Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

खनिज विभाग द्वारा अर्थदण्ड प्रस्तावित

मंडला 9 फरवरी 2022

ग्राम अतरिया तहसील नैनपुर में मुरूम के अवैध उत्खनन की शिकायत प्राप्त होने पर तहसीलदार नैनपुर एवं सहायक खनि अधिकारी द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया। ग्राम अतरिया तहसील नैनपुर के शासकीय बड़े झाड़ के जंगल के अंश भाग, ख0क्र. 364 शासकीय नाला रकवा 2.57 हे0 क्षेत्र का आंशिक भाग एवं निजी भूमि ख०क्र0 373/2 रकवा 0.53 हे0 क्षेत्र का अंश भाग में कुल 16378 घ0मी0 का अवैध उत्खनन अर्जुन नरवरे पिता शिवचरण नरवरे निवासी वार्ड नम्बर-14 नैनपुर जिला मण्डला द्वारा किया जाकर ग्राम उमरिया तहसील नैनपुर स्थित भूमि में पुराव किया जाना पाया गया। संबंधित के विरूद्ध म0प्र0 गौण खनिज नियम 1996 के नियम 53(1) (क) के अन्तर्गत रायल्टी का 30 गुना रूपये 24567000/- (दो करोड पैतालीस लाख सड़सट हजार रूपये) अर्थदण्ड प्रस्तावित किया गया है।

ग्राम अतरिया तहसील नैनपुर के ख0क0 254 रकवा 0.51 हे0 क्षेत्र से 91 घ0मी0 मुरूम का अवैध परिवहन किया पाये जाने पर संबंधित अवैध परिवहन कर्ता विनय ठाकर पिता चौखे लाल ठाकर निवासी ग्राम अतरिया तहसील नैनपुर जिला मण्डला के विरूद्ध म0प्र0 गौण खनिज नियम 1996 के नियम 53(1) (क) के अन्तर्गत रायल्टी का 30 गुना रूपये 138000/- (एक लाख अडतीस हजार रूपये) अर्थदण्ड प्रस्तावित किया गया है।

Related posts

गोंडवाना गुरुदेव का आगमन 3 को

Reva India News

कलेक्टर की संवेदनशीलता: बेसहारा माँ की सुनी पुकार रेडक्रॉस से मिली बेटियों की शिक्षा के लिए मदद

Reva India News

जिला पंचायत सीईओ ने किया जनपद पंचायत बीजाडांडी का भ्रमण

Reva India News

Leave a Comment