Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निर्वाचन सामग्री लेकर मतदान दल रवाना

मंडला 18 अप्रैल 2024

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के तहत मतदान दलों को शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय से निर्वाचन सामग्री का वितरण कर उन्हें वाहनों द्वारा मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने सामग्री वितरण स्थल पर उपस्थित रहते हुए व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

शासकीय पॉलीटेक्निक परिसर में सबसे पहले मूल आदेशों का वितरण किया गया जिसके लिए प्रति विधानसभा 16-16 काउंटर बनाए गए थे। इसके पश्चात ईव्हीएम सहित अन्य सामग्री का वितरण किया गया जिसके लिए कुल 47 काउंटर बनाए गए। इससे पूर्व संबंधित रिटर्निंग अधिकारी तथा अभ्यर्थी या उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्ट्राँग रूम खोलने की कार्यवाही की गई।

संकेतकों से मिली सहायता

 

सामग्री वितरण स्थल पर मतदान दलों के सदस्यों की सुविधा के लिए पर्याप्त मात्रा में स्पष्ट संकेतक लगाए गए थे। इन संकेतकों में सामग्री वितरण से संबंधित सभी जानकारियाँ अंकित की गई थी। साथ ही परिसर का नक्शा सहित आवश्यक जानकारी तथा विधानसभावार मतदान केन्द्रों की दूरियां भी प्रदर्शित की गई थी जो मतदान दल के सदस्यों के लिए सहयोगी बने हैं। बिछिया विधानसभा के संकेतकों में हरे रंग, निवास में लाल रंग तथा मंडला के संकेतकों में नीले रंग का उपयोग किया गया था। साथ ही हेल्पडेस्क के माध्यम से भी मतदानकर्मियों को सहयोग प्रदान किया गया।

मतदानकर्मियों के लिए किए गए इंतजाम

 

सामग्री वितरण स्थल में मतदान दलों के सभी सदस्यों के लिए सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए गए। एक दिन पूर्व मंडला पहुंचे मतदानकर्मियों के लिए छात्रावासों में रूकने और भोजन की व्यवस्था की गई थी। वहीं 18 अप्रैल को पॉलीटेक्निक कॉलेज में मतदान दलों के लिए पानी, चाय, नास्ता एवं भोजन की समुचित व्यवस्था की गई थी। साथ ही अस्थायी अस्पताल के रूप में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थी। इसके अलावा मतदान केन्द्रों में भी समुचित इंतजाम किए गए हैं।

Related posts

निर्वाचन क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था हेतु तहसीलदार नैनपुर नियुक्त

Reva India News

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय मण्डला में रक्तदान शिविर कार्यक्रम सम्पन्न  

Reva India News

निर्माण कार्य पूर्ण न करने या राशि वापिस न करने पर संपत्ति कुर्की की कार्यवाही की जाएगी

Reva India News

Leave a Comment