Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने पिलाई बच्चों को दो बूंद जिंदगी की 25 तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

मंडला 23 जून 2024

रपटाघाट में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर जिले में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. सिडाना ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित नही रहना चाहिए। जो बच्चे किसी कारणवश केन्द्र तक नहीं जा पा रहे हैं उन्हें घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाए। कलेक्टर ने बच्चों के अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे आगे आकर अपने बच्चों को दो बूंद जिंदगी की अवश्य पिलाएं। पल्सपोलियो अभियान 23 जून से 25 जून 2024 तक चलेगा जिसमें 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाई जाएगी।

Related posts

सुप्रसिद्ध चित्रकार सैयद हैदर रज़ा की पुण्य तिथि आज कब्रिस्तान पहुंचकर कला प्रेमी देंगे पुष्पांजलि

Reva India News

आज मांझीपुर और लाटो से होगी ई-जनसुनवाई

Reva India News

कलेक्टर ने किया पीएम जनमन आवास का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment