Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 3 मार्च 2024

आर्थिक सहायता स्वीकृत

मंडला 3 मार्च 2024

            संगीता ग्राम डुंगरिया रैयत निवासी की 3.1.2023 को सर्पदंश से मुत्यु हो जाने के कारण अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) निवास द्वारा मृतक के निकटतम वारसान के रूप में पति रूपसिंह को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

 

 

 

 

 

सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, अनुविभागीय अधिकारी (रा.), तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार की बैठक आज

मण्डला 3 मार्च 2024

            आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 हेतु संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 14-मण्डला (अजजा) में समाविष्ट मण्डला जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार की बैठक 4 मार्च 2024 को टी.एल. बैठक के पश्चात से जिला योजना भवन के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। संबंधितों को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

सेक्टर अधिकारियों की बैठक आज

मण्डला 3 मार्च 2024

            आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 हेतु संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 14-मंडला में समाविष्ट जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त सेक्टर अधिकारियों की बैठक 4 मार्च 2024 को शाम 4 बजे से जिला योजना भवन के सभाकक्ष में आयोजित होगी। बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

पशुपालन एवं डेयरी विभाग के द्वारा तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने शनिवार को ईव्हीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया

Reva India News

खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन के परिवहन में संलिप्त तीन वाहन जप्त

Reva India News

Leave a Comment