मंडला 6 सितंबर 2024
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने खरीफ विपणन मौसम 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार, बाजरा उपार्जन किसान पंजीयन एवं पर्यवेक्षण हेतु जिला स्तरीय समिति गठन के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक समिति में कलेक्टर अध्यक्ष एवं जिला लीड़ बैंक अधिकारी, उप संचालक कृषि, सहायक आयुक्त सहकारिता, जिला सूचना अधिकारी (एनआईसी), महाप्रबंधक, जिला सहकारी बैंक, जिला विपणन अधिकारी, मार्कफेड, जिला प्रबंधक, एमपीडब्लूएलसी, जिला परियोजना प्रबंधक एनआरएलएम, जिला प्रबंधक, एमपीएससीएससी, अधीक्षक भू-अभिलेख, सचिव, कृषि उपज मण्डी मण्डला सदस्य तथा जिला आपूर्ति अधिकारी मण्डला सदस्य सचिव होंगे। समिति के द्वारा पंजीयन/उपार्जन से संबंधित विवादों का निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
