Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मण्डला 25 फरवरी 2024

स्वीप गतिविधियों के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस 27 को

मण्डला 25 फरवरी 2024

            मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. भोपाल के मार्गदर्शन में 27 फरवरी को दोपहर 3 बजे से वीडियो कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है। अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधितों को स्वीप गतिविधियों के क्रियान्वयन से संबंधित जानकारी सहित एनआईसी में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

प्री-बिड मीटिंग आज

मण्डला 25 फरवरी 2024

            जिले के समस्त 9 लोक सेवा केन्द्र श्रेणी ए मण्डला, नैनपुर, बिछिया, श्रेणी बी निवास, बीजाडांडी, नारायणगंज, घुघरी, मोहगांव एवं मवई के नवीन टेंडर हेतु आर.एफ.पी. डॉक्यूमेंट www.mptenders.gov.in एवं www.mandla.nic.in में जारी की गई है। लोक सेवा केन्द्रों के ऑनलाईन टेंडर के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार टेण्डर से संबंधित क्वेरी प्राप्त करने की अंतिम 22 फरवरी 2024 तक निर्धारित थी। कार्यालयीन ई-मेल loksevaprabhandhan.mandla@gmail.com एवं अन्य माध्यम से भी टेंडर संबंधी कोई क्वेरी कार्यालय में प्राप्त नहीं हुई है। प्री-बिड मीटिंग कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मण्डला में 26 फरवरी 2024 को अपरान्ह 3 बजे से आयोजित है। लोक सेवा केन्द्र की निविदा से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी हेतु प्री-बिड मीटिंग में निर्धारित दिनांक एवं समय पर उपस्थित हो सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बुनकरों एवं शिल्पियों, स्व-सहायता समूहों, बुनकर सहकारी समितियों, मास्टर उद्यमियों के प्रशिक्षण हेतु आवेदन करने की आज अंतिम तिथि

मण्डला 25 फरवरी 2024

            हाथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्रों के लिए कौशल एवं तकनीकी विकास योजना 2021 अंतर्गत जिले के बुनकरों एवं शिल्पियों, स्व-सहायता समूहों, बुनकर सहकारी समितियों, मास्टर उद्यमियां बुनियादी हस्तशिल्प प्रशिक्षण के लिए 26 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।

Related posts

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने डॉ. मनदीप शर्मा को कुलपति नियुक्त किया नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर के होंगे कुलपति

Reva India News

14 सितंबर से स्वच्छता ही सेवा अंतर्गत स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता अभियान का शुभारंभ होगा जि.पं. सीईओ ने एक दिवसीय स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता कार्यशाला को संबोधित किया इस अभियान में स्वच्छता की भागीदारी, संपूर्ण स्वच्छता, सफाई मित्र एवं स्वच्छता शिविर के कार्यक्रम संपन्न होंगे

Reva India News

’सबके लिये शिक्षा विद्यालय’’ के अन्तर्गत रानी अवंती बाई विद्यालय चयनित

Reva India News

Leave a Comment