Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नौ आईटीआई में विभिन्न पाठ्यक्रमों हेतु प्रवेश की अंतिम तिथि 14 अगस्त

मंडला 7 अगस्त 2024

प्राचार्य शास.आदि.औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था मण्डला ने बताया कि शासकीय आईटीआई मंडला के साथ-साथ जिले के समस्त विकास खंडो में संचालित 9 आईटीआई के विभिन्न पाठ्यक्रमों हेतु 05 राउंड में बचे हुए स्थानों पर प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाईन के माध्यम से विभाग के डीएसडी पोर्टल  (www.dsd.mp.gov.in) पर प्रवेश रजिस्ट्रेशन 2024 पर जाकर 14 अगस्त 2024 तक रजिस्ट्रेशन एवं च्वाईस फिलिंग कर सकेंगे। प्रवेश से संबंधित समस्त जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध हैं अधिक जानकारी के लिए आवेदक विभाग के डीएसडी पोर्टल पर अथवा कार्यालयीन कार्य दिवस में शासकीय आई0टी0आई0 मंडला में स्थापित हेल्प डेस्क से अथवा किसी भी आई0टी0आई0 में स्वयं उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन हेतु आवेदक ऑनलाईन सहायता केन्द्र अथवा स्वयं अपने स्तर पर कंप्यूटर अथवा मोबाईल से प्रवेश,पंजियन फार्म भर सकते हैं।

Related posts

नवीन फोटोयुक्त मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन जिला निर्वाचन अधिकारी ने मीडिया को दी जानकारी

Reva India News

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन

Reva India News

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आंगनवाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए अनंतिम सूची ऑनलाईन चयन पोर्टल पर प्रकाशित

Reva India News

Leave a Comment