Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर एवं एसपी ने लिया मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा

मंडला 2 अगस्त 2024

5 अगस्त 2024 को मुख्यमंत्री के बम्हनी बंजर में संभावित प्रवास को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना एवं पुलिस अधीक्षक रजत सकचेला ने हेलीपेड तथा मुख्य कार्यक्रम स्थल का अवलोकन करते हुए तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि हेलीपेड में सुरक्षा, बेरीकेटिंग, फायरब्रिगेड आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

इसी प्रकार उन्होंने मुख्य कार्यक्रम स्थल पर मंच एवं टेंट व्यवस्था, बेरीकेटिंग, विद्युत व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, मीडिया सेंटर, पेयजल, पार्किंग आदि के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह एवं ऋषभ जैन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

शांति समिति की बैठक आज

Reva India News

नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर आयुष विभाग की कार्यशाला आयोजित

Reva India News

Leave a Comment