Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न

मंडला 5 सितम्बर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में गणेश उत्सव एवं मिलाद-उन-नबी त्यौहार जिले में शांतिपूर्ण रूप से मनाने के संबंध में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिला योजना भवन में आयोजित इस बैठक में पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह, ऋषभ जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा, मंडला एसडीएम जेपी यादव, एसडीओपी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी तथा समिति सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में सभी त्यौहार आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्वक मनाने का आग्रह किया गया।

बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमा ही स्थापित की जाए। पीओपी की प्रतिमाओं तथा केमिकल व रासायनिक रंगों का उपयोग न करें। कलेक्टर ने कहा कि पीओपी से निर्मित मूर्तियों के विक्रय पर नियमानुसार कार्यवाही करें। अधिक उंचाई की मूर्तियां न बनाएं। पंडालों में बिजली के तारों की सुरक्षा रखी जाए एवं लोहे के खम्भों पर विद्युत कनेक्शन सावधानीपूर्वक लगाएं। विद्युत लाइन के नीचे प्रतिमा की स्थापना न करें। प्रसाद वितरण में प्लास्टिक के दौना-पत्तल का उपयोग न करें। प्रतिमाओं का विसर्जन निर्धारित कृत्रिम विसर्जन कुंडों में ही किया जाए। तैराक की व्यवस्था भी सुनिश्चित करंे। कोलाहल नियंत्रण अधिनियम का पालन करें। साथ ही धर्म के अनुकूल गाने का ही उपयोग करें। किसी भी प्रकार का जुलूश निकालने के पूर्व सक्षम अधिकारी से लिखित में अनुमति प्राप्त करें। मार्गों पर समुचित साफ-सफाई एवं पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की करें। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि ऐसे स्थान जहां पर प्रतिमा पंडाल स्थापित होने से आवागमन बाधित होता है, उन स्थानों को अनुमति प्रदान न करें। संबंधित अधिकारी गणेश उत्सव समिति की सूची बनाकर संबंधित थाने में उपलब्ध कराएं। बैठक में मिलाद-उन-नबी के संबंध में भी चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने पर्वों के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में चर्चा करते हुए जरूरी निर्देश दिए।

Related posts

प्रशासन आपके द्वार कलेक्टर पहुंचे शिविर में, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Reva India News

निर्वाचन संबंधी वीसी आज

Reva India News

*राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कलेक्टर ने किया बालिकाओं से वर्चुअल संवाद*

Reva India News

Leave a Comment