Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मण्डला 4 मार्च 2024

स्वीकृत आवासों को जल्द पूरा कराएं – डॉ. सिडाना

समय सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

मण्डला 4 मार्च 2024

समय सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान के तहत स्वीकृत किए गए सभी हितग्राहियों के आवास के निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूर्ण कराएं। संबंधित अधिकारी हितग्राहीवार समीक्षा करते हुए अप्रारंभ कार्यों को तत्काल प्रारंभ कराएं तथा प्रगतिरत कार्यों को बेहतर गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा कराएं। तकनीकि अमला हितग्राहियों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करें। जिला योजना भवन में संपन्न हुई बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री जनमन अभियान की समीक्षा के दौरान कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने निर्देशित किया कि जिन हितग्राहियों के आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान पंजीयन, जनधन खाता, ईकेवाईसी, आवास आदि के कार्य शेष हैं उन्हें जल्द पूरा कराएं। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि अनुकम्पा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों को मिशन मोड में निराकृत करें। कोटवारों के रिक्त पदों की पूर्ति जल्द करें। राहत राशि के वितरण में संवेदनशीलता दिखाएं। ओलावृष्टि से हुए नुकसान पर भी नियमानुसार राहत दिलाने की कार्यवाही करें। प्रकरणों का निर्धारित समयावधि में निराकरण सुनिश्चित करें। भूमि आवंटन के प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही करें। संबंधित विभाग भी इस संबंध में आवश्यक पहल करें। उपार्जन के लिए शतप्रतिशत किसानों का पंजीयन की कार्यवाही पूरी करें। उन्होंने न्यायालयीन प्रकरणों का समय पर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में टीएल प्रकरणों एवं सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों पर विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।

विभागीय जाँच समय सीमा में पूर्ण करें

 

बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जिन अधिकारियों के पास किसी भी प्रकार की जांच लंबित हैं वे एक सप्ताह में जांच की कार्यवाही पूर्ण कर अभिमत सहित प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। इसी प्रकार अधिकारी, कर्मचारियों की विभागीय जाँच के प्रकरणों को भी समय सीमा में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की जांच लंबित पाए जाने पर संबंधितों पर कार्यवाही की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

लम्बित प्रकरणों का आगामी एक सप्ताह में निराकरण सुनिश्चित करें – डॉ. सिडाना

कलेक्टर ने की राजस्व महाभियान की समीक्षा

मण्डला 4 मार्च 2024

राजस्व महाभियान की समीक्षा करते हुए कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी लम्बित प्रकरणों का आगामी एक सप्ताह में निराकरण सुनिश्चित करें। पूर्व से लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत करें। कलेक्टर ने सीमांकन, बंटवारा, नामांतरण, त्रुटिसुधार, अभिलेख दुरूस्तीकरण, नक्शा तरमीम आदि के प्रकरणों में तहसीलवार समीक्षा करते हुए प्रकरणों पर समय सीमा में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एसडीएम अपने स्तर से समीक्षा करते हुए प्रगति लाएं। सभी राजस्व अधिकारी आरसीएमएस पर दर्ज प्रकरणों पर फोकस करते हुए उनके निराकरण की कार्यवाही करें।

कलेक्टर ने कहा कि आगामी लोकसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, काटने तथा संशोधन आदि से संबंधित फॉर्मों को तत्काल ऑनलाईन करें। कोई भी फॉर्म 7 दिन से अधिक लंबित नहीं रहना चाहिए। डॉ. सिडाना ने कहा कि संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें कि मतदाता सूची में किसी भी मृत अथवा स्थाई रूप से पलायन कर चुके व्यक्ति का नाम शामिल न हो। इसी प्रकार किसी भी नाम की डबल एंट्री न हो। इस संबंध में उन्होंने सभी अधिकारियों से प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिला योजना भवन में संपन्न हुई इस बैठक में अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह, समस्त एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

 

 

 

 

लोकसभा निर्वाचन के संबंध में सेक्टर अधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों की बैठक संपन्न

 

मण्डला 4 मार्च 2024

                आगामी लोकसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त सेक्टर अधिकारियों तथा पुलिस सेक्टर अधिकारियों की बैठक जिला योजना भवन में आयोजित की गई जिसमें कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने मतदान केन्द्रों की मैपिंग तथा वल्नरेवल मतदान केन्द्रों के चिन्हांकन के संबंध में विस्तृत निर्देश दिए। दो चरणों में संपन्न हुई इस बैठक में पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा, संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

                कलेक्टर ने कहा कि नियुक्त सेक्टर अधिकारी तथा सेक्टर पुलिस अधिकारी बेहतर समन्वय से कार्य करें। संयुक्त रूप से आवंटित क्षेत्र का भ्रमण करें तथा विधानसभा निर्वाचन के अनुभवों के आधार पर वल्नरेवल केन्द्रों का चिन्हांकन करें। भ्रमण के दौरान ग्राम के कोटवार, जीआरएस, पंचायत सचिव सहित अन्य शासकीय कर्मचारियों का सहयोग प्राप्त करें। साथ ही स्थानीय लोगों से भी चर्चा करते हुए उन्हें नैतिक मतदान के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर ने कहा कि मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान उनमें चैकलिस्ट अनुसार 2 दरवाजे, रैम्प, महिला एवं पुरूष के लिए पृथक-पृथक शौचालय, बिजली, पंखा, पानी, व्हीलचेयर आदि की उपलब्धता की जांच करें। उन्होंने कहा कि रूट निर्धारण में पर्याप्त सावधानी रखें। भ्रमण के दौरान नो नेटवर्क जोन की जानकारी भी एकत्र करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने मतदान केन्द्रों तथा मतदान दलों के परिवहन के समय सुरक्षा के संबंध में बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

 

 

 

 

 

 

जिला स्तरीय लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड की बैठक संपन्न

 

मण्डला 4 मार्च 2024

                कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना की अध्यक्षता में जिला योजना भवन में जिला स्तरीय लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड की बैठक संपन्न हुई, जिसमें जिले के औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने कहा कि जिले के सभी औद्योगिक क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उद्योगपतियों से प्राप्त होने वाले फीडबैक पर गंभीरतापूर्वक कार्य करें। शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार करते हुए लोगों को नवीन उद्योग स्थापित करने के लिए प्रेरित करें।

                कलेक्टर ने महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं व्यापार को नवीन औद्योगिक क्षेत्र मोहनिया पटपरा के विकास के लिए विस्तृत योजना तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में जीएमडीआईसी नंदकिशोर वास्कले, एलडीएम सृजन कुमार, उद्योग संघ के पदाधिकारी, उद्योगपति एवं समिति के सदस्य सहित संबंधित उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

विद्युत कंपनी वृत्त मण्डला द्वारा मनाया गया लाईनमैन दिवस

 

मण्डला 4 मार्च 2024

                वृत्त कार्यालय मण्डला में लाईनमैन दिवस समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मण्डला वृत्त के लगभग 45 लाईन कर्मियों को प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया गया एवं लाईनमैनों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। यह कार्यक्रम कार्यपालन अभियंता शरद बिसेन संभाग मण्डला, कार्यपालन अभियंता संभाग बिछिया मयंक चौरसिया, कार्यपालन अभियंता (प्रवर्तन) संभाग मण्डला एन.के. शिव एवं सहायक अभियंताओं तथा कनिष्ठ अभियंताओं की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

 

 

 

 

 

लाईनमेनों का किया गया सम्मान

 

मण्डला 4 मार्च 2024

                टी.एल.एम. उपसंभाग म.प्र.पा.ट्रां.कं.लि. बालाघाट हेडक्वार्टर मंडला में लाईनमेन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर म.प्र.पा. ट्रां.कं.लि. की ओर से कार्यपालन अभियंता (परीक्षण) संभाग जबलपुर नरेन्द्र पटेल ने लाईनमेनों को तिलक लगाकर एवं श्रीफल प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। तत्पश्चात सभी लाईनमेन कर्मचारियों को सुरक्षापूर्वक कार्य करने हेतु शपथ ग्रहण करवाया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लाईनमेन के द्वारा अपने-अपने कार्यों के अनुभवों को साझा किया गया जिसकी कार्यपालन अभियंता द्वारा सराहना की गई। इस अवसर पर पंकज विश्वकर्मा (कनिष्ठ अभियंता) अ.उ.दा. (संधारण) संभाग सिवनी एवं के.एस. मरावी (परीक्षण पर्यवेक्षक) भी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत वीडियो अवलोकन दल गठित

 

मण्डला 4 मार्च 2024

                आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र मण्डला के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना द्वारा विधानसभावार वीडियो अवलोकन दल गठित किए गए हैं।

                जारी आदेश के अनुसार बिछिया विधानसभा के लिए गठित दल में पंचायत समन्वय अधिकारी महेश राम दीवान, सहायक ग्रेड 3 अब्दुल सकूर खान एवं सहायक ग्रेड 3 इन्द्रेश चौरसिया को शामिल किया गया है। निवास विधानसभा क्षेत्र के लिए गठित दल में पंचायत समन्वय अधिकारी दान सिंह धुर्वे, ब्लॉक समन्वय युवराज गजभिये एवं पंचायत समन्वय अधिकारी मनीराम झारिया को शामिल किया गया है। इसी प्रकार मंडला विधानसभा क्षेत्र के लिए गठित दल में पंचायत समन्वय अधिकारी हेमराज नन्दा, सहायक ग्रेड 3 जितेन्द्र चौरसिया एवं सहायक ग्रेड 3 दुर्गेश झारिया को शामिल किया गया है। गठित दल नोडल अधिकारी व्यय के मार्गदर्शन एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण की संरचना में दिये गये अनुदेशों के अनुसार कार्य करेगा तथा वीडियो निगरानी टीम द्वारा ली गई वीडियो का अवलोकन कर व्यय से संबंधित रिपोर्ट लेखाटीम व सहायक व्यय प्रेक्षक को उपलब्ध करायेगा।

 

 

 

 

 

पत्रकारिता का उद्देश्य समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करने और लोगों में जागरूकता लाना है : राष्ट्रीय संयोजक

 


मण्डला। सोमवार को राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद तहसील ईकाई घुघरी के द्वारा सम्मान समारोह का कार्यक्रम का आयोजन कार्ड संस्था परिसर हाल घुघरी में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नलिनकांत बाजपेयी राष्ट्रीय संयोजक राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद, शिव तिवारी समाज कल्याण प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष, देवशंकर अवस्थी प्रदेश अध्यक्ष, ठाकुर सुजीत सिंह संभागीय महासचिव, संभागीय उपाध्यक्ष हनुमान तिवारी, जिला अध्यक्ष नीरज अग्रवाल एवं समाज कल्याण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कैलाश डेहरिया उपस्थित रहे। सर्वप्रथम मां सरस्वती के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वालित किया गया। तहसील ईकाई अध्यक्ष दुर्गेश ठाकुर ने तहसील ईकाई का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा विस्तार से बताई। वहीं जिला अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि मण्डला जिला ईकाई जिले के 9 विकासखंडो के साथ ही सभी तहसीलों में गठित की जा चुकीं हैं। संगठन पत्रकारों के हितों में लंबे समय से काम कर रहा है। वहीं पत्रकारों ने मंचासीन अतिथियों का पुष्पहार एवं मोती की माला से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष देवशंकर अवस्थी ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की विशेष भूमिका है पत्रकार आलोचना के माध्यम से गलतियां सुधारने का अवसर प्रदान करते है। पत्रकार एक तरह से समाज को जागरूक करता है। समाज के लोगों को एक पत्रकार विभिन्न क्षेत्रों की जानकारियां देता है। वहीं राष्ट्रीय संयोजक नलिनकांत वाजपेयी ने अपने उद्वोधन में कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करने और लोगों में जागरूकता लाना है।

 

अगर लोग जागरूक होंगे तो सरकार जागृत होगी और सरकार जब जागरूक होगी तो लोगों के लिए भी बहुत कुछ अच्छा करेगी। उन्होने कहा कि शासन-प्रशासन के संज्ञान में समय-समय पर कमियों को उजागर करने संगठन परिषद हमेशा तत्पर रहता है। कमियों के साथ साथ अच्छाईयों की प्रशंसा भी जरूर करें। वहीं समाज कल्याण के प्रदेश अध्यक्ष शिव तिवारी ने संगठन की गतिविधियों से अवगत कराते हुए सामाजिक धार्मिक कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस अवसर पर संभागीय उपाध्यक्ष हनुमान तिवारी ने संगठन की विस्तृत जानकारी मंचासीन अतिथियों को दी और कहा कि राष्ट्रीय स्तर का यह संगठन भारत के 14 राज्यों में जा पहुंचा है। संगठन ने सामान्यता का अधिकार सभी सदस्यों को दिया गया है। उन्होंने तहसील ईकाईयों के द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना की। वहीं जिला पंचायत सदस्य गीता मरावी ने कहा कि घुघरी पहली बार पत्रकार संगठन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जा रहा है। उनकी जानकारी में यह पहला कार्यक्रम है उन्होंने स्थानीय पत्रकारों की सराहना की और उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे पत्रकारों के साथ हैं।

 

कार्यक्रम के अंत में जिला इकाई द्वारा मुख्य अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। इसी के साथ समाजसेवा के क्षेत्र में काम करने वाले एवं पत्रकार एवं समाजसेवी व अधिकारी कर्मचारियों का स्मृति चिन्ह से सम्मान किया। इस दौरान कार्ड संस्था के केन्द्र प्रबंधक कृष्ण मिश्रा, मुकेश सैयाम, राकेश झारिया, पुष्पेन्द्र तिवारी, जाकिर भाईजान, राजा शुक्ला, डॉ. मोहित साहू, दीपक कछवाहा, हसीब खान, अमर सिंह परते, आकाश चक्रवर्ती, इन्द्रमेन मार्को, चिरौजी लाल बसल, श्रीमति मीरा बसल, जगत सिंह मरकाम, कमल मरावी, शशांक मिश्रा, जीएल अपैल, बालकृष्ण चौरसिया, अभय चौरसिया, शिवानी चौरसिया, हीरा सिंह उईके, सुदामा धुर्वे, अनमोल अग्रवाल, रंजीत मारूवंश, उदयपुरू गोस्वामी, इंद्रमेन मार्को, उमाशंकर सिंधिया, आकाश रघुवंशी, दीपक रजक, जाकिर खान, रामभजन अग्रवाल, गणेश परस्ते, दुर्गाप्रसाद धूमकेती, संत लाल धुर्वे, घंसराम तेकाम, प्रहलाद सिंह, बुधसिंह मरकाम, मनीराम मरावी, कल्याण सिंह कुलस्ते, ब्रज पुषाम, ओम झारिया, कमलेश, खिनेश्वर प्रसाद, कमलेश द्विवेदी, डीडी दुबे, अमित श्रीवास्तव पूरन साहू, अमर सिंह, आदित्य चक्रवर्ती, आदर्श ठाकुर, सुनील ठाकुर, आदित्य ठाकुर, उमा यादव, आरती राजपूत, गीता साहू, सीता परतेती, शीतल वैष्णव, अंजना राजपूत, आशोक मिश्रा, हर्ष तिवारी, राजेश सार्थी, दिवेश तिवारी, साकिर खान अरविंद परस्ते सहित अनेक पत्रकार व समाजसेवी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का संचालन अखिलेश उपाध्याय ने किया तो वहीं आभार प्रदर्शन तहसील उपाध्यक्ष नंदकिशोर पांडे ने किया। वहीं कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सैनानी के परिजनों का सम्मान किया गया। वहीं घुघरी के वरिष्ठ पत्रकार स्व. नारायण प्रसाद तिवारी के पुत्र पुष्पेन्द्र तिवारी का सम्मान किया गया।

Related posts

सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों पर फोकस करें – कलेक्टर

Reva India News

मलेरिया व डेंगू, चिकुनगुनिया से बचाव के लिए रखें सावधानियाँ

Reva India News

टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना से हितग्राहियों को लाभान्वित करने 399 इकाई का लक्ष्य मिला

Reva India News

Leave a Comment