Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने पोषण आहार संयत्र केन्द्र रसैयादौना का निरीक्षण किया

मंडला 14 सितंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने मंडला विकासखंड के ग्राम रसैयादौना में स्थित पोषण आहार संयत्र केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने संयत्र के संबंधित अधिकारियों से प्रति माहवार किए जाने वाले उत्पादन एवं वितरण की जानकारी ली। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि मांग के अनुरूप पोषण आहार का उत्पादन कर तत्काल परिवहन कराया जाए। जिससे उत्पादन सामाग्री का वितरण समय पर हो सके। उन्होंने पोषण आहार संयत्र की उत्पादन एवं वितरण की जानकारी लेते हुए मांग के अनुरूप पोषण आहार की आपूर्ति करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट और संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस का आयोजन होगा

Reva India News

तहसीलदार बिछिया दिनेश वरकड़े ने केवलारी में आरोग्यम शिविर का निरीक्षण किया

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने टिकरवारा में मुख्यमंत्री विवाह/निकाह सामूहिक कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया मुख्यमंत्री विवाह/निकाह योजना का सामूहिक कार्यक्रम 16 अप्रैल को होगा  

Reva India News

Leave a Comment