Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नदियों के संरक्षण को जन अभियान बनाएँ – संभाग आयुक्त

मंडला 13 जून 2024

मंडला प्रवास के दौरान संभाग आयुक्त अभय वर्मा ने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिला मुख्यालय के रपटाघाट में जन सहयोग से किए जा रहे सफाई कार्य का अवलोकन करते हुए नदियों के संरक्षण को जन अभियान बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान मंडला जिले में सराहनीय कार्य हो रहे हैं। अभियान में स्थानीय लोग भी उत्साहपूर्वक सहभागिता कर रहे हैं, जो अच्छी बात है। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा, पार्षदगण, भीष्म द्विवेदी,  कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना, सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह, मुख्य नगरपालिका अधिकारी गजानंद नाफड़े सहित संबंधित उपस्थित रहे।

श्री वर्मा ने कहा कि नर्मदा सहित सभी नदियों को संरक्षित किया जाना समय की मांग है। इस दिशा में जो कार्य प्रारंभ किए गए हैं उन्हें आगे भी जारी रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को प्रेरित करें कि वे नर्मदा जी में किसी भी प्रकार के अपशिष्ट प्रवाहित नहीं करें। संभाग आयुक्त ने उपस्थित लोगों से कम से कम एक पौधा रोपित करते हुए उसकी देखभाल करने का आव्हान किया। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगर क्षेत्र में किए गए कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।=

 

Related posts

कलेक्टर की दूरदर्शिता से साकार हुआ महा युवा संगम रोजगार मेला एक मंच-हजारों सपने-जिले के युवाओं को मिला रोजगार का सुनहरा अवसर

Reva India News

नहीं मिल रही कोई सरकारी मदद,राशन की समस्या से जूझ रहे लोग लॉक डाउन में हुआ हाल बेहाल

Reva India News

माँ के बाद आँगनबाड़ी ही बच्चों की प्रथम पाठशाला है – मंत्री श्रीमती उइके सिंहवाहिनी वार्ड में नवीन आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण

Reva India News

Leave a Comment