Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला स्तरीय स्टेंडिग कमेटी की बैठक संपन्न जिला निर्वाचन अधिकारी ने दलों एवं अभ्यर्थियों को दी निर्वाचन की जानकारी

मण्डला 23 दिसम्बर 2021

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्टेण्डिग कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में श्रीमती सिंह ने कहा कि सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एवं अभ्यर्थियों को आदर्श आचरण संहिता का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग तथा जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी समस्त आदेशों एवं प्रतिबंधों के अनुरूप निर्वाचन प्रचार-प्रसार संपन्न करेंगे। बैठक में प्रेक्षक श्री शैलेन्द्र खरे, एडीएम मीना मसराम सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। कलेक्टर ने बैठक में अभ्यर्थियों को प्रतीक आवंटन तथा निर्वाचन कार्यक्रम की तिथिवार जानकारी दी। उन्होंने प्रथम चरण के मतदान, मतदान केन्द्रों तथा मतगणना के बारे में विस्तार से बताया। श्रीमती सिंह ने बैठक में द्वितीय चरण के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी निर्वाचन संबंधी अपने दायित्वों को गंभीरता से पूरा करेंगे। साथ अपने अभिकर्ताओं को भी उनके दायित्वों की समस्त जानकारी से अवगत कराएंगे।

कलेक्टर ने एडीएम को सभी अभ्यर्थियों को निर्वाचन मार्गदर्शिका एवं अन्य जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अभ्यर्थी अपने-अपने क्षेत्रों में चुनाव प्रचार-प्रसार से संबंधित जारी आदेशों का पालन करेंगे। इसी प्रकार रैली आदि के लिए अधिकृत अधिकारियों से अनिवार्यतः अनुमति प्राप्त करेंगे। जिला स्तरीय स्टेण्डिग कमेटी की बैठक में मास्टर ट्रेनर श्री श्रीवास्तव द्वारा सभी अभ्यर्थियों को आदर्श आचरण संहिता की जानकारी एवं उनके दायित्वों से संबंधित संक्षिप्त जानकारी दी गई। कलेक्टर ने सभी अभ्यर्थियों को ईव्हीएम, कमिशनिंग एवं रेंडमाईजेशन के बारे में बताते हुए निर्धारित तिथियों में उपस्थित रहने की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन एवं अन्य निर्वाचन संबंधी शिकायतों के लिए आरओ स्तर पर स्थापित किए गए निगरानी दल या जिला निर्वाचन कार्यालय स्तर पर शिकायत प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी राज्य निर्वाचन आयोग के जरूरी निर्देशों के लिए समय-समय पर आयोग की वेबसाईट से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 

प्रेक्षक ने नारायणगंज में ली बैठक

 

मंडला जिले के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक शैलेन्द्र खरे ने नारायणगंज क्षेत्र में निर्वाचन तैयारियों से संबंधित बैठक ली। इसी प्रकार उन्होंने प्रथम चरण में शामिल विकासखण्डों में निर्वाचन की तैयारियों का जायजा भी लिया तथा ईव्हीएम एवं अन्य निर्वाचन प्रक्रिया का निरीक्षण भी किया।

Related posts

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

Reva India News

लोक सेवा केन्द्र नैनपुर में लिंग आधारित हिंसा पर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

कमिश्नर वीसी आज शाम 5 बजे

Reva India News

Leave a Comment