Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने सुनी जनसुनवाई में 116 आवेदकों की समस्याएं

मंडला 3 सितंबर 2024

जिला योजना भवन में सम्पन्न हुई जनसुनवाई में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने ग्रामीण, दूरस्थ अंचलों से आए आवेदकों की समस्यायें सुनी। जनसुनवाई में 116 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये। कलेक्टर ने जनसुनवाई में उपस्थित अधिकारियों को निर्देषित किया कि जनहित से संबंधित आवेदनों का सर्वोच्च प्राथमिकता से निराकरण करें। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रेयांष कूमट, संयुक्त कलेक्टर ऋषभ जैन, डिप्टी कलेक्टर श्रमा सराफ सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

जनसुनवाई में ग्राम मुगदरा निवासी योगेन्द्र सिंह ठाकुर ने विद्युत कनेक्षन के संबंध में, ग्राम धनगांव निवासी भोला मरावी ने आर्थिक सहायता राषि प्रदान करने के संबंध में, ग्राम बिचुआ निवासी सुखदेव ने बिजली बिल अधिक आने के संबंध में, ग्राम सकवाह निवासी विमला ने किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया।

Related posts

कलेक्टर ने दिखाई संवेदनशीलता कैंसर पीड़ित बच्ची के इलाज के लिए तत्काल दी राशि

Reva India News

15 एवं 16 मई को रामनगर में आयोजित होगा ‘आदि उत्सव’ सांसद श्री कुलस्ते ने तैयारियों को लेकर की जिले के अधिकारियों के साथ बैठक

Reva India News

31 मार्च तक चलाया जायेगा पोषण पखवाड़ा

Reva India News

Leave a Comment