मंडला 24 अप्रैल 2025
कार्यालय सहायक रजिस्ट्रार सहकारी संस्थाएं मंडला से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में पूर्व में संचालित 29 सहकारी संस्थाओं को प्रथम दृष्टया अकार्यशील तथा निष्क्रीय मानकर परीसमापन में लाने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। इन संस्थाओं द्वारा गठन के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य नहीं किया जा रहा है, इसके साथ ही संचालक मंडल ने संस्था का निर्वाचन समयावधि में नहीं कराया। संस्थाओं द्वारा सहकारी अधिनियम, नियम तथा पंजीकृत उपविधि का पालन भी नहीं किया जा रहा है। संस्थाओं के संचालक मंडल द्वारा संस्था के कार्य संचालन में रूचि नहीं ली जा रही है। उक्तानुसार सहायक रजिस्ट्रार सहकारी संस्थाएं मंडला द्वारा ईंट खपरा निर्माण सहकारी समिति मर्या. भुआबिछिया, नवशक्ति गृह उद्योग सहकारी समिति मर्या. बिछिया, प्रभा महालक्ष्मी गृह उद्योग सहकारी समिति मर्या. नैनपुर, विजन सहयोग साख सहकारी समिति मर्या. नैनपुर, साई गोड खनिज उत्खनन सहकारी समिति मर्या. घुटास, बड़ी माई गोड खनिज सहकारी समिति मर्या. पिपरी रैयत, प्रगति यातायात सहकारी समिति मर्या. लफरा, प्राथमिक पर्यटन विकास सहकारी समिति मर्या. नैनपुर, प्राथमिक तनु दीनदयाल अन्तयोदय बहु. सह.स. अमझर, प्राथ. शिवरी दीनदयाल अन्तयोदय बहु. सह.स. भरखी, नर्मदा बीज उ.सह.स. मर्या. घुटास, दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति मर्या. बकोरी, आदिवासी नवनन्दन मछुआ सहकारी समिति मर्या. भालीवाड़ा, प्राथमिक ओमसाई मछुआ सहकारी समिति मर्या. चीचगांव, कर्म मछुआ सहकारी समिति मर्या. बरगंवा, रबदाघाट मछुआ सहकारी समिति मर्या. मोहगांव, सड़क घाट मछुआ सहकारी समिति मर्या. मूलडोगरी, सरस्वती मछुआ सहकारी समिति मर्या. सिकोसी भानपुर, संजीवन साख सहकारी समिति मर्या. मदनपुर, कृषि अनाज क्रय विक्रय सहकारी समिति मर्या. बधरौड़ी, महिला रेशम सहकारी समिति मर्या. रैगांव, उजास महिला बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्या. निवास, महाकौशल बीज उ. सहकारी समिति मर्या. पड़रिया, बैगा बाबा बीज उ. सहकारी समिति मर्या. इटका, जय माता दी बीज उ. सहकारी समिति मर्या. गोंझी, किसान बीज उ. सहकारी समिति मर्या. पिंडरई, गंगा मौजी बीजउ. सहकारी समिति मर्या. पौंड़ी, मां रेवा ई-रिक्शा परिवहन सहकारी समिति मर्या. नैनपुर तथा दुग्ध उ. सहकारी समिति मर्या. चिरईपानी को नोटिस जारी कर 10 दिवस के भीतर जवाब मांगा गया है।
