Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एकीकृत हाईस्कूल बिंझिया में मनाया गया प्रवेशोत्सव

मंडला 18 जून 2024

एकीकृत हाईस्कूल बिंझिया में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। मुख्य अतिथियों द्वारा माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कक्षा 1 से 10 तक के विद्यार्थियों को तिलक लगाकर तथा माला पहनकर स्वागत किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों को पुस्तक का वितरण किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच बिंझिया इंदिरा मरावी तथा उप सरपंच देवेंद्र कछवाहा सहित संबंधित उपस्थित रहे।

सरपंच द्वारा विद्यार्थियों को नियमित रूप से शाला आने तथा अपने माता-पिता एवं गुरुजनों का सम्मान करने हेतु प्रेरित किया गया। उप सरपंच ने छात्रों को अच्छे भविष्य के लिए मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम के अंत में चॉकलेट वितरित करते हुए विशेष भोज का आयोजन भी किया गया।

Related posts

आवासीय विद्यालय तथा अन्य स्त्रोतों का किया गया क्लोरिनेशन

Reva India News

हाकागैंग द्वारा आवारा मवेशियों को कांजीहाऊस में किया गया बंद  

Reva India News

7 दिवसीय विशेष नेतृत्व शिविर प्रारंभ

Reva India News

Leave a Comment