Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

परम फाउंडेशन आईटीआई कौशल कॉलेज धार में प्रवेश प्रारम्भ

मंडला 8 अगस्त 2024

प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था मंडला ने बताया कि शिक्षा जनजातीय कार्य विभाग मध्यप्रदेश शासन एवं तकनीकी पैन आईआईटी एलुमनी फाउंडेशन के सयुंक्त तत्वाधान में गठित परम फाउंडेशन के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग की छात्राओं को आवासीय औद्योगिक प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार से जोड़ने के लिए कौशल कॉलेज सरदारपुर जिला धार में सत्र 2024-2025 नामांकन हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन मंडला में किया जा रहा है। इच्छुक छात्राएं जिनकी आयु 17 से 27 वर्ष एवं योग्यता 10 वी उत्तीर्ण हो, वे निम्न वेबसाइट http://paniitalumnifoundation.org/param में ऑनलाइन या शासकीय आईटीआई मंडला, शासकीय आईटीआई बिछिया में आवेदन लिए कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 11 अगस्त 2024 को शासकीय आईटीआई मंडला एवं 16 अगस्त 2024 को शासकीय आईटीआई बिछिया में आयोजित किया जाएगा, अधिक जानकारी के 9472728783, 7033137494 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

चलित खाद्य प्रयोगशाला द्वारा 41 नमूनों की स्पॉट टेस्टिंग  

Reva India News

दिव्यांगजनों को उनकी योग्यतानुसार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएं जिला स्तरीय लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

प्रदेश में 22 लाख से अधिक स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को वितरित की पाठ्य पुस्तकें

Reva India News

Leave a Comment