Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बेटियों का शिक्षित होना समाज के लिए आवश्यक – डॉ. कुशराम रानी अवंती बाई स्कूल में मनाया गया प्रवेशोत्सव

मंडला 18 जून 2024

म.प्र. राज्य शासन की मंशा के अनुसार शासकीय रानी अवंती बाई कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय मण्डला में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. संजय कुशराम शामिल हुए। उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बेटियों का शिक्षित होना समाज के लिए आवश्यक है। विद्यार्थियांे को प्रतिदिन स्कूल आना जरूरी है जिससे वे पूरे पाठ्यक्रम को आसानी से समझ सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि आपको आगे बढ़ना है तो गुलामी की मानसिकता से ऊपर उठना होगा। भारत का भविष्य बहुत उज्जवल है यहां इन्फ्रास्ट्रक्चर औद्योगीकरण चिकित्सा, शिक्षा अन्तर्राष्ट्रीय कम्पनियों में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। भारत में विश्वस्तरीय काम बहुत तेजी से हो रहे हैं। रेल्वे का विस्तारीकरण से लेकर हवाई अड्डों तक विस्तार स्पेस रिसर्च तक में काम की अनंत संभावनाएं हैं। जरूरत है बस आपके दृढ़निश्चय की। शिक्षा ही ऐसा माध्यम है जिससे दुनिया को बदला जा सकता है, साथ ही उन्होनें ने छात्राओं को सायबर क्राइम एवं आधुनिक तकनीक में मोबाईल का उपयोग बहुत सजग होकर करने की सीख दी। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य जयलक्ष्मी सोनी, एस.एम.डी.सी की सक्रिय सदस्य, पूर्व पार्षद, शिखा श्रीवास्तव सहित विद्यालय के अध्यापक एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

Related posts

25 मई 2021 की दोपहर 1 बजे तक कर सकते हैं ई-टेंडर ऑफर सबमिट

Reva India News

कलेक्टर को लगाया गया सशस्त्र सेना झंडा दिवस बैज वीर सैनिकों के सम्मान का संदेश

Reva India News

उपचार की व्यवस्था देखने जिला चिकित्सालय पहुँचे प्रभारी कलेक्टर

Reva India News

Leave a Comment