Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कॉनक्लेव के संबंध में उद्यमियों की बैठक संपन्न

मंडला 8 जुलाई 2024

आगामी 20 जुलाई को जबलपुर के नेताजी सुभाषचंन्द्र बोस कल्चरल एण्ड रिसर्च सेंटर मंे रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जिला योजना भवन में जिले के उद्यमियों की बैठक आयोजित की गई जिसमें कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने सभी को रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए उन्हें कॉनक्लेव में सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। कलेक्टर ने कहा कि जबलपुर में होने वाला यह कॉनक्लेव क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। जिले के उद्योगपति अपना पंजीयन कराते हुए आयोजन में सहभागिता करें।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कृषि, उद्यानिकी, मिनरल्स, रक्षा, एरोस्पेस, टूरिज्म आदि के क्षेत्र में बहुत संभावनाएं हैं। कलेक्टर ने जिले के औद्योगिक क्षेत्र मनेरी तथा मोहनिया पटपरा में उद्योगों की संभावनाओं तथा जमीन की उपलब्धता और आवंटन के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी। बैठक में उद्योगपतियों को पंजीयन की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया। बैठक में जिला उद्योग एवं व्यापार अधिकारी एनके वास्कले, उपसंचालक कृषि मधु अली, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक सुजय कुमार सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गड़करी करेंगे दो दिवसीय सेमिनार का शुभारंभ

Reva India News

नन्ही ऋषिका की धड़कनों को मिला नया जीवन सरकारी संवेदनशीलता और आरबीएसके की तत्परता से 1 वर्षीय बच्ची का मुंबई में सफल हृदय ऑपरेशन

Reva India News

मण्डला 17 नवम्बर 2021 मुख्य रेवा इंडिया न्यूज़

Reva India News

Leave a Comment