Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आंगनवाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए अनंतिम सूची ऑनलाईन चयन पोर्टल पर प्रकाशित

मंडला 12 अगस्त 2025

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आंगनवाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति के लिये अनंतिम सूची ऑनलाईन चयन पोर्टल पर प्रकाशित की गई है। आवेदिकाएं अनंतिम सूची प्रकाशन के एक सप्ताह के भीतर ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से ही दावा आपत्तियां प्रस्तुत कर सकती हैं।

परियोजना बीजाडांडी जिला मण्डला महिला एवं बाल विकास की परियोजना अधिकारी सुश्री मनीषा तिवारी ने बताया कि महिला एवं बाल विकास परियोजना बीजाडांडी के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आंगनवाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति के लिये आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के बीजाडांडी में 10 पद एवं आंगनवाड़ी सहायिकाओं के 52 पद हेतु कुल 62 पदों के एम.पी. ऑनलाईन चयन पोर्टल के माध्यम से अनंतिम सूची सोमवार 11 अगस्त 2025 को प्रकाशित की गई है। आवेदिकाओं से अनंतिम सूची प्रकाशन के एक सप्ताह के भीतर ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से दावा आपत्तियां प्राप्त की जायेंगी। दावा आपत्तियां ऑफलाईन कार्यालय में मान्य नहीं की जायेगी। यदि किसी आवेदिका को दावा आपत्ति प्रस्तुत की जानी है तो निर्धारित समय सीमा में ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से की जा सकती है। जिस ग्राम में विशेष जनजाति बैगा आवेदिकाओं द्वारा आवेदन प्राप्त हुए एवं नियुक्ति संबंधी पात्रता रखती हैं तो नियमानुसार उन्हें प्राथमिकता दी गई हैं।

Related posts

पर्यावरण की रक्षा के लिए जल संरक्षण और वृक्षारोपण जरूरी है – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने चकोर नदी उदगम स्थल पर श्रमदान एवं वृक्षारोपण किया

Reva India News

विकासखंड शिक्षा अधिकारी संकुल प्राचार्य और अधीक्षकों की बैठक 10 नवंबर को होगी

Reva India News

*मंडला जिले के दो पुलिसकर्मी पुलिस महानिदेशक DGCR अवॉर्ड से हुए सम्मानित*

Reva India News

Leave a Comment