Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

केन्द्रों में मतदान दलों का आत्मीय स्वागत

मंडला 18 अप्रैल 2024

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के तहत 19 अप्रैल को मतदान केन्द्रों में प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान किया जाएगा। इसके लिए मतदान दल निर्वाचन सामग्री लेकर गुरूवार की सुबह शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज से निर्धारित वाहनों से अपने मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हुए। जहां पर मतदान केन्द्रों में मतदान दलों का आत्मीय स्वागत किया गया है। मतदानकर्मियों का स्वागत फूलमाला से किया गया। अनेक स्थानों पर पारंपरिक नृत्य, ढोल-बाजों के साथ स्वागत किया गया। इससे मतदानकर्मियों के चेहरे खिल उठे। मतदान दलों के आवास के लिए केन्द्रों में बेहतर व्यवस्था बनाई गई है। मतदान दलों के लिए पेयजल, भोजन, बाल्टी, मग, टूथपेस्ट, साबुन, हेंकी, हेंडवॉश, तेल, कंघी, टॉर्च आदि की व्यवस्था की गई है।

Related posts

कलेक्टर के निरीक्षण में अनियमितता पाये जाने पर नैनपुर सीईओ एवं प्रभारी तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस

Reva India News

31 जुलाई तक निजी नलकूप खनन प्रतिबंधित

Reva India News

खनिज विभाग द्वारा अर्थदण्ड प्रस्तावित

Reva India News

Leave a Comment