Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत की जा रही खाद्य पदार्थों की जांच

मंडला 24 अप्रैल 2024

ग्रीष्मकालीन ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए मिलावट से मुक्ति अभियान के अन्तर्गत जिला प्रशासन के मार्गदर्शन मे खाद्य सुरक्षा प्रशासन मंडला के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा खाद्य पदार्थाे में मिलावट की रोकथाम हेतु विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया जा रहा हैं। ग्रीष्म ऋतु में विक्रय किए जाने वाले खाद्य पदार्थों जैसे दूध, दही, पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर, कोल्डड्रिंक्स, फ्रूट जूस, आइसक्रीम पर विशेष निगरानी रखी जा रही है एवं नमूने लेकर जांच के द्वारा खाद्य बर्फ के गंदगी में विक्रय करने की शिकायत प्राप्त होने पर बर्फ लिए भेजे जा रहे है। विभाग फैक्टरियों का निरीक्षण कर बर्फ के नमूने लेकर जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया हैं एवं खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के निर्देशों का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया है।

Related posts

3 अगस्त को आयोजित होगी जेईई एवं नीट सुपर 100 चयन परीक्षा

Reva India News

माँ नर्मदा के पावन तट पर रंगपंचमी का भव्य आयोजन मंत्री श्रीमती संपतिया उइके हुई शामिल

Reva India News

सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने गौराछापर आदिवासी कन्या परिसर निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment