Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग प्रदर्शन कार्यक्रम 21 को

मण्डला 19 जून 2024

कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने 21 जून 2024 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग प्रदर्शन कार्यक्रम, योग सेमिनार एवं योग कार्यशालाओं का आयोजन वृहद पैमाने पर किए जाने के निर्देश दिए हैं। योग प्रदर्शन का यह कार्यक्रम संपूर्ण प्रदेश में एक ही समय पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए राज्य शासन द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। योग एक शारीरिक एवं आत्मिक क्रिया है, जिसका धर्म अथवा पंथ से कोई संबंध नहीं है। यह सामूहिक योग प्रदर्शन पूर्णतः स्वेच्छिक है, किन्तु प्रदेश की शासकीय, अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं एवं शासकीय संस्थाओं में इसे आवश्यक रूप से आयोजित किया जाए।

Related posts

29 सहकारी संस्थाओं को सहायक रजिस्ट्रार कार्यालय द्वारा नोटिस जारी  

Reva India News

वैश्विक आयोडीन अल्पता विकार नियत्रंण दिवस का हुआ शुभारंभ 21 से 30 अक्टूबर तक मनाया जाएगा

Reva India News

‘‘अमृत महोत्सव’’ के अंतगत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

Reva India News

Leave a Comment