Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नवीन आईटीआई में प्रवेश प्रारंभ

मंडला 2 जुलाई 2024

प्राचार्य शास.आदि. औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था मंडला ने बताया कि जिले में 5 नवीन आईटीआई, विकासखंड बीजाडाडी, नारायणगंज, मोहगांव, घुघरी एवं मवई में प्रारंभ हो रही हैं। इन आई.टी.आई. में 1 जुलाई 2024 से प्रवेश प्रारंभ हो चुके है। शासकीय आई.टी.आई. मंडला में संचालित विभिन्न व्यवसायों के साथ-साथ 1 नवीन व्यवसाय फूड प्रोडक्शन जनरल प्रारंभ किया जा रहा है जिसमें भी 1 जुलाई 2024 से प्रवेश प्रारंभ हैं। शासकीय आई.टी.आई. मवई में डी.एस.टी. के अन्तर्गत व्यवसाय व्यूविंग टेक्नीशियन फॉर सिल्क एंड वूलन फेब्रीक्स विशेषकर बैगा जनजाति वर्ग की महिलाओं के लिए प्रारंभ किया जा रहा है। प्रवेश हेतु जिन आवेदकों ने पंजीयन नहीं कराया है उनके लिए पोर्टल पुनः 11 जुलाई 2024 से 17 जुलाई 2024 तक पंजियन हेतु खोला जायेगा। अधिक से अधिक आवेदक अपने निवास स्थान के पास स्थित इन 5 नवीन आईटीआई में से किसी भी आईटीआई में प्रवेश लेकर तकनीकी के क्षेत्र में अपना भविष्य उज्जवल बना सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आवेदक विभाग के डीएसडी पोर्टल पर अथवा कार्यालयीन कार्य दिवस में शासकीय आई0टी0आई0 मंडला में स्थापित हेल्पडेस्क से स्वयं उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related posts

विभागीय योजनाओं का ब्लॉक स्तर पर जागरूकता शिविर

Reva India News

लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए शिविर 1 से 10 अगस्त तक लगेंगे

Reva India News

एएनएमटीएसटी प्रवेश परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 29 मई

Reva India News

Leave a Comment