Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नगर परिषद बम्हनी बंजर में आगमन आज मुख्यमंत्री बम्हनी बंजर में लाड़ली बहनों के लिए आभार सह उपहार कार्यक्रम को संबोधित करेंगे

मण्डला 10 अगस्त 2024

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 11 अगस्त 2024 को नगर परिषद बम्हनी बंजर जिला मंडला में आगमन हो रहा है। मुख्यमंत्री नगर परिषद बम्हनी बंजर पहुंचकर रक्षाबंधन एवं श्रावण उत्सव लाड़ली बहनों के लिए आभार सह उपहार कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अगस्त को दोपहर 2:45 बजे जबलपुर डुमना एयरपोर्ट से मंडला के ग्वारा हवाईपट्टी के लिए विशेष विमान से रवाना होंगे तथा 3:10 बजे ग्वारा हवाईपट्टी पहुंचकर कार द्वारा बम्हनी के लिए प्रस्थान करेंगे तथा कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वे शाम 4:30 बजे मण्डला से जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related posts

“ऑपरेशन मुस्कान” के तहत महाराजपुर स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम

Reva India News

जिले में 1257.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई

Reva India News

वन परिक्षेत्र सूपखार में गश्ती के दौरान मिला नर बाघ का शव निर्धारित प्रक्रिया अनुसार शवदाह/भस्मीकरण की कार्यवाही की गई

Reva India News

Leave a Comment