथ दस लाख बचत नहीं कर सकता है ऐसी परिस्थिति में ऐसा कानून उचित होगा ?

 

महोदय हम आशा करते हैं कि इस पर आप पुनर्विचार कर इस हिट एंड रन कानून को वापस लेकर ड्राइवर पेशे को सुरक्षित रखने में आप अपना अहम योगदान करें और इससे देश के होने वाले भीषण नुक्सान से देश को बचाने की कृपा करें ताकि भारतीय जागृति मिशन को भी देश व्यापी आन्दोलन के लिए बाध्य न होना

इस ज्ञापन को सौंपते समय भारतीय जागृति मिशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री राम गोपालसाहू के मार्गदर्शन पर जिला अध्यक्ष महिला संघ सोमवती धुर्वे ,श्रीमती नंदिता , धूप लाल धुर्वे, यशोमती मरावी, कल्याणी मार्को, सविता मरावी उपस्थित रहे

Related posts

बांस शिल्पकला पर उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारम्भ

Reva India News

’हर घर तिरंगा’ और ’हर घर स्वच्छता’ अभियान: मंडला के स्कूलों में दिखा उत्साह छात्राओं को दिलाई गई शपथ  

Reva India News

जिला टास्ट फोर्स की बैठक आज

Reva India News

Leave a Comment