Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कार्यालयीन समय का पालन करें, फील्ड अधिकारी भी शेड्यूल बनाएं – श्री मिश्रा जनपद पंचायत मोहगांव के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के निर्देश

मंडला 17 अगस्त 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने शनिवार को जनपद पंचायत मोहगांव का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी, कर्मचारी प्रतिदिन निर्धारित समय पर कार्यालय आना सुनिश्चित करें। निर्धारित समय तक कार्यालय में उपस्थित रहते हुए प्राथमिकता के आधार पर अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन करें। इसी प्रकार फील्ड के अधिकारी भी अपना शेड्यूल बनाकर मॉनिटरिंग करें तथा कार्यालय के लिए भी दिन निर्धारित करें।

श्री मिश्रा ने निर्देशित किया कि कार्यालयीन कर्मचारियांे की डिजिटल उपस्थिति अंकित कराएं। इसी प्रकार फील्ड के अधिकारियों से भी उसी समय फोटो सहित प्रमाण प्राप्त करें। दायित्वांे के निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। सभी अधिकारी, कर्मचारी पूरी क्षमता से कार्य करते हुए अपना प्रदर्शन बेहतर करें। सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत करें। आवेदकों से बात करते हुए संतुष्टिपूर्वक निराकरण का प्रयास करें। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की भी एसओपी बनाएं। लेआउट से लेकर सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएं। जनप्रतिनिधियों से बेहतर समन्वय करें। इस दौरान एसडीएम घुघरी सीएल वर्मा, सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग एलएस जगेत, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजीत वर्मा सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

डॉ श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर  भाजपा कार्यालय में लगेगी प्रतिमा अनावरण 6 जुलाई को…… जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी रहेंगे मौजूद…………

Reva India News

*मंडला पुलिस द्वारा चौकी अंजनिया अंतर्गत ग्राम वटवार में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत वॉलीबॉल टूर्नामेंट का सफल आयोजन*

Reva India News

उद्योगपतियों व निवेशकों से संवाद, उनकी समस्याओं के समाधान और प्रदेश में औद्योगिकरण के विस्तार में सहायक हैं इन्वेस्टर समिट – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

Leave a Comment