Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

15 सालों में नहीं बन पाया बच्चों का स्कूल भवन समाजसेवी नरेंद्र शाह पुशाम। ऊर्फ (नंदू)

समाजसेवी सूरज मसराम एवम समस्त ग्रामवासी ने सौंपा ज्ञापन

मंडला मामला बाहुल्य आदिवासी मंडला जिले के विकासखंड बिछिया की ग्राम पंचायत धुतका का है जहां 15 साल बीत जाने के बाद भी संबंधित विभाग बच्चों को शिक्षा के लिए विद्यार्थियों की बैठने की व्यवस्था नहीं करवा पाया लगातार ग्रामीण नौवीं दसवीं कक्षा के विद्यार्थी के लिए भवन की मांग कर रहा है मगर आज दिनांक तक विद्यार्थियों की यह मांग संबंधित विभाग धरातल पर नहीं उतर पाया जिसको लेकर आज धुतका से समाजसेवी नरेंद्र शाह पुशाम। ऊर्फ (नंदू)

समाजसेवी

सूरज मसराम एवम समस्त ग्रामवासी ने जिला प्रशासन के संबंधित विभाग को ज्ञापन सोपा लिखा गया कि

श्रीमान सहा. आयुक्त महोदय जी, आदिम जाति कल्याण मंडला (म.प्र.)

 

ग्राम धुतका वि.ख. बिछिया में हाईस्कूल बिलिंग निर्माण कार्य हेतु।

 

 

निवेदन है कि ग्राम धुतका में हाईस्कूल कक्षा 09वी 10 वीं का संचालन वर्ष 01. 07.2009 किया गया है। शाला में प्रवेश छात्र, छात्राओं की दर्ज संख्या वर्तमान 86 है, तथा छात्रों की बैठने की व्यवस्था नहीं होने से शैक्षिणिक कार्य में व्यवधान पैदा होता है भवन निर्माण हेतु भूमि का चयन किया जाकर माननीय कलेक्टर महोदय से 19.07.2011 को 0. 99 भूमि प्राप्त की है। तथा पंचायत द्वारा प्राप्त भूमि के आसपास ट्रंच खोदकर भूमि आंरक्षित की जा चुकी है।

 

ग्राम पंचायत धुतका की ग्राम सभा दिनांक 03.11.2022 को सर्व सम्मति से उक्त भूमि हाईस्कूल भवन निर्माण हेतु प्रसाव पारित किया गया है।

 

माननीय महोदय से निवेदन है कि ग्राम धुतका हाईस्कूल भवन निर्माण की स्वीकृति दिलवाने की अति कृपा करें जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चो को शिक्षा का लाभ मिल सके।

Related posts

टीबी मुक्त विकासखण्ड हेतु निःक्षय ब्लॉक नारायणगंज अभियान हेतु गतिविधियों का आयोजन किया गया

Reva India News

एनटीईपी उन्मुखीकरण कार्यशाला सम्पन्न

Reva India News

उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में कानूनी जागरूकता कार्यशाला संपन्न हुई

Reva India News

Leave a Comment