Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

’आरोग्य मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन बुधवार एवं शनिवार को

मंडला 2 सितंबर 2024

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी कि आदिवासी बाहुल्य जिले मंडला में आमजन को ग्राम पंचायत स्तर पर ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा ’आरोग्य मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया गया है। आरोग्य मंडला स्वास्थ्य शिविर 4 सितंबर को बम्हनी मंडला के आमानाला, बक्छैरागोंदी, सुकतरा, नैनपुर के जहरमउ, गोंझी, चिचौली, बिछिया के अहमदपुर, कंटगामाल, आमाडोंगरी, मवई के मवई, सिंघोरी, मोहगांव के देवगांव, चौगान, घुघरी के घुघरी, छिवलाटोला, नारायणगंज के जेवरा, कापा, बीजाडांडी के धनवाही, बरौंची, निवास के मेढी एवं हाथीतारा में शिविर लगाए जाएंगे। इसी प्रकार 7 सितंबर 2024 को मंडला के साल्हेडंडा, खुड़िया, बोरिया, नैनपुर के चंदियाजर, अतरिया, खुरसीपार, बिछिया के केवलारी, अंजनिया, खलौड़ी, मवई के सारसडोली, बीजा, मोहगांव के सुडगांव, पलेहरा, घुघरी के टिकरिया, मांगा, नारायणगंज के सिंगौधा, कुण्डा, बीजाडांडी के बेलखेडी, पिंडरई, निवास के झुरकी एवं गुदलई में शिविर लगाए जाएंगे।

सीएमएचओ ने बताया कि ’आरोग्य मंडला’ अभियान के तहत आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान करने के लिए पंचायत स्तर पर वहद, जन स्वास्थ्य शिविर आयोजित हो रहे हैं। शिविर में सिकिल सेल एनीमिया स्क्रीनिंग, गर्भवती महिलाओं की जांच, 0 से 5 वर्ष के बच्चों की स्वास्थ्य परीक्षण, शेष बचे बच्चों का टीकाकरण, कुपोषित बच्चों की जांच, जन्मजात विकृति वाले बच्चों का चिन्हांकन एवं जांच, किशोर बालक बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, अंधत्व परीक्षण, मेंटल हेल्थ परीक्षण, वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण, टीबी, कुष्ठ एवं मलेरिया के मरीजों का परीक्षण किया जाएगा। शिविर के दौरान पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाएंगे। साथ ही शिविर में सिकलसेल, एचबी, यूरिन एलवोमन, यूरिन शुगर, ब्लड शुगर, मलेरिया, टायफाईड, खखार, एचआईवी, सिफलिस, डेंगू, फायलेरियासिस, हेपीटाईटिस बी तथा हेपीटाईटिस सी की जांच की जाएगी। अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों को भी शामिल किया गया है। इसका सतत निरीक्षण जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा किया जाएगा।

Related posts

बरसात से पहले पशुओं का टीकाकरण कराना जरूरी, पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Reva India News

इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी पंजीयन की अंतिम तिथि 15 सितम्बर

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 22 अप्रैल 2023

Reva India News

Leave a Comment